✦ Army Study Current Affairs:-
30 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
30 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. UNESCO World Heritage Site 2026 के अंतर्गत भारत के 45वें विश्व धरोहर स्थल के रूप में किसे मान्यता मिली है?
A. सारनाथ, उत्तर प्रदेश
B. राम मंदिर, अयोध्या
C. जंतर-मंतर, दिल्ली
D. हवा महल, जयपुर
उत्तर: A) सारनाथ, उत्तर प्रदेश
व्याख्या:
- उत्तर प्रदेश स्थित प्राचीन बौद्ध स्थल सारनाथ को जुलाई 2026 में UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।
- भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद सारनाथ में अपना पहला उपदेश दिया था।
प्रश्न 02. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव किसे नियुक्त किया गया?
A. संजीव चोपड़ा
B. आलोक सिंह
C. पुलकित खरे
D. नरेश पाल गंगवार
उत्तर: D) नरेश पाल गंगवार
व्याख्या:
- नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया।
- वे राजस्थान कैडर के 1994 बैच के IAS अधिकारी हैं।
प्रश्न 03. ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में मीराबाई चानू ने किस खेल में स्वर्ण पदक जीता?
A. कबड्डी
B. भारोत्तोलन
C. भाला फेंक
D. तीरंदाजी
उत्तर: B) भारोत्तोलन
व्याख्या:
- मीराबाई चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 190 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
- यह उनका लगातार तीसरा राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक है।
प्रश्न 04. जुलाई 2026 में भीषण जंगल की आग के कारण किस देश ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया?
A. स्वीडन
B. स्पेन
C. रूस
D. न्यूजीलैंड
उत्तर: B) स्पेन
व्याख्या:
- स्पेन ने जुलाई 2026 में अनियंत्रित जंगल की आग के कारण राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया।
प्रश्न 05. विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन बनीं?
A. अनाहत सिंह
B. रुकाय्या सलेम
C. जोशना चिनप्पा
D. दीपिका पल्लीकल
उत्तर: A) अनाहत सिंह
व्याख्या:
- अनाहत सिंह विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं।
- उन्होंने कनाडा में आयोजित महिला एकल फाइनल में मिस्र की रुकाय्या सलेम को 3-0 से पराजित किया।
प्रश्न 06. किस देश की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया?
A. उत्तर मैसेडोनिया
B. जर्मनी
C. इटली
D. रोमानिया
उत्तर: D) रोमानिया
व्याख्या:
- रोमानिया की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को Doctor Honoris Causa प्रदान किया।
- राष्ट्रपति मुर्मू ने इस प्रतिष्ठित सम्मान को भारत के लोगों को समर्पित किया और शिक्षा की परिवर्तनकारी भूमिका पर जोर दिया।
प्रश्न 07. Global Finance ने 2026 में किस भारतीय बैंक को विश्व का सर्वश्रेष्ठ कंज्यूमर बैंक घोषित किया?
A. भारतीय स्टेट बैंक
B. HDFC बैंक
C. ICICI बैंक
D. पंजाब नेशनल बैंक
उत्तर: A) भारतीय स्टेट बैंक
व्याख्या:
- Global Finance ने भारतीय स्टेट बैंक को World’s Best Consumer Bank 2026 के सम्मान से नवाजा।
- SBI को व्यापक शाखा नेटवर्क, डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय समावेशन में योगदान के आधार पर चुना गया।
प्रश्न 08. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए किसकी अध्यक्षता में उच्चस्तरीय टास्क फोर्स गठित करने की घोषणा की?
A. नंदन नीलेकणि
B. धर्मेंद्र प्रधान
C. प्रह्लाद जोशी
D. नरेश पाल गंगवार
उत्तर: A) नंदन नीलेकणि
व्याख्या:
- परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए बनाई गई उच्चस्तरीय टास्क फोर्स का नेतृत्व इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि करेंगे।
- टास्क फोर्स का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं को पारदर्शी, विश्वसनीय, सुरक्षित और तकनीक-संचालित बनाना है।
प्रश्न 09. आयकर विभाग के आधुनिक कार्यालय परिसर ‘आयकर सिंधु’ का उद्घाटन कहाँ किया गया?
A. नई दिल्ली
B. मुंबई
C. चेन्नई
D. सूरत
उत्तर: B) मुंबई
व्याख्या:
- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुंबई के नरीमन पॉइंट में ‘आयकर सिंधु’ कार्यालय परिसर का उद्घाटन किया।
- यह आयकर विभाग की सेवाओं में सुधार के लिए निर्मित 13 मंजिला आधुनिक कार्यालय भवन है।
प्रश्न 10. कारगिल विजय दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के किस सफल सैन्य अभियान की स्मृति में मनाया जाता है?
A. ऑपरेशन अम्सताद
B. ऑपरेशन सिंधु
C. ऑपरेशन सागर बंधु
D. ऑपरेशन विजय
उत्तर: D) ऑपरेशन विजय
व्याख्या:
- कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों से कब्जाई गई चोटियों को मुक्त कराने के लिए ऑपरेशन विजय चलाया था।
- भारत की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।
प्रश्न 11. हाल ही में BWF Uber Cup 2026 का खिताब किस देश ने जीता?
A. चीन
B. भारत
C. दक्षिण कोरिया
D. इंडोनेशिया
उत्तर: C) दक्षिण कोरिया
व्याख्या:
- दक्षिण कोरिया ने फाइनल में गत विजेता चीन को 3-1 से हराकर उबेर कप 2026 का खिताब जीता।
- डेनमार्क के हॉर्सन्स में आयोजित प्रतियोगिता में दक्षिण कोरिया ने अपना तीसरा उबेर कप खिताब हासिल किया।
प्रश्न 12. आयरलैंड में आयोजित IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2026 का खिताब किस भारतीय खिलाड़ी ने जीता?
A. पंकज आडवाणी
B. सौरव कोठारी
C. गीत सेठी
D. आदित्य मेहता
उत्तर: B) सौरव कोठारी
व्याख्या:
- सौरव कोठारी ने आयरलैंड के कार्लो में आयोजित IBSF विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 2026 का टाइम्ड प्रारूप जीता।
- उन्होंने फाइनल में पंकज आडवाणी को पराजित करके लगातार दूसरी बार यह विश्व खिताब हासिल किया।
प्रश्न 13. डॉ. शेखर सुमन बोरा, जिन्हें अमेरिका में University Innovator Award 2026 मिला, किस राज्य से संबंधित हैं?
A. केरल
B. असम
C. बिहार
D. उत्तर प्रदेश
उत्तर: B) असम
व्याख्या:
- असम के युवा वैज्ञानिक डॉ. शेखर सुमन बोरा को Texas Innovation Conference and Awards में यह सम्मान मिला।
- University of Texas में कार्यरत डॉ. बोरा का शोध AI, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स, UAV सेंसिंग और कृषि तकनीक पर केंद्रित है।
प्रश्न 14. IOC ने 2028 ओलंपिक से पहले किस देश के खिलाड़ियों पर लगी भागीदारी संबंधी पाबंदियों से प्रतिबंध हटाया?
A. रूस
B. बेलारूस
C. उत्तर कोरिया
D. ईरान
उत्तर: B) बेलारूस
व्याख्या:
- अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने मई 2026 में बेलारूस के खिलाड़ियों और टीमों पर लगी भागीदारी संबंधी पाबंदियाँ हटाने की घोषणा की।
- इस निर्णय से बेलारूस के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान के साथ LA 2028 क्वालिफायर में भाग लेने का रास्ता खुला।
प्रश्न 15. हाल ही में यूरोपीय शतरंज प्रतियोगिताओं में तीन आवश्यक नॉर्म पूरे करके International Master का खिताब किसने हासिल किया?
A. अपार सक्सेना
B. विश्वनाथन आनंद
C. आर. प्रज्ञानानंदा
D. डी. गुकेश
उत्तर: A) अपार सक्सेना
व्याख्या:
- बेंगलुरु के 14 वर्षीय अपार सक्सेना ने केवल पांच सप्ताह में तीन आवश्यक IM नॉर्म पूरे किए।
- उन्होंने अपना अंतिम नॉर्म मई 2026 में सर्बिया के IM Putnik 114 Tournament में हासिल किया।
प्रश्न 16. बौद्ध भिक्षु के रूप में दीक्षा प्राप्त करने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट ‘गाबी’ का संबंध किस देश से है?
A. जापान
B. चीन
C. दक्षिण कोरिया
D. वियतनाम
उत्तर: C) दक्षिण कोरिया
व्याख्या:
- गाबी ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल स्थित जोग्येसा मंदिर में आयोजित दीक्षा समारोह में बौद्ध प्रतिज्ञाएँ ग्रहण कीं।
प्रश्न 17. भारत का पहला कार्बन सोखने वाला ‘Algae Tree’ किस शहर में स्थापित किया गया है?
A. भोपाल
B. पटना
C. रांची
D. सूरत
उत्तर: A) भोपाल
व्याख्या:
- भारत का पहला Algae Tree मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में स्थापित किया गया है।
- सौर ऊर्जा से चलने वाली यह प्रणाली सूक्ष्म शैवाल की सहायता से कार्बन डाइऑक्साइड सोखती और ऑक्सीजन छोड़ती है।
प्रश्न 18. लॉरा वर्जीनिया फर्नांडीज डेलगाडो ने किस देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है?
A. कोस्टारिका
B. मेक्सिको
C. ब्राजील
D. अर्जेंटीना
उत्तर: A) कोस्टारिका
व्याख्या:
- लॉरा फर्नांडीज ने 8 मई 2026 को कोस्टारिका की राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला।
- वह लॉरा चिंचिला के बाद कोस्टारिका की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनीं हैं।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 29 July 2026 Current Affairs Quiz
➞ 28 July 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

