सेना अध्ययन आइकन छवि

लेखक: आर्मी स्टडी

On: December 20, 2025

अनुसरण करना

19 दिसंबर 2025 करंट अफेयर्स

Current Affairs by Army Study:-

19 दिसंबर 2025 के करेंट अफेयर्स राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घटित महत्वपूर्ण घटनाओं पर केंद्रित हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वर्ण हैं। हालिया ख़बरों में ओमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया, जो भारत–ओमान के अच्छे राजनेतिक संबंधों का प्रतीक है। वहीं भारत–UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन-II’ के आयोजन से दोनों देशों के रक्षा सहयोग को नई मजबूती मिलेगी। खेल जगत में ओस्मान डेम्बेले और ऐताना बोनमाटी को ‘फीफा बेस्ट मेंस प्लेयर’ का पुरस्कार मिला।

WHO का दूसरा वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है।संसदीय गतिविधियों में निरसन एवं संशोधन विधेयक 2025 और सबका बीमा सबकी सुरक्षा विधेयक 2025 का लोकसभा से पारित होना महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही Survey of India द्वारा भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र पर राष्ट्रीय कार्यशाला, स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर ‘ध्रुव-64’, मखाना उत्पादन में भारत की वैश्विक अग्रणी स्थिति, अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस (18 दिसंबर) तथा दुबई एशियाई युवा पैरा खेलों में भारत की शानदार उपलब्धि प्रमुख ख़बरों में शामिल है।


प्रश्न 01. हाल ही में किस देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया है?

A. सऊदी अरब
B. ओमान
C. संयुक्त अरब अमीरात
D. कतर

उत्तर: B) ओमान

व्याख्या:

  • ओमान के सुल्तान अल सईद ने भारत और ओमान के संबंधों को मजबूत करने में PM मोदी के योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया है।
  • यह सम्मान भारत-ओमान राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिया गया है।

प्रश्न 02. भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच आयोजित संयुक्त सैन्य अभ्यास का नाम क्या है?

A. डेजर्ट साइक्लोन-II
B. गरुड़ शक्ति
C. अल-नजाह
D. वज्र प्रहार

उत्तर: A) डेजर्ट साइक्लोन-II

व्याख्या:

  • यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करता है।
  • यह अभ्यास 18 से 30 दिसंबर 2025 तक UAE के अबू धाबी में आयोजित किया जा रहा है।

प्रश्न 03. वर्ष 2025 के लिए ‘फीफा बेस्ट मेंस प्लेयर’ का पुरस्कार किसने जीता है?

A. लियोनेल मेसी
B. किलियन एम्बाप्पे
C. ओस्मान डेम्बेले
D. एर्लिंग हालैंड

उत्तर: C) ओस्मान डेम्बेले

व्याख्या:

  • फ्रांस के ओस्मान डेम्बेले ने लामीन ने यह पुरस्कार जीता।
  • महिला वर्ग में यह पुरस्कार ऐताना बोनमाटी ने जीता।

प्रश्न 04. WHO द्वारा दूसरे ‘वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन’ का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

A. नई दिल्ली
B. जामनगर
C. जिनेवा
D. ऋषिकेश

उत्तर: A) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • सम्मेलन पारंपरिक चिकित्सा को आधुनिक स्वास्थ्य प्रणालियों से जोड़ने पर केंद्रित है।
  • यह सम्मेलन नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है।

प्रश्न 05. ‘अटल संस्मरण’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

A. विजय कुमार
B. अशोक टंडन
C. राम माधव
D. सुब्रमण्यम स्वामी

उत्तर: B) अशोक टंडन

व्याख्या:

  • यह पुस्तक अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है।
  • पुस्तक के लेखक अशोक टंडन अटल बिहारी वाजपेयी के मीडिया सलाहकार रह चुके हैं।

प्रश्न 06. ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के वास्तुकार किस प्रसिद्ध मूर्तिकार का हाल ही में निधन हुआ?

A. सुबोध गुप्ता
B. सुदर्शन पटनायक
C. सतीश गुजराल
D. राम वी. सुतार

उत्तर: D) राम वी. सुतार

व्याख्या:

  • उन्होंने सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ (182 मीटर) डिजाइन की।
  • उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण (2016) और पद्म श्री (1999) से सम्मानित किया गया।

प्रश्न 07. भारतीय ट्रेडमार्क रजिस्ट्री ने पहली बार किस आधार पर ट्रेडमार्क स्वीकार किया है?

A. रंग
B. ध्वनि
C. गंध
D. बनावट

उत्तर: C) गंध

व्याख्या:

  • भारतीय ट्रेडमार्क रजिस्ट्री ने पहली बार ‘गंध’ (Smell) को ट्रेडमार्क के रूप में स्वीकार किया है।
  • जापानी कंपनी ‘सुमितोमो रबर’ ने अपने टायरों के लिए ‘गुलाब की खुशबू’ का पंजीकरण कराया है।

प्रश्न 08. ऐताना बोनमाटी ने वर्ष 2025 में कौन-सा प्रमुख पुरस्कार जीता?

A. फीफा बेस्ट वीमेंस प्लेयर
B. बैलोन डी’ओर फेमिनिन
C. लॉरियस स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर
D. गोल्डन बूट

उत्तर: A) फीफा बेस्ट वीमेंस प्लेयर

व्याख्या:

  • ऐताना बोनमाटी ने लगातार दूसरी बार ‘द बेस्ट फीफा विमेंस प्लेयर का खिताब जीता है।
  • इससे पहले उन्हें वर्ष 2024-25 के अपने शानदार प्रदर्शन के लिए लगातार तीसरी बार ‘बैलन डी’ओर फेमिनिन’ खिताब दिया गया।

प्रश्न 09. भारत में भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने हेतु राष्ट्रीय कार्यशाला किस संस्था द्वारा आयोजित की गई?

A. ISRO
B. नीति आयोग
C. सर्वे ऑफ इंडिया
D. DRDO

उत्तर: C) सर्वे ऑफ इंडिया

व्याख्या:

  • सर्वे ऑफ इंडिया (Survey of India) भारत की शीर्ष मैपिंग संस्था है।
  • यह संस्था भू-स्थानिक डेटा और मानचित्रण की जिम्मेदारी संभालती है।

प्रश्न 10. ‘सबका बीमा सबकी सुरक्षा विधेयक, 2025’ को किस सदन ने मंजूरी दी?

A. राज्यसभा
B. लोकसभा
C. संयुक्त सत्र
D. अध्यादेश

उत्तर: B) लोकसभा

व्याख्या:

  • विधेयक का उद्देश्य सभी नागरिकों को बीमा सुरक्षा प्रदान करना है।
  • इसे लोकसभा से पारित किया गया।

प्रश्न 11. स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर ‘ध्रुव-64’ को किस उद्देश्य से लॉन्च किया गया?

A. मोबाइल निर्माण
B. रक्षा निर्यात
C. चिप आत्मनिर्भरता
D. अंतरिक्ष अनुसंधान

उत्तर: C) चिप आत्मनिर्भरता

व्याख्या:

  • यह पहल सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाती है।
  • ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन को इससे मजबूती मिलती है।

प्रश्न 12. आदि जगद्गुरु श्री शिवरात्रेश्वर शिवयोगी महास्वामीजी की 1066वीं जयंती का उद्घाटन किस के द्वारा किया गया?

A. राष्ट्रपति
B. उपराष्ट्रपति
C. प्रधानमंत्री
D. गृह मंत्री

उत्तर: A) राष्ट्रपति

व्याख्या:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके आध्यात्मिक योगदान को रेखांकित किया।
  • कार्यक्रम में सामाजिक सेवा के कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया।

प्रश्न 13. PM-कुसुम योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या है?

A. फसल बीमा
B. कृषि में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना
C. जैविक खेती
D. सिंचाई परियोजनाएँ

उत्तर: B) कृषि में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना

व्याख्या:

  • योजना किसानों की आय बढ़ाने पर केंद्रित है।
  • यह टिकाऊ और स्वच्छ ऊर्जा को प्रोत्साहित करती है।

प्रश्न 14. दुबई 2025 एशियाई युवा पैरा खेलों में भारत ने कुल कितने पदक जीते?

A. 48
B. 52
C. 56
D. 60

उत्तर: C) 56

व्याख्या:

  •  भारत ने कुल 56 पदक अपने नाम किये, जिनमें 19 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं।
  • अपने शानदार प्रदर्शन के साथ भारत पदक तालिका में 7वें स्थान लिया।

प्रश्न 15. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस किस तिथि को मनाया गया?

A. 15 दिसंबर
B. 18 दिसंबर
C. 11 दिसंबर
D. 17 दिसंबर

उत्तर: B) 18 दिसंबर

व्याख्या:

  • यह दिवस प्रवासियों के अधिकारों पर जागरूकता बढ़ाता है।
  • विश्वभर में प्रवासियों के योगदान को सम्मानित किया जाता है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करंट अफेयर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि आप प्रतिदिन Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC जैसी विभिन्न परीक्षाओं में आपके स्कोर को बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। आपकी तैयारी को सहज बनाने के लिए 19 दिसंबर 2025 की प्रमुख घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर तथा उनकी संक्षिप्त व्याख्या तैयार की है। ये प्रश्न न केवल आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे, बल्कि पूरे वर्ष 2025 की Current Affairs समझने में भी सहायक होंगे।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे। Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content प्राप्त करने के लिए Army Study के साथ जुड़े रहें और अपनी तैयारी को सफलता की दिशा में आगे बढ़ाएँ।

टिप्पणी छोड़ें