Air Force Non-Combatant Recruitment 2026: Intake 01/2027। Offline Form, Eligibility & Selection Process » Army Study
Army Study icon Image

By: Army Study

On: July 31, 2026

Follow

Air Force Non-Combatant Recruitment 2026: Intake 01/2027। Offline Form, Eligibility & Selection Process

Indian Air Force ने Agnipath Scheme के तहत Agniveervayu Non-Combatant Intake 01/2027 के लिए Information Brochure जारी किया है। यह आवेदन Offline Mode में डाक द्वारा या निर्धारित IAF Unit के ड्रॉप बॉक्स के माध्यम से जमा कराना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे Form को बहुत सावधानी से और बिना किसी गलती के भरें, क्योंकि गलत या अधूरा Form रद्द किया जा सकता है।

नीचे इस भर्ती से संबंधित सारी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है, Form भरने से पहले ये जानकारी ध्यान से पढ़ लें।


✦ Air Force Non-Combatant Recruitment 2026: मुख्य जानकारी

DetailsInformation
OrganizationIndian Air Force
PostAgniveervayu Non-Combatant
Intake01/2027
Eligible Candidatesकेवल अविवाहित पुरुष
Educational Qualification10th/Matriculation Pass
Mode of Applicationडाक द्वारा या निर्धारित IAF Unit के ड्रॉप बॉक्स
Last Date for Receipt of Application17 August 2026

NOTE:- IAF में चयन पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और Merit के आधार पर होता है। भर्ती के लिए किसी Agent को पैसे देने या रिश्वत देने की आवश्यकता नहीं है।


✦ Air Force Non-Combatant Recruitment 2026: Important Links

DetailsLink
Air Force Non-Combatant Recruitment 2026 Offline Form Direct LinkClick Here
Postal Address और Drop Box Location for sending Air Force Non-Combatant Application FormClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

✦ IAF Agniveervayu Non-Combatant Eligibility Criteria

➦ आयु सीमा (Age Criterion)

  • उम्मीदवार का जन्म 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। यह दोनों तिथियां शामिल हैं।
  • सभी Selection Stages पास करने के बाद Enrolment की तारीख को उम्मीदवार की अधिकतम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए।

➦ वैवाहिक स्थिति (Marital Status)

केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार पात्र हैं।

उम्मीदवार को चार वर्ष के दौरान विवाह न करने की अनुमति नहीं होगी। सेवा अवधि के दौरान विवाह करने पर उम्मीदवार को सेवा से बर्खास्त किया जा सकता है।

➦ शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications)

उम्मीदवार ने Central, State या Union Territory द्वारा मान्यता प्राप्त Board से 10वीं/Matriculation या समकक्ष परीक्षा पास की हो।


✦ Offline Application Form भरते समय महत्वपूर्ण निर्देश

  • Application Form डाउनलोड करें। ➞ Click Here
  • Form को बिलकुल सही जानकारी के साथ भरें। अधूरा Form या Documents के बिना Form रद्द कर दिया जाएगा।
  • आवेदन केवल Brochure में दिए गए किसी एक निर्धारित IAF Unit के डाक पते पर डाक से भेजें या उसी Unit के Drop Box में जमा करें। ➞ डाक और ड्रॉप बॉक्स पता
  • एक से अधिक Application Form जमा कराने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
  • आवेदन ऐसा भेजें कि वह 17 अगस्त 2026 तक संबंधित IAF Unit को प्राप्त हो जाए। इसलिए समय पर ही Form भर के भेज देवें।
  • Official Website पर दिए गए निर्धारित Format से अलग Form स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • Form में नाम, जन्म तिथि, पता, शैक्षणिक विवरण और अन्य जानकारी Documents के अनुसार ही भरें।
  • उम्मीदवार को आवेदन भेजने से पहले Form की एक Photocopy तथा सभी Documents की Copies अपने पास सुरक्षित रखनी चाहिए।

✦ Application Form के साथ कौनसे Documents लगाएं?

  1. 10वीं की Mark Sheet की Copy
  2. 10वीं के Passing Certificate की Copy
  3. हाल का Passport Size फोटो
    • फोटो आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि पर 6 महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
    • फोटो साफ़ Background में होनी चाहिए।
    • Sikh उम्मीदवारों को छोड़कर सर पे कुछ पहना हुआ नहीं होना चाहिए।
    • फोटो में उम्मीदवार को छाती के सामने Black Slate पकड़नी होगी।
    • Slate पर उम्मीदवार का नाम और फोटो खिंचवाने की तारीख चौक से Capital Letters में साफ़ लिखी होनी चाहिए।
  4. Consent Certificate
    • उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम है तो Parent/Legal Guardian द्वारा Sign किया हुआ Consent Certificate लगाना आवश्यक है।
    • उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है तो उम्मीदवार स्वयं Consent Certificate पर Sign करेगा।
  5. Self-Addressed Envelope
    • लिफ़ाफ़े पर उम्मीदवार का पूरा पता लिखा हो।
    • लिफ़ाफ़े पर ₹10 का Postal Stamp लगा होना चाहिए।

Note:- आवेदन भेजने से पहले Form, फोटो, 10वीं के Documents, Consent Certificate और ₹10 Stamp वाला Self-Addressed Envelope अवश्य जांच लें।


✦ IAF Agniveervayu Non-Combatant Medical Standards

➦ शारीरिक मापदंड

मापदंडआवश्यक मानक
Heightन्यूनतम 152 cm
Chest Expansionन्यूनतम 5 cm
WeightIAF के Standards के अनुसार

✦ IAF Agniveervayu Non-Combatant Job Profile

चयनित उम्मीदवारों को संगठन की आवश्यकता के अनुसार Hospitality Stream या Housekeeping Stream में कार्य दिया जाएगा।

➦ Hospitality Stream

इस Stream में Cooking, Kitchen Management, Food Presentation, Kitchen की Cleaning, Food Storage, Crockery/Cutlery संभालना, Table-Chair लगाना और Food/Water Serve करना शामिल है।

➦ Housekeeping Stream

इस Stream में Floors, Roads, Rooms, Bathrooms, Commodes और Urinals की Cleaning, Garden की देखभाल, Utensils और Clothes धोना, Hair Cutting, Shaving, Ironing, Shoe Polishing, Leather Repair और Tailoring जैसे कार्य शामिल हो सकते हैं।


IAF Agniveervayu Non-Combatant Selection Process

Selection Process चार चरणों में होगा:

  1. Phase I: Written Test
  2. Phase II: Physical Fitness Test
  3. Phase III: Stream Suitability Test
  4. Phase IV: Medical Examination

➦ Phase I: Written Test

Written Test दोनों Streams के लिए Common होगा और उसी Station/Location पर आयोजित होगा, जहां उम्मीदवार ने Application जमा किया है।

SubjectMarksMinimum Pass Marks
General English – Class 10th Level155
General Knowledge – Class 10th Level155
कुल3015

उम्मीदवार को प्रत्येक Subject में कम से कम 5 Marks तथा कुल 30 में से न्यूनतम 15 Marks यानी 50 प्रतिशत प्राप्त करना आवश्यक है।

➦ Phase II: Physical Fitness Test

Height Check

उम्मीदवार की न्यूनतम Height 152 cm होनी चाहिए।

PFT-I: Running Test

उम्मीदवार को 1.6 km Run 7 मिनट में पूरा करना होगा।

Note:- High-Altitude Areas में अतिरिक्त समय

ऊंचाईअतिरिक्त समय
5000 Feet तककोई अतिरिक्त समय नहीं
5001 से 9000 Feet30 Seconds
9001 से 12000 Feet120 Seconds

PFT-II

Activityसंख्यासमय
Push-Ups101 मिनट
Sit-Ups101 मिनट
Squats201 मिनट

Run के बाद 10 मिनट का Break मिलेगा। Push-Ups और Sit-Ups के बीच 2 मिनट तथा Sit-Ups और Squats के बीच 2 मिनट का Break मिलेगा।

➦ Phase III: Stream Suitability Test

Stream Suitability Test यानी SST Qualifying Nature का होगा। इसमें उम्मीदवार की चुनी गई Hospitality या Housekeeping Stream के Practical Tasks करने की योग्यता और इच्छा देखी जाएगी।

किसी भी निर्धारित Task को करने से मना करने पर उम्मीदवार Disqualify हो सकता है।

➦ Phase IV: Medical Examination

Medical Examination में निम्न जांच शामिल हो सकती हैं:-

  • Blood Haemogram
  • Urine RE/ME
  • Blood Sugar: Fasting और Post-Prandial
  • Serum Cholesterol
  • RFT और LFT
  • Chest X-Ray – PA View
  • ECG
  • Recruiting Medical Officer द्वारा आवश्यक समझी गई अन्य जांच

Medical Examination में Recruiting Medical Officer और Armed Forces Specialist Doctors का Fit या Unfit संबंधी निर्णय अंतिम होगा।

Note:- Medical में Unfit होने के बाद Representation या Review का कोई प्रावधान नहीं है।


Leave a Comment