Army Study icon Image

By: Army Study

On: October 28, 2025

Follow

28 October 2025 Current Affairs

Current Affairs by Army Study:-

28 अक्टूबर 2025 करेंट अफेयर्स में अक्टूबर 2025 में देश और विश्व स्तर पर कई महत्वपूर्ण घटनाएँ घटीं, जिनमें राजनीतिक, वैज्ञानिक, खेल, और सांस्कृतिक क्षेत्र की चर्चाएँ प्रमुख रहीं। गुजरात के हर्ष सांघवी सबसे कम उम्र के उपमुख्यमंत्री बने, वहीं भरत धम्मनेनी ने 8000 मीटर से ऊँचे 9 पर्वत शिखरों पर चढ़ाई कर नया रिकॉर्ड बनाया। कर्नाटक ने देश का पहला राज्य बनकर मासिक धर्म अवकाश नीति लागू की। पर्यावरण क्षेत्र में भारत के विवेक मेनन को IUCN प्रजाति संरक्षण आयोग का पहला एशियाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही 11वां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव चंडीगढ़ में आयोजित होने जा रहा है।

इसके अलावा ASSOCHAM के अध्यक्ष के रूप में निर्मल मिंडा की नियुक्ति हुई और DBS बैंक को एशिया का सबसे सुरक्षित बैंक घोषित किया गया। एबेल पुरस्कार 2025 जापान के गणितज्ञ मसाकी काशीवारा को मिला, जबकि विश्व सांख्यिकी दिवस 20 अक्टूबर को मनाया गया। सांस्कृतिक दृष्टि से अयोध्या दीपोत्सव ने 26.17 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। वहीं, नेपाल में तिहार उत्सव, ऑस्ट्रेलिया द्वारा सुल्तान जोहर कप 2025 में भारत पर विजय, और दोहा (कतर) में हुआ सामाजिक विकास विश्व शिखर सम्मेलन।


प्रश्न 01. हर्ष सांघवी हाल ही में किस राज्य के उप-मुख्यमंत्री बने हैं?

a) मध्यप्रदेश
b) हरियाणा
c) गुजरात
d) कर्नाटक

उत्तर: c) गुजरात

व्याख्या:

Harsh sanghvi has become the youngest deputy chief minister of gujarat
  • गुजरात के सबसे कम उम्र के उप-मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी बने हैं (40 वर्ष)।
  • पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की विमान दुर्घटना में 12 जून 2025 को मृत्यु हो गई।

प्रश्न 02. 8000 मीटर से ऊँचे 9 पर्वत शिखरों पर चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय हाल ही में कौन बने हैं?

a) राकेश कार्तिकेयन
b) भरत धम्मनेनी
c) विनय अहुजा
d) सुधीर कुमार

उत्तर: b) भरत धम्मनेनी

व्याख्या:

Bharat dhammaneni a resident of kurnool in andhra pradesh climbed the cho oyu 8188 m mountain located on the nepal tibet border in 2025
  • आंध्र प्रदेश के कर्नूल निवासी भरत धम्मनेनी ने 2025 में नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित “चो ओयू” (8188 मी.) पर्वत पर चढ़ाई की।
  • वे विश्व के छठे सबसे ऊँचे पर्वत पर चढ़ाई करने वाले पहले भारतीय बने।

प्रश्न 03. सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में मासिक धर्म अवकाश नीति को शुरू करने वाला देश का पहला राज्य हाल ही में कौन सा बना है?

a) उत्तर प्रदेश
b) गुजरात
c) कर्नाटक
d) ओडिशा

उत्तर: c) कर्नाटक

व्याख्या:

  • कर्नाटक सरकार ने मासिक धर्म अवकाश नीति लागू की है।
  • मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने इस नीति की शुरुआत की।

प्रश्न 04. IUCN प्रजाति संरक्षण आयोग का पहला एशियाई अध्यक्ष हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

a) दीप्ति गुप्ता
b) विवेक मेनन
c) सुधीर कुमार
d) सुमोना त्रिपाठी

उत्तर: b) विवेक मेनन

व्याख्या:

Vivek menon is the first asian chair of the iucn species survival commission
  • IUCN (International Union for Conservation of Nature) का मुख्यालय ग्लैंड (स्विट्ज़रलैंड) में है।
  • इसकी स्थापना 5 अक्टूबर 1948 को हुई थी।

प्रश्न 05. 11वां भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन हाल ही में कहाँ किया जाएगा?

a) पणजी
b) चंडीगढ़
c) भोपाल
d) अहमदाबाद

उत्तर: b) चंडीगढ़

व्याख्या:

The theme of the 11th india international science festival is prosperity through science and self reliance
  • 11वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव का विषय है — “विज्ञान से समृद्धि तथा आत्मनिर्भर बनना”।
  • यह आयोजन 2025 में चंडीगढ़ में किया जाएगा।

प्रश्न 06. ASSOCHAM के नए अध्यक्ष के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

a) नवीन मित्तल
b) निर्मल मिंडा
c) शुभम सिंह
d) सुधेश कुमार

उत्तर: b) निर्मल मिंडा

व्याख्या:

The headquarters of assocham is in new delhi and it was established in 1920
  • एसोचैम का मुख्यालय नई दिल्ली में है और स्थापना 1920 ई. में हुई थी।
  • उपाध्यक्ष के रूप में अमिताभ चौधरी नियुक्त हैं।

प्रश्न 07. वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल का आयोजन हाल ही में किस देश में किया जाएगा?

a) कज़ाखिस्तान
b) उत्तर कोरिया
c) चीन
d) भारत

उत्तर: d) भारत

व्याख्या:

  • विश्व बॉक्सिंग कप के प्रथम चरण का आयोजन ब्राज़ील में हुआ।
  • फाइनल चरण का आयोजन भारत में किया जाएगा।

प्रश्न 08. नवाचार और प्रौद्योगिकी सहयोग योजना (SITAA) हाल ही में किसके द्वारा शुरू की गई है?

a) UIDAI
b) DRDO
c) ISRO
d) नीति आयोग

उत्तर: a) UIDAI

व्याख्या:

The unique identification authority of india uidai was established on 28 january 2009
  • यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की स्थापना 28 जनवरी 2009 को हुई थी।
  • वर्तमान अध्यक्ष मुनेश्वर कुमार हैं; मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

प्रश्न 09. तीसरी भारतीय-मध्य एशियाई सुरक्षा परिषद की बैठक का आयोजन हाल ही में कहाँ हुआ?

a) नई दिल्ली
b) बिश्केक
c) अस्ताना
d) बैंकॉक

उत्तर: b) बिश्केक

व्याख्या:

Bishkek is the capital of kyrgyzstan
  • बिश्केक किर्गिस्तान की राजधानी है।
  • भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भाग लिया।

    प्रश्न 10. ग्लोबल फाइनेंस के अनुसार एशिया का सबसे सुरक्षित बैंक कौन सा है?

    a) PNB Bank
    b) HDFC Bank
    c) DBS Bank
    d) May Bank

    उत्तर: c) DBS Bank

    व्याख्या:

    New york based global finance declared dbs bank singapore as the safest bank in asia
    • “डेवलपमेंट बैंक ऑफ सिंगापुर” (DBS Bank) लगातार 17वीं बार सबसे सुरक्षित बैंक घोषित हुआ।
    • इसका मुख्यालय मरीना बे, सिंगापुर में है और स्थापना 1968 में हुई थी।

    प्रश्न 11. एबेल पुरस्कार–2025 से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है?

    a) पीटर हॉविट
    b) मसाकी काशीवारा
    c) जॉन फॉर्स
    d) मारिया कोरीना मचाडो

    उत्तर: b) मसाकी काशीवारा

    व्याख्या:

    The abel prize is considered the nobel of mathematics which began in 2003 1
    • मसाकी काशीवारा जापान के गणितज्ञ हैं, जिन्हें एबेल पुरस्कार–2025 से सम्मानित किया गया।
    • अब तक केवल एक भारतीय विजेता श्रीनिवास वर्धन (2007) रहे हैं।

    प्रश्न 12. हाल ही में “विश्व सांख्यिकी दिवस” कब मनाया गया है?

    a) 20 अक्टूबर
    b) 21 अक्टूबर
    c) 22 अक्टूबर
    d) 19 अक्टूबर

    उत्तर: a) 20 अक्टूबर

    व्याख्या:

    World statistics day is celebrated at an interval of every 5 years
    • विश्व सांख्यिकी दिवस हर 5 वर्ष के अंतराल पर मनाया जाता है।
    • इसका उद्देश्य सभी को आँकड़ों और डेटा की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है।

    प्रश्न 13. गोवर्धन असरानी का हाल ही में निधन हो गया, वे क्या थे?

    a) पत्रकार
    b) अभिनेता
    c) कवि
    d) लेखक

    उत्तर: b) अभिनेता

    व्याख्या:

    Govardhan asrani acted in more than 300 hindi films
    • गोवर्धन असरानी ने 300 से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था।
    • वे हास्य भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध थे।

    प्रश्न 14. साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का शुभंकर क्या है?

    a) अशोक
    b) मौली
    c) दलमा
    d) जलवीर

    उत्तर: c) दलमा

    व्याख्या:

    The south asian athletics championship 2025 will be held in ranchi jharkhand
    • साउथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन रांची (झारखंड) में होगा।
    • दलमा इसका आधिकारिक शुभंकर (Mascot) है।

    प्रश्न 15. इच्छामृत्यु को वैध बनाने वाला पहला लैटिन अमेरिकी देश हाल ही में कौन-सा बना है?

    a) उरुग्वे
    b) अर्जेंटीना
    c) मैक्सिको
    d) नीदरलैंड

    उत्तर: a) उरुग्वे

    व्याख्या:

    Uruguay became the first country in latin america to legalize euthanasia
    • उरुग्वे लैटिन अमेरिका का पहला देश बना जिसने इच्छामृत्यु को कानूनी मान्यता दी।
    • विश्व का पहला देश जिसने यह कानून बनाया था वह नीदरलैंड है।

    प्रश्न 16. अयोध्या दीपोत्सव में कितने दिए जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है?

    a) 21.22 लाख +
    b) 26.17 लाख +
    c) 27.01 लाख +
    d) 30.05 लाख +

    उत्तर: b) 26.17 लाख +

    व्याख्या:

    A guinness world record was set at the ayodhya deepotsav by lighting more than 2. 617 million lamps
    • सरयू नदी के किनारे 26.17 लाख से अधिक दीये जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया।
    • इसमें 2128 वैदिक विद्वानों ने भाग लिया।

    प्रश्न 17. हाल ही में भारत के किस पड़ोसी देश में “तिहार उत्सव” मनाया गया है?

    a) बांग्लादेश
    b) म्यांमार
    c) नेपाल
    d) श्रीलंका

    उत्तर: c) नेपाल

    व्याख्या:

    Tihar festival is a five day festival celebrated in nepal
    • तिहार उत्सव नेपाल में मनाया जाने वाला पाँच दिवसीय पर्व है।
    • यह 20 से 25 अक्टूबर 2025 तक मनाया गया।

    प्रश्न 18. हाल ही में सुल्तान जोहर कप–2025 में ऑस्ट्रेलिया ने किस देश को हराकर स्वर्ण पदक जीता?

    a) कनाडा
    b) भारत
    c) बांग्लादेश
    d) इंग्लैंड

    उत्तर: b) भारत

    व्याख्या:

    This tournament was the 13th edition which was held in malaysia
    • यह टूर्नामेंट 13वां संस्करण था जिसका आयोजन मलेशिया में हुआ।
    • भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने स्वर्ण पदक जीता।

    प्रश्न 19. “The Brahmastra Unleashed” नामक पुस्तक हाल ही में किसके द्वारा लिखी गई है?

    a) सत्याेन्द्र कुमार
    b) डी. शिवानंद
    c) विवेक राय
    d) अरविंद सिंह

    उत्तर: b) डी. शिवानंद

    व्याख्या:

    The book the brahmastra unleashed is written by d. Shivanand
    • “The Brahmastra Unleashed” पुस्तक डी. शिवानंद द्वारा लिखी गई है।
    • यह पुस्तक अध्यात्म और भारतीय दर्शन से संबंधित है।

    प्रश्न 20. सामाजिक विकास विश्व शिखर सम्मेलन का आयोजन हाल ही में कहाँ होगा?

    a) नई दिल्ली
    b) आबू धाबी
    c) दुबई
    d) दोहा

    उत्तर: d) दोहा

    व्याख्या:

    The world summit for social development will be held in doha qatar
    • सामाजिक विकास विश्व शिखर सम्मेलन का आयोजन दोहा (कतर) में होगा।
    • इसे संयुक्त राष्ट्र संघ और कतर सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 28 अक्टूबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।

    उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
    Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।

    Leave a Comment