खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025: जयपुर में होगा मेगा स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025: जयपुर में होगा मेगा स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजनभारत सरकार की खेलो इंडिया पहल के अंतर्गत आयोजित होने वाला खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) 2025 इस बार राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित किया जाएगा। नवंबर 2025 में होने वाले इस प्रतिष्ठित बहु-खेल आयोजन की मेजबानी पूर्णिमा यूनिवर्सिटी और राजस्थान यूनिवर्सिटी संयुक्त रूप से करेंगी। यह पहला अवसर है जब राजस्थान को KIUG जैसे राष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी का गौरव प्राप्त हो रहा है।

❖ KIUG 2025 में देशभर से 200+ विश्वविद्यालय, 4000+ एथलीट होंगे शामिल

इस बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत के 200 से अधिक विश्वविद्यालयों से 4000 से ज्यादा युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ये सभी खिलाड़ी अंडर-25 कैटेगरी में विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय मंच देने का कार्य करता है, जहां से कई खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय करते हैं।

❖ 20 से अधिक खेलों में दिखेगा उत्साह और प्रतिस्पर्धा

KIUG 2025 में निम्नलिखित खेलों सहित 20 से अधिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी:

  • एथलेटिक्स (Athletics)
  • कुश्ती (Wrestling)
  • तीरंदाजी (Archery)
  • बैडमिंटन (Badminton)
  • बॉक्सिंग (Boxing)
  • वॉलीबॉल (Volleyball)
  • टेबल टेनिस (Table Tennis)
  • हॉकी (Hockey)
  • फुटबॉल (Football)
  • बास्केटबॉल (Basketball)
  • जूडो, कबड्डी, तैराकी, भारोत्तोलन आदि

यह आयोजन खिलाड़ियों को शारीरिक फिटनेस, टीमवर्क, और खेल भावना का असली अनुभव प्रदान करता है।

केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने इस अवसर पर कहा कि:

“खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत हैं। यह आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म देता है। हमारी कोशिश है कि हर खिलाड़ी को बराबरी का अवसर मिले और हम भारत को एक खेल महाशक्ति बना सकें।”

❖ Khelo India University Games 2025 का सफर:-

वर्षस्थानविजेता यूनिवर्सिटी
2020भुवनेश्वर, ओडिशापंजाब यूनिवर्सिटी
2021-22बेंगलुरु, कर्नाटकजैन यूनिवर्सिटी
2023उत्तर प्रदेशपंजाब यूनिवर्सिटी
2024नॉर्थईस्ट रीजन (असम आदि)चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी

2024 संस्करण में करीब 4500 एथलीट और 200 से ज्यादा विश्वविद्यालयों ने भाग लिया था। 770 पदकों (240 स्वर्ण, 240 रजत, 290 कांस्य) के लिए मुकाबले हुए थे।

❖ राजस्थान के लिए क्यों है यह आयोजन खास?

  • पहली बार राजस्थान को मेजबानी का अवसर मिला है।
  • यह आयोजन राज्य की खेल संस्कृति और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देगा।
  • स्थानीय खिलाड़ियों को घरेलू मैदान पर खेलकर अनुभव और आत्मविश्वास मिलेगा।
  • राज्य पर्यटन और अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा बड़ा फायदा।

❖ युवा ऊर्जा और खेल कौशल का संगम – KIUG 2025

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भारत की युवा शक्ति को एक मंच देने का प्रयास है। जयपुर (पिंक सिटी) इस वर्ष नवंबर में खिलाड़ियों की जोश, जुनून और प्रतिस्पर्धा की साक्षी बनेगी।

10 thoughts on “खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025: जयपुर में होगा मेगा स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन”

Leave a Comment