Army Study icon Image

By: Army Study

On: March 11, 2026

Follow

11 March 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

11 March 2026 Current Affairs में हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। ये करंट अफेयर्स प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं।

Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आप आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


11 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में भारतीय फिल्म ‘Boong’ (बूंग) को बेस्ट बच्चों और फैमिली फिल्म की श्रेणी में BAFTA अवॉर्ड मिला है, इस फिल्म का सम्बन्ध किस भाषा से है ?

A. मराठी
B. मणिपुरी
C. गुजराती
D. बंगाली

उत्तर: B) मणिपुरी

व्याख्या:

  • ‘Boong’ (बूंग) मणिपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित एक मणिपुरी भाषा की फिल्म है, जो वहां की संस्कृति और सामाजिक जीवन को दर्शाती है।
  • यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित होने और BAFTA अवॉर्ड मिलने के कारण चर्चा में रही।

प्रश्न 02. हाल ही में UNESCO Asia-Pacific Awards for Cultural Heritage Conservation 2025 से सम्मानित ‘Our Lady of Grace Cathedral’ किस राज्य में स्थित है?

A. गोवा
B. महाराष्ट्र
C. केरल
D. तमिलनाडु

उत्तर: B) महाराष्ट्र

व्याख्या:

  • महाराष्ट्र में स्थित ऐतिहासिक Our Lady of Grace Cathedral को सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण के लिए UNESCO Asia-Pacific Award मिला है।
  • यह पुरस्कार एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऐतिहासिक इमारतों और विरासत स्थलों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है।

प्रश्न 03. हाल ही में “वृंदावनी वस्त्र” सम्बन्धी कल्चरल म्यूजियम प्रोजेक्ट का शिलान्यास कहाँ किया गया है?

A. मथुरा
B. भोपाल
C. गुवाहाटी
D. जयपुर

उत्तर: C) गुवाहाटी

व्याख्या:

  • असम के गुवाहाटी में प्रसिद्ध ऐतिहासिक वस्त्र कला वृंदावनी वस्त्र को संरक्षित करने के लिए इस सांस्कृतिक संग्रहालय परियोजना की शुरुआत की गई है।
  • यह वस्त्र 16वीं शताब्दी में महान संत श्रीमंत शंकरदेव की वैष्णव परंपरा से जुड़ा हुआ है।

प्रश्न 04. हाल ही में पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय का निधन कहाँ हुआ वे कहाँ से संबंध रखते हैं?

A. असम
B. पश्चिम बंगाल
C. बिहार
D. झारखंड

उत्तर: B) पश्चिम बंगाल

व्याख्या:

  • मुकुल रॉय पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ राजनेता थे और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे।
  • वे लंबे समय तक राज्य की राजनीति में प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे और बाद में भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े थे।

प्रश्न 05. हाल ही में पहले नेशनल दिव्यांगजन क्रिकेट स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 का उद्घाटन कहाँ किया गया है?

A. राजस्थान
B. मध्य प्रदेश
C. गुजरात
D. हरियाणा

उत्तर: B) मध्य प्रदेश

व्याख्या:

  • देश का पहला नेशनल दिव्यांगजन क्रिकेट स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया।
  • इस आयोजन का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अवसर और प्रोत्साहन देना है।

प्रश्न 06. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने हाल ही में अपना दूसरा सुरक्षित डेटा सेंटर कहाँ स्थापित किया है?

A. आंध्र प्रदेश
B. असम
C. ओडिशा
D. कर्नाटक

उत्तर: C) ओडिशा

व्याख्या:

  • डिजिटल और बैंकिंग डेटा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए RBI ने ओडिशा के भुवनेश्वर में दूसरा डेटा सेंटर स्थापित किया है।
  • इससे पहले RBI का पहला डेटा सेंटर नवी मुंबई (महाराष्ट्र) में स्थापित किया गया था।

प्रश्न 07. हाल ही में “रॉब जेटेन” किस देश के सबसे कम उम्र के और पहले खुले तौर पर गे प्रधानमंत्री चुने गए हैं?

A. स्वीडन
B. नीदरलैंड
C. आइसलैंड
D. फिनलैंड

उत्तर: B) नीदरलैंड

व्याख्या:

  • रॉब जेटेन (Rob Jetten) नीदरलैंड के प्रमुख राजनेता हैं और Democrats 66 (D66) पार्टी से हैं।
  • वे देश की ऊर्जा और जलवायु नीति से जुड़े प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं।

प्रश्न 08. हाल ही में “PRAHAR” पॉलिसी और रणनीति किसने लॉन्च की है?

A. रक्षा मंत्रालय
B. स्वास्थ्य मंत्रालय
C. गृह मंत्रालय
D. वित्त मंत्रालय

उत्तर: C) गृह मंत्रालय

व्याख्या:

  • PRAHAR’ नीति भारत की आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी रणनीति से जुड़ी पहल के रूप में चर्चा में रही है।
  • राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी नीतियों का समन्वय गृह मंत्रालय द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 09. हाल ही में इंडियन आर्मी ने “ऑपरेशन हिमराहत” के तहत कहाँ 46 टूरिस्टों का सफल रेस्क्यू किया?

A. उत्तराखंड
B. सिक्किम
C. हिमाचल प्रदेश
D. लद्दाख

उत्तर: B) सिक्किम

व्याख्या:

  • भारतीय सेना ने सिक्किम के बर्फीले क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए ऑपरेशन हिमराहत चलाया।
  • इस अभियान के तहत भारी बर्फबारी के बीच कई लोगों और वाहनों को सुरक्षित निकाला गया।

प्रश्न 10. हाल ही में ITF-W100 बेंगलुरु विमेंस सिंगल्स का खिताब जीतने वाली हेने वांडेविंकेल का सम्बन्ध किस देश से है ?

A. नॉर्वे
B. बेल्जियम
C. ऑस्ट्रिया
D. रूस

उत्तर: B) बेल्जियम

व्याख्या:

  • बेल्जियम की टेनिस खिलाड़ी Hanne Vandewinkel ने ITF-W100 बेंगलुरु महिला एकल प्रतियोगिता का खिताब जीता।
  • ITF – International Tennis Federation

प्रश्न 11. हाल ही में नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के कितने स्टेशनों को Eat Right Station Certification मिला है?

A. 3
B. 5
C. 7
D. 10

उत्तर: B) 5

व्याख्या:

  • FSSAI ने नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के पाँच स्टेशनों को Eat Right Station Certification प्रदान किया है।
  • यह Certification उन स्टेशनों को दिया जाता है जहाँ स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

प्रश्न 12. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने संविधान के किस अनुच्छेद के तहत केरल के नए नाम को मंजूरी दी है ?

A. अनुच्छेद 1
B. अनुच्छेद 3
C. अनुच्छेद 362
D. अनुच्छेद 356

उत्तर: B) अनुच्छेद 3

व्याख्या:

  • भारतीय संविधान का अनुच्छेद 3 संसद को नए राज्य बनाने और मौजूदा राज्यों के नाम व सीमाओं में परिवर्तन करने की शक्ति देता है।
  • यह प्रावधान संविधान के भाग-1 में शामिल है।

प्रश्न 13. हाल ही में भारत और जापान की सेना के बीच जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज ‘धर्म गार्जियन’ कहाँ प्रारम्भ हुआ है ?

A. उत्तराखण्ड
B. हिमाचल प्रदेश
C. राजस्थान
D. मणिपुर

उत्तर: A) उत्तराखण्ड

व्याख्या:

  • भारत और जापान की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्म गार्जियन (Dharma Guardian) उत्तराखण्ड में आयोजित किया गया है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य जंगल और शहरी युद्ध कौशल का साझा प्रशिक्षण करना है।

प्रश्न 14. हाल ही में NITI आयोग के CEO का अतिरिक्त प्रभार किसे दिया गया है?

A. आशा शर्मा
B. मिया मेंटली
C. निवेदिता दुबे
D. निधि छिब्बर

उत्तर: D) निधि छिब्बर

व्याख्या:

  • निधि छिब्बर को नीति आयोग के CEO का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • नीति आयोग भारत सरकार का प्रमुख नीति निर्माण थिंक टैंक है जिसकी स्थापना 2015 में हुई थी।

प्रश्न 15. Teacher App 2.0 किस कंपनी द्वारा विकसित किया गया?

A. टाटा समूह
B. रिलायंस
C. वोडाफोन आइडिया
D. भारती एयरटेल

उत्तर: D) भारती एयरटेल

व्याख्या:

  • Teacher App 2.0 को भारती एयरटेल द्वारा विकसित किया गया है ताकि शिक्षकों को डिजिटल शिक्षण उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें।
  • यह ऐप शिक्षकों को प्रशिक्षण, डिजिटल कंटेंट और शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराने में मदद करता है।

प्रश्न 16. Asia Economic Dialogue 2026 का सातवां संस्करण कहाँ हुआ?

A. बेंगलुरु
B. विशाखापत्तनम
C. चेन्नई
D. पुणे

उत्तर: D) पुणे

व्याख्या:

  • एशिया इकोनॉमिक डायलॉग 2026 का सातवां संस्करण पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित किया गया।
  • यहाँ भू-राजनीति, वैश्विक अर्थव्यवस्था और एशिया की भूमिका पर चर्चा हुई।

प्रश्न 17. लार्सन एंड टूब्रो LIGO इंडिया का निर्माण कहाँ करेगा?

A. महाराष्ट्र
B. केरल
C. आंध्र प्रदेश
D. ओडिशा

उत्तर: A) महाराष्ट्र

व्याख्या:

  • भारत की पहली गुरुत्वाकर्षण तरंग वेधशाला LIGO-India का निर्माण महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में किया जा रहा है।
  • यह परियोजना वैश्विक Laser Interferometer Gravitational-Wave Observatory (LIGO) नेटवर्क का हिस्सा है।

प्रश्न 18. हाल ही में MBRA ग्रुप के चेयरमेन डॉ. भार्गव मल्लप्पा को किस देश से ‘दांतों’ का रॉयल ऑनर मिला है?

A. मलेशिया
B. सिंगापुर
C. इंडोनेशिया
D. लाओस

उत्तर: C) इंडोनेशिया

व्याख्या:

  • डॉ. भार्गव मल्लप्पा को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए इंडोनेशिया से सम्मानित किया गया।
  • यह सम्मान स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके अंतरराष्ट्रीय योगदान को मान्यता देता है।

प्रश्न 19. हाल ही में राह-वीर रोड एक्सीडेंट असिस्टेंस योजना किसने लॉन्च की है?

A. पंजाब
B. चंडीगढ़
C. दिल्ली
D. महाराष्ट्र

उत्तर: C) दिल्ली

व्याख्या:

  • दिल्ली सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए राह-वीर योजना शुरू की है।
  • इस योजना के तहत दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को ₹2000 तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा।

प्रश्न 20. हाल ही में चर्चा में रही नेवल सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम ‘Sayyad-3G’ किस देश से संबंधित है?

A. ईरान
B. सऊदी अरब
C. ओमान
D. इराक

उत्तर: A) ईरान

व्याख्या:

  • Sayyad-3G ईरान द्वारा विकसित एक उन्नत सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है।
  • यह मिसाइल प्रणाली आधुनिक वायु रक्षा प्रणाली का हिस्सा है और दुश्मन के विमानों व मिसाइलों को रोकने में सक्षम है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

10 March 2026 Current Affairs Quiz
09 March 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकीपकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

Leave a Comment