Table of Contents
भारत के राष्ट्रपति –
✤ राष्ट्रपति :-
➤ भारत का संवैधानिक मुखिया, प्रथम नागरिक, तीनों सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति, देश का नाम मात्र का मुखिया, ब्रिटिश महारानी के समान पद
➤ राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति चुनाव आनुपातिक एकल संक्रमणीय मत प्रणाली
➤ न्यूनतम उम्र – राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व राज्यपाल के लिए – 35 वर्ष
➤ राष्ट्रपति द्वारा त्यागपत्र – उपराष्ट्रपति को तथा उपराष्ट्रपति द्वारा त्यागपत्र – राष्ट्रपति को
➤ राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व राज्यपाल का कार्यकाल – 5 वर्ष
➤ राष्ट्रपति का वेतन – 5 लाख
उपराष्ट्रपति का वेतन – 4 लाख
राज्यपाल का वेतन – 3.5 लाख
➤ राष्ट्रपति के त्यागपत्र की सूचना उपराष्ट्रपति सर्वप्रथम लोकसभा अध्यक्ष को देता है।
➤ उपराष्ट्रपति के त्यागपत्र की सूचना राष्ट्रपति सर्वप्रथम राज्यसभा उपसभापति को देता है।
➤ राष्ट्रपति का चुनाव – लोकसभा, राज्यसभा के समस्त निर्वाचित सदस्य + समस्त राज्यों के विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य + दिल्ली, पुडूच्चेरी व जम्मू-कश्मीर के विधानसभाओं के समस्त निर्वाचित सदस्य।
➤ राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के चुनावों की जांच – सर्वोच्च न्यायालय
➤ राष्ट्रपति की पद पर रहते मृत्यु पर चुनाव – 6 मास में करवाने अनिवार्य है।
➤ राष्ट्रपति द्वारा प्रमुख नियुक्तियाँ – प्रधानमंत्री, मंत्रीपरिषद, राज्यपाल, सर्वोच्च व उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों, राजदूतों, महान्यायवादी तथा सभी संवैधानिक आयोगों के अध्यक्षों व सदस्यों की जाती है। सभी त्यागपत्र-राष्ट्रपति
➤ वित व धन विधेयक राष्ट्रपति की पूर्व स्वीकृति से ही पहले लोकसभा में प्रस्तुत किए जाते है।
✤ राष्ट्रपति से जुड़े हुए महत्वपूर्ण अनुच्छेद :-
➤ अनु. 61 – राष्ट्रपति पर महाभियोग प्रक्रिया (14 दिन पूर्व सूचना देना अनिवार्य)
➤ अनु. 72 – राष्ट्रपति फाँसी की सजा माफ कर सकता है।
➤ अनु. 85 – मंत्रीपरिषद की सिफारिश पर राष्ट्रपति लोकसभा को भंग कर सकता है।
✤ राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियाँ :-
➤ अनु. 352 – युद्ध व बाहरी आक्रमण व आंतरिक अशांति (अब सशस्त्र विद्रोह) पर राष्ट्रपति आपातकाल की घोषणा कर सकता है।
अब तक तीन बार प्रयोग –
1. 1962 के चीन युद्ध में – राष्ट्रपति – सर्वपल्ली राधाकृष्णन, PM – जवाहरलाल नेहरू
2. 1971 पाक युद्ध के समय – राष्ट्रपति – वी.वी. गिरि, PM – इंदिरा गाँधी
3. 25 जून 1975 में आंतरिक अशांति होने पर राष्ट्रपति – फखरूद्दीन अली अहमद, PM – इंदिरा गाँधी।
➤ अनु. 356 – राज्यों में संवैधानिक तंत्रों के विफल होने पर राष्ट्रपति शासन
सर्वप्रथम प्रयोग – पंजाब
सबसे लम्बी अवधि – पंजाब, न्यून अवधि – कर्नाटक
सर्वाधिक 10 बार प्रयोग – मणिपुर, 9 बार उत्तरप्रदेश
ऐसे राज्य जहाँ अनु.- 356 का प्रयोग आज तक नहीं हुआ – छत्तीसगढ़, तेलंगाना
➤ अनु. 360 – वित्तीय आपातकाल , इसका प्रयोग अब तक कभी नहीं हुआ।
➤ अनु. 123 – अध्यादेश जारी करने की शक्ति (संसद शुरू होने पर अधिकतम 6 सप्ताह लागू रह सकता है।) – अधिकतम प्रभावी – 6 माह
✤ भारत के राष्ट्रपति :-
1. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (1950 – 62 ई.) :-
➤ भारत के प्रथम राष्ट्रपति
➤ एकमात्र मनोनीत व 2 बार निर्वाचित राष्ट्रपति
➤ सर्वाधिक कार्यकाल वाले राष्ट्रपति।
2. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1962 – 67 ई.) :-
➤ दूसरे व्यक्ति राष्ट्रपति
➤ भारत के प्रथम व द्वितीय उपराष्ट्रपति
➤ अनु. 352 का सर्वप्रथम प्रयोग करने वाला राष्ट्रपति
➤ इनकी जयंती 5 सितम्बर – राष्ट्रीय शिक्षक दिवस
3. जाकिर हुसैन (1967 – 69 ई.) :-
➤ प्रथम अल्पसंख्यक (मुस्लिम) राष्ट्रपति
➤ प्रथम राष्ट्रपति जिनका पद पर रहते देहांत हुआ
➤ न्यून कार्यकाल वाले राष्ट्रपति
4. वी.वी. गिरि (1969 – 74 ई.) :-
➤ जाकिर हुसैन की मृत्यु पर भारत के पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति
➤ बाद में त्याग पत्र देने पर भारत के एकमात्र न्यायाधीश जिन्होंने राष्ट्रपति के पद पर कार्य किया – मोहम्मद हिदायतुल्ला
➤ वी.वी. गिरी भारत के एकमात्र राष्ट्रपति जिन्होंने द्वितीय मतगणना में चुनाव जीता।
➤ एकमात्र निर्दलीय राष्ट्रपति।
➤ अनु. 352 का दूसरी बार प्रयोग करने वाले राष्ट्रपति।
5. फखरूद्दीन अली अहमद (1974 – 77 ई.) :-
➤ दूसरे अल्पसंख्यक राष्ट्रपति
➤ पद पर रहते मरने वाले दूसरे व अंतिम राष्ट्रपति
➤ सर्वाधिक अध्यादेश जारी करने वाले राष्ट्रपति
➤ अनु. 352 का प्रयोग करने वाले तीसरे व अंतिम राष्ट्रपति
➤ इनकी मृत्यु पर कार्यवाहक राष्ट्रपति – बी.डी. जती।
6. नीलम संजीव रेड्डी (1977 – 82 ई.) :-
➤ प्रथम गैर कांग्रेसी राष्ट्रपति
➤ एकमात्र निर्विरोध राष्ट्रपति
➤ सबसे युवा राष्ट्रपति।
7. ज्ञानी जैलसिंह (1982 – 87 ई.) :-
➤ प्रथम सिख राष्ट्रपति
➤ एकमात्र राष्ट्रपति जिन्होंने जेबी विटो (पॉकेट वीटो) का प्रयोग किया।
➤ कम पढ़े लिखें राष्ट्रपति
8. आर. वेंकटरमन (1987 – 92 ई.) :-
➤ 4 प्रधानमंत्रियों का कार्यकाल देखा।
9. शंकरदयाल शर्मा (1992 – 97 ई.) :-
➤ इनके समय 73वें तथा 74वें (पंचायतीराज तथा नगरीय निकायों) को संवैधानिक दर्जा मिला।
10. के.आर. नारायणन (1997 – 2002 ई.) :-
➤ देश के प्रथम दलित राष्ट्रपति तथा वृद्ध राष्ट्रपति
11. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (2002 – 07 ई.) :-
➤ पहले गैर राजनीतिक राष्ट्रपति
➤ मिसाइल मैन व एकमात्र वैज्ञानिक राष्ट्रपति
➤ जनता व विद्यार्थियों के राष्ट्रपति
➤ स्वप्न द्रष्टा राष्ट्रपति
(पुस्तक – विजन 2020)
➤ आत्मकथा – विंग्स ऑफ फायर
12. प्रतिभा पाटिल (2007 – 12 ई.) :-
➤ प्रथम महिला राष्ट्रपति
➤ राष्ट्रपति बनने से पहले राजस्थान की प्रथम महिला राज्यपाल।
➤ विश्व की प्रथम महिला राष्ट्रपति – मारिया एस्टेला पेरोन (अर्जेंटीना)
13. डॉ. प्रणव मुखर्जी (2012 – 17 ई.) :-
➤ संसद हमला 2001 व ताज होटल हमला 2008 के आतंकवादियों को फाँसी की सजा।
➤ 8 नवम्बर 2016 को नोटबंदी की घोषणा।
➤ 1 जुलाई 2017 को GST लागू।
14. रामनाथ कोविंद (2017 – 22 ई.) :-
➤ दूसरे दलित राष्ट्रपति।
➤ इन्होंने मीराकुमार को हराया।
15. द्रोपदी मूर्मू (2022 से वर्तमान तक) :-
➤ प्रथम आदिवासी (संथाली जनजाति) महिला राष्ट्रपति
➤ दूसरी महिला राष्ट्रपति, राष्ट्रपति बनने से पूर्व झारखण्ड की राज्यपाल।
➤ जन्म – वेदापोसी गाँव, मयूरभंज (ओडिशा)।
➤ यशवंत सिन्हा को हराया।
✦ महत्वपूर्ण तथ्य :-
➤ तीन कार्यवाहक राष्ट्रपति – वी.वी.गिरी, मोहम्मद हिदायतुल्ला, बी.डी. जती
➤ राष्ट्रपति चुनाव लड़ने वाली छः महिलाएं – मनोहर हॉल्कर, फुलचरण कौर, लक्ष्मी सहगल, प्रतिभा पाटिल, मीराकुमार, द्रोपदी मुर्मू।
➤ भारत के एकमात्र उपराष्ट्रपति जिनका पद पर रहते हुए देहांत हुआ – कृष्णकांत।
➤ एकमात्र व्यक्ति जो सर्वोच्य न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश, उपराष्ट्रपति, कार्यवाहक राष्ट्रपति बना – मोहम्मद हिदायतुल्ला