✦ Army Study Current Affairs:-
02 March 2026 Current Affairs हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है। यह Current Affairs Questions प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अत्यंत उपयोगी है।
Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी बन सके और आप आगामी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।
02 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. FIDE फ्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैम्पियनशिप 2026 का खिताब हाल ही में किसने जीता?
A. डी. गुकेश
B. फैबियानो कारूआना
C. मैग्नस कार्लसन
D. हिकारू नाकामुरा
उत्तर: C) मैग्नस कार्लसन
व्याख्या:
• नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन ने फाइनल में फैबियानो कारूआना को हरा कर यह खिताब अपने नाम किया।
• यह चैम्पियनशिप Chess960 प्रारूप में जर्मनी के वीसेनहॉस में आयोजित की गई।
प्रश्न 02. हैराथ पोश्त त्यौहार हाल ही में कहाँ मनाया गया?
A. लद्दाख
B. जम्मू और कश्मीर
C. चंडीगढ़
D. हिमाचल प्रदेश
उत्तर: B) जम्मू और कश्मीर
व्याख्या:
• ‘हैराथ पोश्त त्यौहार’ कश्मीरी पंडितों द्वारा मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि का स्थानीय रूप है।
• परंपरा के अनुसार इस त्यौहार पर ‘वटुक पूजा’ की जाती है।
प्रश्न 03. BioAsia 2026 अन्तरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन हाल ही में कहाँ किया गया है?
A. पुणे
B. गांधीनगर
C. नई दिल्ली
D. हैदराबाद
उत्तर: D) हैदराबाद
व्याख्या:
• BioAsia 2026 का आयोजन तेलंगाना सरकार द्वारा हैदराबाद में किया गया।
• इसका उद्देश्य बायोटेक और हेल्थकेयर क्षेत्र में निवेश को बढ़ाना है।
प्रश्न 04. BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर 2025 के रूप में किसे चुना गया है?
A. स्मृति मंधाना
B. दीप्ति शर्मा
C. हरमनप्रीत कौर
D. सायना नेहवाल
उत्तर: A) स्मृति मंधाना
व्याख्या:
• स्मृति मंधाना को उत्कृष्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रदर्शन के लिए BBC इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया।
• उन्होंने ICC प्रतियोगिताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रश्न 05. मुंबई जलवायु सप्ताह के पहले संस्करण का उद्घाटन हाल ही में किसके द्वारा किया गया?
A. एकनाथ शिंदे
B. नितिन गडकरी
C. देवेन्द्र फडणवीस
D. आदित्य ठाकरे
उत्तर: C) देवेन्द्र फडणवीस
व्याख्या:
• महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
• इसका मुख्य फोकस जलवायु परिवर्तन और हरित ऊर्जा रहा।
प्रश्न 06. देश के किस शहर में पहले ‘जैन चादर महोत्सव’ का आयोजन हाल ही में किया जाएगा?
A. जोधपुर
B. जैसलमेर
C. अजमेर
D. उदयपुर
उत्तर: B) जैसलमेर
व्याख्या:
• इस महोत्सव का आयोजन राजस्थान के जैसलमेर में किया जाएगा।
• इसका उद्देश्य जैन धार्मिक विरासत को संरक्षित करना है।
प्रश्न 07. हाल ही में देश का सबसे बड़ा लौंग उत्पादक राज्य कौन सा बना है?
A. केरल
B. कर्नाटक
C. तमिलनाडु
D. सिक्किम
उत्तर: C) तमिलनाडु
व्याख्या:
• हाल ही में तमिलनाडु लौंग उत्पादन में अग्रणी राज्य बन गया है।
• कन्याकुमारी जिला इसका प्रमुख उत्पादन केंद्र है।
प्रश्न 08. 39वाँ अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित हाल ही में कहाँ हुआ?
A. इथियोपिया
B. केन्या
C. अल्जीरिया
D. नाइजीरिया
उत्तर: A) इथियोपिया
व्याख्या:
• सम्मेलन इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में हुआ।
• इस सम्मेलन का मुख्य फोकस अफ्रीका में शांति, सुरक्षा और राजनीतिक स्थिरता की चुनौतियों एवं आर्थिक विकास पर था।
प्रश्न 09. क्रिकेटर राशिद खान T–20 में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने, वह किस देश के हैं?
A. पकिस्तान
B. बांग्लादेश
C. अफगानिस्तान
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: C) अफगानिस्तान
व्याख्या:
• राशिद खान अफगानिस्तान टीम के क्रिकेटर है। वे T-20 प्रारूप में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने है।
• उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल की है।
प्रश्न 10. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
A. आलोक यादव
B. प्रसन्ना कुमार डी.
C. मंगेश किनारे
D. लव गुप्ता
उत्तर: B) प्रसन्ना कुमार डी.
व्याख्या:
• प्रसन्ना कुमार डी. को 2026-27 कार्यकाल के लिए अध्यक्ष चुना गया है।
• ICAI भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंसी का वैधानिक निकाय है।
प्रश्न 11. आंद्रेज प्लेनकोविक किस देश के प्रधानमंत्री हैं, जो भारत की पहली बार यात्रा पर आए?
A. क्रोएशिया
B. इटली
C. तुर्किये
D. मालदीव
उत्तर: A) क्रोएशिया
व्याख्या:
• आंद्रेज प्लेनकोविक क्रोएशिया के प्रधानमंत्री हैं।
• उन्होंने हाल ही में AI Impact Summit 2026 के लिए भारत की आधिकारिक यात्रा की।
प्रश्न 12. जम्मू कश्मीर के राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
A. विपिन सिन्हा
B. शांतमनु
C. आदित्य रंजन
D. मनोज सिन्हा
उत्तर: B) शांतमनु
व्याख्या:
• सेवानिवृत्त IAS अधिकारी शांतमनु को इस पद पर नियुक्त किया गया।
• वे जम्मू कश्मीर में स्थानीय निकाय चुनावों की देखरेख करेंगे।
प्रश्न 13. भारत विस्तार नामक AI टूल का शुभारंभ हाल ही में किसके द्वारा किया गया?
A. अमित शाह
B. नरेन्द्र मोदी
C. शिवराज सिंह चौहान
D. पीयूष गोयल
उत्तर: C) शिवराज सिंह चौहान
व्याख्या:
• भारत विस्तार AI आधारित किसान पोर्टल है। हाल ही में शिवराज सिंह चौहान ने इसे लांच किया।
• इसका उद्देश्य किसानों को योजनाओं और बाजार की जानकारी देना है।
प्रश्न 14. हाल ही में ‘भव्य भारत भूषण पुरस्कार’ की शुरुआत किसने की?
A. टाटा ग्रुप
B. रिलायंस
C. ईशा फाउंडेशन
D. निति आयोग
उत्तर: C) ईशा फाउंडेशन
व्याख्या:
• भव्य भारत भूषण पुरस्कार ईशा फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया।
• इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करना है।
प्रश्न 15. G-4 की बैठक का आयोजन हाल ही में कहाँ किया गया है?
A. जापान
B. भारत
C. जर्मनी
D. ब्राजील
उत्तर: C) जर्मनी
व्याख्या:
• G-4 की हालिया बैठक म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान हुई।
• G-4 में भारत, जर्मनी, जापान और ब्राजील शामिल हैं।
प्रश्न 16. तीसरे अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026 का आयोजन हाल ही में कहाँ हुआ?
A. लखनऊ
B. दुबई
C. नई दिल्ली
D. दावोस
उत्तर: B) दुबई
व्याख्या:
• इस सम्मेलन का आयोजन दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में किया गया।
• इसमें आयुर्वेद सहित पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों पर चर्चा हुई।
प्रश्न 17. देश की पहली ‘मधुमक्खी कॉरिडोर’ पहल हाल ही में किसके द्वारा शुरू की गई है?
A. ICAR
B. NABARD
C. NHAI
D. नीति आयोग
उत्तर: C) NHAI
व्याख्या:
• NHAI ने राजमार्गों के किनारे यह पहल शुरू की है।
• इस पहल का उद्देश्य सड़क के किनारे पौधे लगाकर पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने में मदद करना है।
प्रश्न 18. मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026–27 के लिए कितनी राशि का बजट पेश किया गया है?
A. 5,39,106 करोड़ रुपये
B. 4,38,317 करोड़ रुपये
C. 3,71,106 करोड़ रुपये
D. 4,78,039 करोड़ रुपये
उत्तर: B) 4,38,317 करोड़ रुपये
व्याख्या:
• यह बजट महिला सशक्तिकरण और अधोसंरचना पर केंद्रित है।
• इसमें ‘लाडली बहना योजना’ के लिए विशेष प्रावधान किया गया।
प्रश्न 19. गुजरात सरकार द्वारा वर्ष 2026–27 के लिए कितनी राशि का बजट पेश किया गया है?
A. 4,08,053 करोड़ रुपये
B. 3,15,086 करोड़ रुपये
C. 4,05,963 करोड़ रुपये
D. 5,01,073 करोड़ रुपये
उत्तर: A) 4,08,053 करोड़ रुपये
व्याख्या:
• यह गुजरात राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है।
• इस बजट में पर्यटन और खेल अवसंरचना पर विशेष जोर दिया गया है।
प्रश्न 20. अंतरराष्ट्रीय बांध सुरक्षा सम्मेलन 2026 का आयोजन हाल ही में कहाँ हुआ है?
A. मुंबई
B. बेंगलुरु
C. चेन्नई
D. इंदौर
उत्तर: B) बेंगलुरु
व्याख्या:
• इस सम्मेलन का आयोजन जल शक्ति मंत्रालय और कर्नाटक सरकार द्वारा किया गया।
• इसमें DRIP परियोजना और बांध सुरक्षा प्रबंधन पर मुख्य चर्चा हुई।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 28 February 2026 Current Affairs Quiz
➞ 27 February 2026 Current Affairs Quiz
Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकीपकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।
अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

