8 अगस्त 2026 को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे IIT दिल्ली में नई AI Supercomputing Facility ‘परम प्रज्ञा’ (Param Pragya) का उद्घाटन करेंगे। यह सुविधा IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित की गई है।
✦ क्या है ‘Param Pragya’?
‘Param Pragya’ एक आधुनिक AI-Powered High-Performance Supercomputing Facility है। जिसे खासतौर पर IIT दिल्ली की शोध क्षमताओं को नई ऊंचाई देने के लिए तैयार किया गया है।
इस Supercomputer से छात्रों और शोधकर्ताओं को जटिल वैज्ञानिक और तकनीकी समस्याओं को हल करने के लिए बेहतर computing संसाधन मिलेंगे जिससे शोध कार्य पहले से कहीं ज्यादा तेज और प्रभावी हो सकेगा।
यह सुविधा निम्नलिखित क्षेत्रों में शोध को गति देगी –
- Artificial Intelligence (AI)
- Data Science
- Advanced Computing
- Interdisciplinary Research
✦ परम प्रज्ञा है नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन का हिस्सा
‘परम प्रज्ञा’ भारत के National Supercomputing Mission में एक और कदम है। इससे पहले भी सरकार देशभर के कई प्रमुख संस्थानों में Supercomputer स्थापित कर चुकी है –
- परम शिवाय – IIT-BHU
- परम कामरूपा – IIT गुवाहाटी
- परम शक्ति – IIT मद्रास
- परम रुद्र – C-DAC बेंगलुरु
यह मिशन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य भारत को स्वदेशी Supercomputing तकनीक में आत्मनिर्भर बनाना है।
✦ परम प्रज्ञा से NIIT दिल्ली की शोध क्षमता को मिलेगी नई ताकत
आज के समय में Supercomputing केवल तेज कंप्यूटरों तक सीमित नहीं है। यह वेदर फोरकास्टिंग, स्वास्थ्य, रक्षा, अंतरिक्ष, मशीन लर्निंग, वैज्ञानिक शोध और बड़े डेटा से जुड़े कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण तकनीक है।
‘Param Pragya’ के शुरू होने से IIT दिल्ली के छात्र और वैज्ञानिक अधिक जटिल प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकेंगे। इससे संस्थान की AI और उन्नत computing के क्षेत्र में शोध क्षमता मजबूत होगी।
✦ Digital India और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम
भारत लगातार AI, सेमीकंडक्टर, डिजिटल तकनीक और वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में अपनी क्षमता बढ़ा रहा है। ‘परम प्रज्ञा’ जैसी सुविधाएं इसी दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
यह पहल Digital India और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को भी मजबूती देगी। साथ ही, भारतीय विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को देश में ही Digital computing संसाधनों के साथ काम करने का बेहतर अवसर मिलेगा।
IIT दिल्ली में ‘परम प्रज्ञा’ AI सुपरकंप्यूटिंग सुविधा का उद्घाटन भारत की तकनीकी प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केवल एक नई मशीन या सुविधा नहीं, बल्कि देश में AI, Data Science और वैज्ञानिक शोध को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।