Army Study icon Image

By: Army Study

On: May 29, 2026

Follow

30 May 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

30 May 2026 Current Affairs MCQ हालिया घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण ख़बरों आधारित है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, जिससे आप की तैयारी सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आपको आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


30 May 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में किस भारतीय एथलीट ने 400 मीटर दौड़ को 45 सेकंड से कम समय में पूरा कर नया राष्ट्रीय इतिहास बनाया है?

A. मोहम्मद अनस
B. अमोज जैकब
C. अविनाश साब्ले
D. विशाल टी.के.

उत्तर: D) विशाल टी.के.

व्याख्या:

  • विशाल टी.के. ने 400 मीटर दौड़ 44.98 सेकंड में पूरी कर 45 सेकंड से कम समय में पूरा कर नया राष्ट्रीय इतिहास बनाया है
  • 45 सेकंड के बैरियर (sub-45) को पार करने वाले वे पहले भारतीय पुरुष एथलीट है।

प्रश्न 02. ‘PM-AJAY’ योजना का संचालन किस केंद्रीय मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है?

A. ग्रामीण विकास मंत्रालय
B. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
C. जनजातीय कार्य मंत्रालय
D. शिक्षा मंत्रालय

उत्तर: B) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

व्याख्या:

  • PM-AJAY योजना अनुसूचित जाति समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए शुरू की गई है।
  • इस योजना के तहत कौशल विकास, आधारभूत सुविधाओं का निर्माण तथा स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाता है।

प्रश्न 03. हाल ही में कौन-सा देश भारत को पीछे छोड़कर विश्व का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है?

A. दक्षिण कोरिया
B. फ्रांस
C. जर्मनी
D. ताइवान

उत्तर: D) ताइवान

व्याख्या:

  • ताइवान ने बाजार पूंजीकरण के आधार पर भारत को पीछे छोड़ते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है।
  • इस वृद्धि में AI और सेमीकंडक्टर उद्योग की प्रमुख भूमिका रही है।

प्रश्न 04. राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप 2026 में पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा का स्वर्ण पदक किसने जीता?

A. तजिंदरपाल सिंह तूर
B. समरदीप सिंह गिल
C. इंदरजीत सिंह
D. ओम प्रकाश करहाना

उत्तर: B) समरदीप सिंह गिल

व्याख्या:

  • समरदीप सिंह गिल ने रांची में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर फेडरेशन कप 2026 में पुरुष शॉट पुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।

प्रश्न 05. हाल ही में पद्म भूषण से सम्मानित किए गए कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक कौन हैं?

A. उदय कोटक
B. राणा कपूर
C. संदीप बख्शी
D. दिनेश कुमार खारा

उत्तर: A) उदय कोटक

व्याख्या:

  • उदय कोटक को बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म भूषण प्रदान किया गया है।
  • उन्होंने निजी बैंकिंग क्षेत्र को सशक्त बनाने और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रश्न 06. देश का पहला 1000-बेड वाला सरकारी अस्पताल कौन बना है जिसे NQAS प्रमाणन प्राप्त हुआ है?

A. सफदरजंग अस्पताल
B. राम मनोहर लोहिया अस्पताल
C. लोकनायक अस्पताल
D. एम्स, नई दिल्ली

उत्तर: C) लोकनायक अस्पताल

व्याख्या:

  • दिल्ली का लोकनायक अस्पताल NQAS प्रमाणन प्राप्त करने वाला देश का पहला 1000-बेड वाला सरकारी अस्पताल बना है।
  • यह उपलब्धि अस्पताल की गुणवत्ता, अधोसंरचना और मरीज देखभाल सेवाओं को दर्शाती है।

प्रश्न 07. हाल ही में चर्चा में रही वेम्बनाड झील कहाँ स्थित है?

A. केरल
B. तमिलनाडु
C. ओडिशा
D. आंध्र प्रदेश

उत्तर: A) केरल

व्याख्या:

  • वेम्बनाड झील केरल में स्थित है यह केरल की सबसे बड़ी तथा भारत की प्रमुख रामसर आर्द्रभूमियों में से एक है।
  • जल प्रदूषण और संरक्षण संबंधी प्रयासों के कारण यह हाल के दिनों में चर्चा में रही है।

प्रश्न 08. वर्ष 2026 में मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध विज्ञापन विशेषज्ञ कौन हैं?

A. पीयूष पांडे
B. प्रहलाद कक्कड़
C. एलिक पदमसी
D. सुजीत सरकार

उत्तर: C) पीयूष पांडे

व्याख्या:

  • पीयूष पांडे को विज्ञापन और रचनात्मक संचार के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
  • उन्होंने भारतीय विज्ञापन उद्योग को नई पहचान देने वाले कई यादगार अभियानों का नेतृत्व किया।

प्रश्न 09. हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए क्वाड देशों ने संयुक्त बंदरगाह परियोजना किस देश में स्थापित करने की घोषणा की है?

A. श्रीलंका
B. फिजी
C. मालदीव
D. सोलोमन द्वीप

उत्तर: B) फिजी

व्याख्या:

  • क्वाड देशों ने फिजी में संयुक्त बंदरगाह परियोजना विकसित करने का निर्णय लिया है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा, व्यापार और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत बनाना है।

प्रश्न 10. ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा खोजा गया ‘दांडेवाला फील्ड’ किस राज्य में स्थित है?

A. असम
B. गुजरात
C. राजस्थान
D. त्रिपुरा

उत्तर: C) राजस्थान

व्याख्या:

  • दांडेवाला फील्ड राजस्थान के जैसलमेर बेसिन में स्थित है।

प्रश्न 11. महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ पृथ्वी तत्वों की सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखला के लिए भारत ने किस देश के साथ रणनीतिक समझौता किया है?

A. ऑस्ट्रेलिया
B. जापान
C. दक्षिण अफ्रीका
D. संयुक्त राज्य अमेरिका

उत्तर: D) संयुक्त राज्य अमेरिका

व्याख्या:

  • भारत और अमेरिका ने लिथियम, कोबाल्ट तथा अन्य महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने हेतु समझौता किया है।
  • यह समझौता सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक वाहन और उच्च तकनीक उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रश्न 13. ‘अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस’ प्रतिवर्ष किस दिन मनाया जाता है?

A. 28 मई
B. 29 मई
C. 27 मई
D. 30 मई

उत्तर: A) 28 मई

व्याख्या:

  • यह दिवस महिलाओं के स्वास्थ्य, प्रजनन अधिकारों और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • इसकी शुरुआत वर्ष 1987 में हुई थी और 28 तारीख का चयन महिलाओं के मासिक धर्म चक्र के प्रतीक के रूप में किया गया।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

29 May 2026 Current Affairs Quiz
28 May 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता के लिए Current Affairs अहम भूमिका निभाते है। Current Affairs की हर रोज़ Practice बहुत ज़रूरी है, इससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की Practice करें और बाकियों से एक क़दम आगे रहें।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।


Leave a Comment