Army CEE Exam 2026 का इंतज़ार करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। भारतीय सेना की Official Website पर Indian Army Agniveer Result 2026, ARO के अनुसार जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने जून 2026 में Army CEE Exam दिया था, वे अब अपना Result नीचे दिए गए link से Check कर सकते हैं।
➥ Army CEE Result 2026 Direct Link ⮨
भारतीय सेना की ओर से Result अलग-अलग ARO और भर्ती पदों के अनुसार जारी किया गया है। उम्मीदवार रिजल्ट PDF में अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजकर पता कर सकते हैं कि उनका चयन अगले चरण के लिए हुआ है या नहीं।
CEE परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब फिजिकल फिटनेस टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
✦ Indian Army Agniveer Result 2026 Overview
| विषय | विवरण |
|---|---|
| भर्ती विभाग | भारतीय सेना |
| भर्ती का नाम | Army Agniveer Recruitment 2026 |
| परीक्षा | Common Entrance Examination |
| परीक्षा की तारीख | जून 2026 |
| रिजल्ट जारी होने की तारीख | 12 जुलाई 2026 |
| आधिकारिक पोर्टल | Joinindianarmy.nic.in |
Indian Army Agniveer Result 2026 विभिन्न पदों के लिए जारी किया गया है। इनमें मुख्य रूप से Agniveer General Duty, Agniveer Technical, Agniveer Clerk/Store Keeper Technical, Agniveer Tradesman 10th Pass, Agniveer Tradesman 8th Pass और Women Military Police शामिल हैं। इसके अलावा भर्ती अधिसूचना में शामिल अन्य पात्र पदों के परिणाम भी जारी किए जा रहें हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल उसी ARO और ट्रेड की Result PDF डाउनलोड करें, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया था।
✦ Army Agniveer Result PDF कैसे Download करें?
- भारतीय सेना की Official Website पर जाएं
- Homepage पे CEE Result पर Click करें।
- अपना ARO चुनें: उस Army Recruiting Office (ARO) का चयन करें, जिसके माध्यम से आपने आवेदन किया था।
- अपनी भर्ती श्रेणी खोलें: GD, Technical, Clerk, Tradesman या Women Military Police में से संबंधित पद की Result PDF खोलें।
- रोल नंबर डाल कर Search करें
- यदि PDF में आपका रोल नंबर मौजूद है, तो Result PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
✦ Result PDF में क्या-क्या दिया होता है?
Indian Army Agniveer Result PDF में उम्मीदवार से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी होती हैं। इनमें मुख्य रूप से रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, संबंधित ARO का नाम, भर्ती पद, चयन स्थिति और भर्ती क्षेत्र शामिल होते हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट PDF में दी गई सभी जानकारियों का अपने आवेदन फॉर्म और एडमिट कार्ड से सही मिलान जरूर करना चाहिए।
✦ Army CEE Exam पास करने के बाद क्या?
Army CEE Exam में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अब संबंधित भर्ती रैली में भाग लेना होगा। आगे की चयन प्रक्रिया उम्मीदवार के पद, श्रेणी और भर्ती अधिसूचना के अनुसार आयोजित की जाएगी।
➦ Physical Fitness Test
इस Test में उम्मीदवार की शारीरिक क्षमता की जांच की जाती है। इसमें 1.6 किलोमीटर दौड़, पुल-अप्स, जिग-जैग बैलेंस और 9 फीट डिच जैसी गतिविधियां शामिल होती हैं।
➦ Physical Measurement Test
इस में उम्मीदवार की लंबाई, वजन और सीने की माप जांची जाती है। शारीरिक मानक उम्मीदवार की श्रेणी, पद और भर्ती क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।
➦ Document Verification
Document Verification के दौरान उम्मीदवार के सभी मूल प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है। किसी भी दस्तावेज में गलती, कमी या जानकारी में अंतर पाए जाने पर उम्मीदवार को भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।
➦ Medical Examination
Physical Test और Document Verification के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होता है। इस चरण में उम्मीदवार को भारतीय सेना द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य और चिकित्सा मानकों पर फिट होना आवश्यक है।
➦ Final Merit List
सभी चयन चरण पूरे होने के बाद भारतीय सेना द्वारा Final Merit List जारी की जाती है।
✦ भर्ती रैली में कौन-कौन से दस्तावेज ले जाएं?
उम्मीदवारों को अपनी आधिकारिक रैली अधिसूचना में दी गई सूची को प्राथमिकता देनी चाहिए। सामान्य रूप से निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है:
- CEE एडमिट कार्ड
- Agniveer Result PDF
- आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 10वीं का प्रमाण पत्र
- 12वीं की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- अविवाहित प्रमाण पत्र
- धर्म प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- NCC प्रमाण पत्र
- खेल प्रमाण पत्र
- रिलेशनशिप प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
Note:- सभी दस्तावेजों की मूल प्रति और फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं।

