सेना अध्ययन आइकन छवि

लेखक: आर्मी स्टडी

On: November 26, 2025

अनुसरण करना

18 नवंबर 2025 करंट अफेयर्स

Current Affairs by Army Study:-

18 नवम्बर 2025 करेंट अफेयर्स में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख घटनाओं को शामिल किया गया है। इनमें असम के धुबरी में वीर योद्धा लाचित बोरफुकन के नाम पर नए सैन्य स्टेशन का उद्घाटन किया गया जो क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा कदम है। इसी क्रम में भारतीय नौसेना समुद्री क्षमता को विस्तार देते हुए जल्द ही स्वदेशी ASW-SWC ‘माहे’ युद्धपोत को सेवा में शामिल करेगी। वैज्ञानिक क्षेत्र में, इसरो द्वारा 2028 में चंद्रयान-4 मिशन लॉन्च करने की घोषणा की है। प्रशासनिक सुधारों के तहत ई-जागृति पोर्टल द्वारा 1.3 लाख उपभोक्ता शिकायतों का समाधान डिजिटल सुशासन की बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आया है।

इसके अलावा, जागरण फिल्म फेस्टिवल 2025 में रमेश सिप्पी को ‘आइकन ऑफ इंडियन सिनेमा’ सम्मान प्राप्त हुआ, जबकि फिल्म ‘फुले’ के लिए प्रतीक गांधी और पत्रलेखा को श्रेष्ठ अभिनय पुरस्कार से नवाजा गया। इतिहास के सम्मान में लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। खेलों में भारत को गौरव दिलाते हुए अर्जुन एरिगैसी शतरंज विश्व कप के क्वार्टर फाइनल तक पहुँचे, और कुशल दलाल ने GT Open Indoor Series में खिताबी जीत दर्ज की। इसी दौरान मुंबई में एशियाई बीज कांग्रेस 2025 का आयोजन और हरियाणा पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ की शुरुआत भी प्रमुख सुर्खियों में रही।


प्रश्न 01. धुबरी (असम) में स्थापित नए सैन्य स्टेशन का नाम किस प्रसिद्ध योद्धा के सम्मान में रखा गया है?

a) छत्रपति शिवाजी
b) लाचित बोरफुकन
c) महाराणा प्रताप
d) रानी लक्ष्मीबाई

उत्तर: b) लाचित बोरफुकन

व्याख्या:

  • यह सैन्य स्टेशन अहोम साम्राज्य के वीर सेनानायक लाचित बोरफुकन के नाम पर समर्पित किया गया है।
  • सरायघाट के युद्ध में उनकी रणनीति और वीरता आज भी इतिहास में दर्ज है।

प्रश्न 02. भारतीय नौसेना जल्द ही किस स्वदेशी शैलो-वॉटर एंटी-सबमरीन युद्धपोत को अपने बेड़े में शामिल करेगी?

a) INS Vikrant
b) INS Chakra
c) Mahe (माहे)
d) INS Kalvari

उत्तर: c) Mahe (माहे)

व्याख्या:

  • ‘माहे’ एक स्वनिर्मित ASW-SWC है, जो पनडुब्बियों का पता लगाने में नौसेना की क्षमता को मजबूत करेगा।
  • इसे कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने SSWC श्रृंखला के प्रथम जहाज के रूप में तैयार किया है।

प्रश्न 03. इसरो द्वारा प्रस्तावित ‘चंद्रयान-4’ मिशन को किस वर्ष प्रक्षेपित करने की योजना है?

a) 2026
b) 2027
c) 2028
d) 2030

उत्तर: c) 2028

व्याख्या:

  • मिशन का लक्ष्य चंद्रमा की सतह से नमूने लेकर उन्हें पृथ्वी पर वापस लाना है।
  • इसरो इसे भविष्य की अत्यंत महत्वपूर्ण वैज्ञानिक परियोजनाओं में मानता है।

प्रश्न 04. उपभोक्ता शिकायतों के निपटान हेतु बनाए गए किस ऑनलाइन पोर्टल ने 1.3 लाख से अधिक मामलों को समाधान प्रदान किया है?

a) ई-जागृति
b) उपभोक्ता अधिकार
c) समाधान
d) ग्राहक सुविधा

उत्तर: a) ई-जागृति

व्याख्या:

  • ई-जागृति एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो नागरिकों की शिकायतें दर्ज कर उनका समाधान करता है।
  • हाल ही में इस पोर्टल ने 1.3 लाख से ज्यादा शिकायतें निपटाने का रिकॉर्ड बनाया है।

प्रश्न 05. जागरण फिल्म फेस्टिवल 2025 में ‘आइकन ऑफ इंडियन सिनेमा’ के सम्मान से किस दिग्गज फिल्मकार को नवाजा गया?

a) अमिताभ बच्चन
b) गुलज़ार
c) श्याम बेनेगल
d) रमेश सिप्पी

उत्तर: d) रमेश सिप्पी

व्याख्या:

  • रमेश सिप्पी भारतीय फिल्म उद्योग में लंबे समय से सक्रिय प्रमुख निर्देशक और निर्माता हैं।
  • भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

प्रश्न 06. फिल्म ‘फुले’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार किन कलाकारों ने जीता?

a) विक्की कौशल और कृति सेनन
b) रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
c) प्रतीक गांधी और पत्रलेखा
d) मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा

उत्तर: c) प्रतीक गांधी और पत्रलेखा

व्याख्या:

  • फिल्म में दमदार अभिनय के लिए प्रतीक गांधी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया।
  • पत्रलेखा को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान मिला।

प्रश्न 07. 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना ऊदा देवी पासी की प्रतिमा किस शहर में स्थापित की गई है?

a) लखनऊ
b) मेरठ
c) कानपुर
d) आगरा

उत्तर: a) लखनऊ

व्याख्या:

  • ऊदा देवी पासी स्वतंत्रता संग्राम में अपने साहसिक योगदान के लिए जानी जाती हैं।
  • उनकी स्मृति में प्रतिमा का अनावरण लखनऊ में किया गया।

प्रश्न 08. गोवा में आयोजित शतरंज विश्व कप में क्वार्टर फाइनल तक पहुँचने वाले अकेले भारतीय खिलाड़ी कौन बने?

a) आर प्रज्ञानानंद
b) विदित गुजराती
c) अर्जुन एरिगैसी
d) डी गुकेश

उत्तर: c) अर्जुन एरिगैसी

व्याख्या:

  • अर्जुन एरिगैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर के युवा ग्रैंडमास्टर हैं।
  • वे इस टूर्नामेंट में शीर्ष आठ में प्रवेश करने वाले एकमात्र भारतीय रहे।

प्रश्न 09. रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘चाणक्य रक्षा संवाद 2025’ का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?

a) पुणे
b) नई दिल्ली
c) बंगलूरू
d) हैदराबाद

उत्तर: b) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • यह कार्यक्रम रणनीतिक एवं रक्षा संबंधी विमर्श के लिए आयोजित किया जाता है।
  • 2025 का संस्करण भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होगा।

प्रश्न 10. जीटी ओपन इंडोर वर्ल्ड सीरीज़ में पुरुष कंपाउंड वर्ग का विजेता कौन बना?

a) अभिषेक वर्मा
b) ओजस प्रवीण देवताले
c) कुशल दलाल
d) रजत चौहान

उत्तर: c) कुशल दलाल

व्याख्या:

  • कुशल दलाल भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी के उभरते सितारे हैं।
  • उन्होंने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर खिताब जीता।

प्रश्न 11. एशियाई बीज कांग्रेस 2025 की मेजबानी किस शहर ने की?

a) नई दिल्ली
b) चेन्नई
c) कोलकाता
d) मुंबई

उत्तर: d) मुंबई

व्याख्या:

  • यह कांग्रेस बीज तकनीक और उद्योग से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हेतु आयोजित की जाती है।
  • 2025 का शुभारंभ मुंबई में किया गया था।

प्रश्न 12. हाल ही में शुरू किए गए ‘ऑपरेशन ट्रैकडाउन’ अभियान का संचालन किस राज्य पुलिस द्वारा किया जा रहा है?

a) राजस्थान
b) उत्तर प्रदेश
c) पंजाब
d) हरियाणा

उत्तर: d) हरियाणा

व्याख्या:

  • इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई तेज करना है।
  • हरियाणा पुलिस ने इसे राज्य में अपराध नियंत्रण के लिए शुरू किया है।

प्रश्न 13. उत्तरी क्षेत्रीय परिषद (NZC) की 32वीं बैठक की अध्यक्षता किस केंद्रीय नेता ने की?

a) प्रधानमंत्री
b) रक्षा मंत्री
c) गृह मंत्री अमित शाह
d) उपराष्ट्रपति

उत्तर: c) गृह मंत्री अमित शाह

व्याख्या:

  • बैठक का आयोजन फरीदाबाद में किया गया।
  • गृह मंत्री अमित शाह ने इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।

प्रश्न 14. भारत में राष्ट्रीय प्रेस दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?

a) 14 नवंबर
b) 16 नवंबर
c) 20 नवंबर
d) 25 नवंबर

उत्तर: b) 16 नवंबर

व्याख्या:

  • यह दिवस स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की भूमिका को रेखांकित करने के लिए मनाया जाता है।
  • इस दिन प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की स्थापना का स्मरण किया जाता है।

प्रश्न 15. सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा किस राष्ट्रीय अभियान की पाँचवीं वर्षगांठ मनाई जा रही है?

a) स्वच्छ भारत अभियान
b) नशामुक्त भारत अभियान
c) पोषण अभियान
d) जनधन योजना

उत्तर: b) नशामुक्त भारत अभियान

व्याख्या:

  • इस अभियान का मुख्य लक्ष्य समाज में नशा-उन्मूलन और जागरूकता बढ़ाना है।
  • पिछले पाँच वर्षों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 18 नवंबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे। Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।

टिप्पणी छोड़ें