सेना अध्ययन आइकन छवि

लेखक: आर्मी स्टडी

दिनांक: 30 अक्टूबर, 2025

अनुसरण करना

सदिश व अदिश राशियाँ (Scalar and Vector Quantites)

सदिश और अदिश राशियाँ (Scalar and Vector Quantites) भौतिकी के दो महत्वपूर्ण प्रकार की राशियाँ हैं, जो किसी वस्तु की स्थिति, गति, या अन्य गुणों को मापने में मदद करती हैं। अदिश राशियाँ वे होती हैं जिनके पास केवल परिमाण (Magnitude) होता है, जैसे समय, द्रव्यमान, और तापमान। दूसरी ओर, सदिश राशियाँ वे होती हैं जिनके पास परिमाण के साथ दिशा (Direction) भी होती है, जैसे वेग (Velocity), बल (Force), और विस्थापन (Displacement)।

❖ सदिश राशि (Vector Quantity) :-

वे भौतिक राशियाँ जिनमें दिशा व परिमाण (मात्रा) दोनों का बोध हो, सदिश राशियाँ कहलाती है।
इन राशियों पर (→) का चिन्ह् लगा होता है।

उदाहरण –
वेग, औसत वेग, कोणीय वेग, बल, बलआघूर्ण, जड़त्व आघूर्ण, संवेग, कोणीय संवेग, रेखीय संवेग, आवेग, विस्थापन, त्वरण, गुरूत्वीय त्वरण, भार, विधुत क्षेत्र, चुम्बकीय क्षेत्र, विधुत व चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता, चुम्बकत्त्व, गति, चुम्बकीय आघूर्ण, धारा घनत्त्व

❖ अदिश राशि (Scalar Quantity) :-

वे भौतिक राशियाँ जिनमें केवल परिमाण (मात्रा) हो, दिशा का बोध नहीं होता है।

उदाहरण –
चाल, दुरी, द्रव्यमान, आयतन, क्षेत्रफल, घनत्व, समय, ताप, दाब, कार्य, ऊर्जा, शक्ति, विद्युत धारा, पृष्ठ तनाव, विधुत आवेश, विधुत विभव, विधुत विभवान्तर, विधुत वाहक बल, विधुत चुम्बकीय क्षेत्र, श्यानता, तीव्रता

1 thought on “सदिश व अदिश राशियाँ (Scalar and Vector Quantites)”

टिप्पणी छोड़ें