Army Study icon Image

By: Army Study

On: August 6, 2026

Follow

Commonwealth Games 2030 की मेजबानी करेगा अहमदाबाद: भारत के खेल इतिहास में नया अध्याय

Commonwealth Games 2026 समाप्त हो चुकें है। Commonwealth Sport की बैठक में गुजरात का प्रमुख शहर अहमदाबाद को Commonwealth Games 2030 की मेजबानी सोंपी गई। भारत को यह ज़िम्मेदारी दूसरी बार दी गई है, इससे पहले 2010 में नई दिल्ली में इन खेलों का आयोजन हुआ था।

✦ अहमदाबाद को मिली मेजबानी

अहमदाबाद को 2030 Commonwealth Games की मेजबानी दी गई है। अहमदाबाद का चयन उसकी खेल सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक परिवहन व्यवस्था और भविष्य की खेल योजनाओं को ध्यान में रखकर किया गया है।

✦ भारत दूसरी बार करेगा आयोजन

इससे पहले भारत ने 2010 में पहली बार नई दिल्ली में Commonwealth Games की मेजबानी की थी। अब 20 साल बाद अहमदाबाद को यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

इस सालों के दौरान भारत के खेल क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। खिलाड़ियों के लिए आधुनिक ट्रेनिंग सेंटर, बेहतर स्टेडियम और फिटनेस सुविधाओं पर लगातार बेहतरी हुई है। इसके साथ भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी ओलंपिक, एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप में बेहतर हुआ है।

✦ अहमदाबाद को ही क्यों चुना गया?

अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के लिए जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियमों में शामिल है और इसकी क्षमता लगभग 1,32,000 दर्शकों की है। यहां उद्घाटन और समापन समारोह जैसे बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।

सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव, आधुनिक खेल परिसर, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मेट्रो रेल, बीआरटीएस और बेहतर सड़क नेटवर्क अहमदाबाद को अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के लिए बिल्कुल सही शहर बनाते हैं।

✦ 100वें संस्करण का महत्व

2030 के Commonwealth Games का विशेष महत्व है, क्योंकि यह प्रतियोगिता का शताब्दी संस्करण होगा। पहला Commonwealth Game 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर में आयोजित हुआ था। 100 साल पूरे होने पर अहमदाबाद में Commonwealth Games का आयोजन भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है।

2030 खेलों में 15 से 17 खेल शामिल किए जाने की योजना है। एथलेटिक्स, तैराकी, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, जिम्नास्टिक और नेटबॉल जैसे खेल शामिल रहेंगे। क्रिकेट T-20, हॉकी, बैडमिंटन, शूटिंग और कुश्ती जैसे खेलों को भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

✦ भारत को क्या लाभ मिलेगा?

Commonwealth Games से गुजरात में पर्यटन, होटल, परिवहन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। हजारों खिलाड़ी, कोच, अधिकारी, पत्रकार और दर्शक अहमदाबाद पहुंचेंगे, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

खेलों के लिए विकसित होने वाले स्टेडियम, ट्रेनिंग सेंटर और परिवहन सुविधाएं भविष्य में भारतीय खिलाड़ियों के लिए उपयोगी रहेंगी। यह आयोजन युवाओं को खेलों में करियर बनाने के लिए भी प्रेरित करेगा।

Leave a Comment