सेना अध्ययन आइकन छवि

लेखक: आर्मी स्टडी

On: June 11, 2026

अनुसरण करना

10 June 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

10 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


10 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. ‘The Second Orbit: Belief of a Man… Dream of 1.4 Billion Hearts’ किस भारतीय अंतरिक्ष यात्री की पुस्तक है?

A. विंग कमांडर राकेश शर्मा
B. कैप्टन प्रशांत नायर
C. ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला
D. ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन

उत्तर: C) ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला

व्याख्या:

  • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इस किताब में अपने अंतरिक्ष के सफर, उनकी कठिन ट्रेनिंग और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़े अनुभवों को साझा किया है।

प्रश्न 02. जून 2026 में किस उत्तर-पूर्वी राज्य ने तंबाकू या निकोटीन वाले खाद्य पदार्थों पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया है?

A. असम
B. नागालैंड
C. मेघालय
D. मिजोरम

उत्तर: B) नागालैंड

व्याख्या:

  • नागालैंड सरकार ने गुटखा, पान मसाला और तंबाकू या निकोटीन मिले खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगाया है।
  • यह फैसला Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और युवाओं में तंबाकू की लत रोकने के लिए लिया गया है।

प्रश्न 03. फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष एकल का खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?

A. कार्लोस अल्काराज़
B. जैनिक सिनर
C. अलेक्जेंडर ज्वेरेव
D. फ्लेवियो कोबोली

उत्तर: C) अलेक्जेंडर ज्वेरेव

व्याख्या:

  • जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष एकल का खिताब जीता।
  • उन्होंने फाइनल में इटली के फ्लेवियो कोबोली को हराया।
  • यह ज्वेरेव का पहला ग्रैंड स्लैम एकल खिताब था। 1996 के बाद वे ग्रैंड स्लैम पुरुष एकल जीतने वाले पहले जर्मन खिलाड़ी हैं।

प्रश्न 04. यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड 2025 किस भारतीय सैन्य अधिकारी को मिला?

A. मेजर अभिलाषा बराक
B. कैप्टन शिवा चौहान
C. विंग कमांडर दीपिका मिश्रा
D. लेफ्टिनेंट कमांडर प्रेरणा देवस्थली

उत्तर: A) मेजर अभिलाषा बराक

व्याख्या:

  • भारतीय सेना की मेजर अभिलाषा बराक को संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में लैंगिक समानता और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मान दिया गया है।
  • वे UNIFIL, Lebanon में तैनात थीं और यह अवार्ड UN Peacekeeping में gender advocacy के उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है।

प्रश्न 05. दिल्ली में यमुना नदी के किनारे स्थित कौन सा मंदिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रसिद्ध है?

A. बिड़ला मंदिर
B. छतरपुर मंदिर
C. कमल मंदिर
D. स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर

उत्तर: D) स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर

व्याख्या:

  • नई दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर को Guinness World Records में बड़े और व्यापक हिंदू मंदिर परिसर के रूप में दर्ज किया गया है।
  • यह मंदिर भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है तथा इसके निर्माण में पारंपरिक शिल्प और पत्थर की नक्काशी का विशेष उपयोग हुआ है।

प्रश्न 06. जून 2026 में हान सेओंग-सुक किस देश के प्रधानमंत्री बने हैं?

A. जापान
B. दक्षिण कोरिया
C. चीन
D. वियतनाम

उत्तर: B) दक्षिण कोरिया

व्याख्या:

  • दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जेई-म्युंग ने हान सेओंग-सुक को देश का अगला प्रधानमंत्री नामित किया है।
  • हान सेओंग-सुक पहले Naver Corporation की CEO रह चुकी हैं और छोटे-मध्यम उद्योगों व स्टार्टअप क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं।

प्रश्न 07. उलानबटार ओपन 2026 कुश्ती प्रतियोगिता में 59 किग्रा वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक किसने जीता?

A. नेहा सांगवान
B. मीनाक्षी गोयल
C. अंतिम पंघाल
D. विनेश फोगाट

उत्तर: A) नेहा सांगवान

व्याख्या:

  • पहलवान नेहा सांगवान ने उलानबटार ओपन 2026 में महिलाओं के 59 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
  • उन्होंने फाइनल में उत्तर कोरिया की प्योल होंग को 5-3 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

प्रश्न 08. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सलीम कुमार किस क्षेत्रीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक थे?

A. तमिल सिनेमा
B. तेलुगु सिनेमा
C. मलयालम सिनेमा
D. कन्नड़ सिनेमा

उत्तर: C) मलयालम सिनेमा

व्याख्या:

  • सलीम कुमार मलयालम सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्देशक और लेखक थे।
  • 6 जून 2026 को उनका 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • उन्हें फिल्म Adaminte Makan Abu के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था।

प्रश्न 09. ‘Stree Ride’ पहल महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए किस राज्य में शुरू की गई है?

A. केरल
B. आंध्र प्रदेश
C. ओडिशा
D. तेलंगाना

उत्तर: D) तेलंगाना

व्याख्या:

  • तेलंगाना Women Safety Wing ने महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए Stree Ride पहल शुरू की है।
  • इस पहल में महिला चालकों द्वारा चलाए जाने वाले कैब, ऑटो और ई-बाइक जैसी सेवाएं शामिल हैं, जिससे महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा मिल सके।

प्रश्न 10. FE Best Banks Awards 2026 में ‘Banker of the Year 2024-25’ किसे चुना गया?

A. उदय कोटक
B. के. सत्यानारायण राजू
C. शशिधर जगदीशन
D. दिनेश कुमार खारा

उत्तर: B) के. सत्यानारायण राजू

व्याख्या:

  • के. सत्यानारायण राजू को Banker of the Year 2024-25 सम्मान दिया गया है। वे Canara Bank के MD और CEO रह चुके हैं।
  • यह पुरस्कार बैंकिंग प्रदर्शन, वित्तीय प्रबंधन और बेहतर नेतृत्व के लिए दिया जाता है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

09 June 2026 Current Affairs Quiz
08 June 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


टिप्पणी छोड़ें