26 September 2025 Current Affairs » Army Study
Army Study icon Image

By: Army Study

On: October 2, 2025

Follow

26 September 2025 Current Affairs

Current Affairs by Army Study:-

26 सितम्बर 2025 Current Affairs में हाल ही में देश और दुनिया से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाएं सुर्खियों में रहीं।इन प्रश्नों में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस 23 सितम्बर को मनाया जाता है, इंग्लैंड के अम्पायर हेरोल्ड डिकी बर्ड का निधन, असमान डेबेले को मिला 69वां बैलन डी ओर अवॉर्ड, महाराष्ट्र के अहमदनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया, तथा त्रिपुरा सुंदरी मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया ये मुख्य ख़बरें हैं। इसके साथ ही इज़राइल द्वारा आयरन बीम लेजर सिस्टम का परीक्षण, नई दिल्ली में प्रथम त्रि-सेवा अकादमिक संकुल का उद्घाटन, और भारत–मोरक्को रक्षा समझौता भी चर्चा में रहे।

इसके अतिरिक्त वंदना गुप्ता की नियुक्ति (नियंत्रक जनरल ऑफ कम्युनिकेशन अकाउंट्स), इंडसइंड बैंक में वयरल दमानीय CFO की नियुक्ति, नांजारायण पक्षी अभ्यारण (तमिलनाडु), BCCI अध्यक्ष मिथुन मनस, अग्नि अभ्यास (राजस्थान), 12th फेल सर्वश्रेष्ठ फिल्म, आंध्रप्रदेश अन्नदाता सुखीभाव योजना, U-17 कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का तीसरा स्थान, वेदिका भंसाली (गोल्फ), मछली उत्पादन में भारत दूसरा, ट्राइबल जीनोम परियोजना (गुजरात) और टेस्ला का पहला शोरूम (मुंबई) जैसी खबरें भी प्रमुख रहीं।


प्रश्न 01. हाल ही में ‘अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस’ कब मनाया गया है?

(a) 22 सितम्बर
(b) 23 सितम्बर
(c) 21 सितम्बर
(d) 20 सितम्बर

उत्तर: b) 23 सितम्बर

व्याख्या:

  • 23 सितम्बर को विश्वभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस’ मनाया जाता है।
  • इस दिन का उद्देश्य सांकेतिक भाषाओं के महत्व और उनके उपयोग को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 02. हाल ही में “हेरोल्ड डिकी बर्ड” का निधन हुआ है, वे कौन थे?

(a) पत्रकार
(b) अम्पायर
(c) लेखक
(d) अभिनेता

उत्तर: b) अम्पायर

व्याख्या:

  • हेरोल्ड डिकी बर्ड इंग्लैंड के प्रसिद्ध क्रिकेट अम्पायर थे।
  • उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कई महत्वपूर्ण मैचों में अम्पायरिंग की।

प्रश्न 03. हाल ही में पेरिस में आयोजित 69वें बैलन डी ओर समारोह में ‘बैलन डी ओर’ पुरस्कार किसने जीता?

(a) असमान डेम्बेले
(b) एताना बोनमती
(c) लियोनस मेसी
(d) सुनील छेत्री

उत्तर: a) असमान डेम्बेले

व्याख्या:

  • यह पुरस्कार फुटबॉल का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।
  • असमान डेम्बेले फ्रांस के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी हैं।

प्रश्न 04. हाल ही में किस राज्य के अहमदनगर रेलवे स्टेशन का आधिकारिक नाम ‘अहिल्यानगर’ कर दिया गया है?

(a) राजस्थान
(b) केरल
(c) महाराष्ट्र
(d) कर्नाटक

उत्तर: c) महाराष्ट्र

व्याख्या:

  • महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्यानगर करने का निर्णय लिया।
  • यह नाम मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में रखा गया है।

प्रश्न 05. हाल ही में किसके द्वारा त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, जो कि 524 साल पुराना है, का उद्घाटन किया गया?

(a) राजनाथ सिंह
(b) अमित शाह
(c) धर्मेन्द्र प्रधान
(d) नरेंद्र मोदी

उत्तर: d) नरेंद्र मोदी

व्याख्या:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्राचीन मंदिर का उद्घाटन किया।
  • यह मंदिर त्रिपुरा राज्य में स्थित है और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 06. हाल ही में किस देश ने मिसाइल रोधी लेजर प्रणाली “आयरन बीम” का सफल परीक्षण किया है?

(a) इज़राइल
(b) रूस
(c) जापान
(d) चीन

उत्तर: a) इज़राइल

व्याख्या:

  • इज़राइल ने “आयरन बीम” मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण किया।
  • यह तकनीक आधुनिक युद्ध के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 07. हाल ही में कहां प्रथम त्रि-सेवा अकादमिक प्रौद्योगिकी संकुल का उद्घाटन किया गया है?

(a) मुंबई
(b) नागपुर
(c) कोलकाता
(d) नई दिल्ली

उत्तर: d) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • नई दिल्ली में इस संकुल का उद्घाटन रक्षा प्रमुख की उपस्थिति में किया गया।
  • यह त्रि-सेवा सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

प्रश्न 08. हाल ही में भारत और किस देश ने रक्षा सहयोग के लिए रक्षा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

(a) श्रीलंका
(b) मोरक्को
(c) म्यांमार
(d) थाईलैंड

उत्तर: b) मोरक्को

व्याख्या:

  • भारत और मोरक्को ने रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए यह समझौता किया।
  • यह समझौता अफ्रीकी देशों के साथ भारत के संबंध मजबूत करने की दिशा में है।

प्रश्न 09. हाल ही में वर्ष 2025 में नियंत्रक जनरल ऑफ कम्युनिकेशन अकाउंट्स का पदभार किसने संभाला है?

(a) वंदना गुप्ता
(b) दीपक मित्तल
(c) टीएस कल्याणी
(d) संजीव धुरटिया

उत्तर: a) वंदना गुप्ता

व्याख्या:

  • वंदना गुप्ता को 2025 में इस पद पर नियुक्त किया गया।
  • यह पद दूरसंचार और संचार खातों से संबंधित है।

प्रश्न 10. ‘वायरल दमानीय’ किस बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं?

(a) इंडसइंड बैंक
(b) PNB
(c) JIO पेमेंट बैंक
(d) Yes बैंक

उत्तर: a) इंडसइंड बैंक

व्याख्या:

  • वायरल दमानीय को इंडसइंड बैंक में CFO बनाया गया।
  • यह बैंक निजी क्षेत्र का प्रमुख बैंक है।

प्रश्न 11. चर्चा में रहा ‘नांजारायण पक्षी अभ्यारण’ किस राज्य में है?

(a) केरल
(b) कर्नाटक
(c) तमिलनाडु
(d) तेलंगाना

उत्तर: c) तमिलनाडु

व्याख्या:

  • नांजारायण पक्षी अभ्यारण तमिलनाडु में स्थित है और यहाँ दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
  • हाल ही में यहाँ बाल गार्डन वाला फ्लेमिंगो देखा गया।

प्रश्न 12. हाल ही में BCCI का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

(a) सी.पी. राधाकृष्णन
(b) अजय सिंह
(c) गौरव बनर्जी
(d) मिथुन मन्हस

उत्तर: d) मिथुन मन्हस

व्याख्या:

  • मिथुन मन्हस को हाल ही में BCCI का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
  • वे तीसरे अध्यक्ष हैं जो पूर्व में क्रिकेटर रह चुके हैं।

प्रश्न 13. हाल ही में भारतीय सेना द्वारा कहाँ पर अमोघ फ्यूरी “अग्नि अभ्यास” आयोजित किया गया?

(a) राजस्थान
(b) अरुणाचल प्रदेश
(c) सिक्किम
(d) केरल

उत्तर: a) राजस्थान

व्याख्या:

  • यह राजस्थान में स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (बीकानेर) में आयोजित हुआ।
  • इस अभ्यास में भारतीय सेना ने अपनी युद्धक क्षमता का प्रदर्शन किया।

प्रश्न 14. 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म कौन सी चुनी गई?

(a) लापता लेडीज
(b) 12th फेल
(c) महाराजा
(d) जवान

उत्तर: b) 12th फेल

व्याख्या:

  • 12th फेल को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।
  • इस फिल्म के मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

प्रश्न 15. हाल ही में “अन्नदाता सुखीभाव” योजना किस राज्य द्वारा शुरू की गई?

(a) सिक्किम
(b) तमिलनाडु
(c) केरल
(d) आंध्रप्रदेश

उत्तर: d) आंध्रप्रदेश

व्याख्या:

  • इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर वर्ष 20000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • इसका उद्देश्य किसानों की आय और कल्याण में सुधार करना है।

प्रश्न 16. U-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत पदक तालिका में कौन से स्थान पर रहा?

(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4

उत्तर: c) 3

व्याख्या:

  • भारत ने 4 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।
  • कुल मिलाकर भारत ने 9 पदक हासिल किए।

प्रश्न 17. वेदिका भंसाली का संबंध किस खेल से है?

(a) क्रिकेट
(b) हॉकी
(c) शतरंज
(d) गोल्फ

उत्तर: d) गोल्फ

व्याख्या:

  • वेदिका भंसाली भारत की उभरती हुई गोल्फ खिलाड़ी हैं।
  • उन्होंने हाल ही में कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता पाई।

प्रश्न 18. भारत मछली उत्पादन में कौन सा स्थान रखता है?

(a) प्रथम
(b) द्वितीय
(c) तृतीय
(d) चतुर्थ

उत्तर: b) द्वितीय

व्याख्या:

  • मछली उत्पादन में भारत का स्थान चीन के बाद दूसरा है।
  • आंध्रप्रदेश भारत में मछली उत्पादन में शीर्ष पर है।

प्रश्न 19. भारत की पहली ट्राइबल जीनोम सिक्वेंसिंग परियोजना किस राज्य में शुरू की गई?

(a) राजस्थान
(b) मध्यप्रदेश
(c) गुजरात
(d) केरल

उत्तर: c) गुजरात

व्याख्या:

  • यह परियोजना अहमदाबाद, गुजरात में शुरू की गई।
  • इसका उद्देश्य जनजातीय समुदाय की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्रित करना है।

प्रश्न 20. हाल ही में टेस्ला ने भारत में अपना पहला शोरूम किस शहर में शुरू किया है?

(a) बेंगलुरु
(b) दिल्ली
(c) मुंबई
(d) हैदराबाद

उत्तर: c) मुंबई

व्याख्या:

  • टेस्ला का पहला शोरूम मुंबई में खोला गया है।
  • यह शोरूम भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 26 सितंबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।

Leave a Comment