Satish Kumar बने रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन

सतीश कुमार (Satish Kumar) को भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) के द्वारा 27 अगस्त को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार सतिश बोर्ड के इतिहास में अनुसूचित जाति से पहले अध्यक्ष और सीईओ बने हैं। वर्तमान में वे ट्रैक्शन और रोलिंग स्टॉक के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।
सतीश बोर्ड की मौजूदा अध्यक्ष और सीईओ, जया वर्मा सिन्हा के 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने के बाद 1 सितंबर से कार्यभार संभालेंगे |

एक सरकारी आदेश के अनुसार, “मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने श्री सतीश कुमार, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (Indian Railway Management Service), सदस्य (ट्रैक्शन और रोलिंग स्टॉक), रेलवे बोर्ड को रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।” आदेश में यह भी कहा गया है कि उनकी नियुक्ति सर्वोच्च वेतनमान ( 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार ) की गई है।

सतीश कुमार इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस इंजीनियर्स (IRSME) के 1986 बैच के अधिकारी हैं और उन्होंने मार्च 1988 में औपचारिक रूप से भारतीय रेलवे में सेवा शुरू की थी। उनके पास 34 वर्षों का व्यापक अनुभव है। इससे पहले, वे उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने झांसी मंडल, बीएलडब्ल्यू (बनारस रेलइंजन कारखाना), पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर, और पटियाला रेलइंजन कारखाना जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी  कार्य किया हैं।

Leave a Comment