Army Study icon Image

By: Army Study

On: June 24, 2026

Follow

Agniveer Bharti 2026: ग्वालियर-सागर में 41,303 युवाओं ने दी परीक्षा, फिजिकल अक्टूबर में संभावित

भारतीय सेना में Agniveer Bharti 2026-27 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ग्वालियर भर्ती कार्यालय से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। ग्वालियर और सागर ARO की Agniveer भर्ती परीक्षा समाप्त हो चुकी है। इस बार भर्ती परीक्षा में युवाओं की भागीदारी अधिक रही। लगभग 48,088 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया जिनमें से 41,303 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी


Army Agniveer CEE 2026: मुख्य जानकारी

ग्वालियर और सागर के परीक्षा केंद्रों पर यह ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

विवरणजानकारी
भर्ती क्षेत्रग्वालियर-सागर क्षेत्र
कुल पंजीकृत उम्मीदवार48,088
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार41,303
अनुपस्थित उम्मीदवार5,532
निरस्त आवेदन1,253
परीक्षा केंद्रग्वालियर और सागर के 4 केंद्र
फिजिकल टेस्टअक्टूबर 2026 संभावित

ARO ग्वालियर के अंतर्गत आने वाले जिले

ग्वालियर ARO के नोटिफिकेशन के अनुसार Agniveer Bharti 2026 में मध्य प्रदेश के भिंड, छतरपुर, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, निवाड़ी, सागर, श्योपुर, शिवपुरी और टीकमगढ़ जिलों के उम्मीदवारों से आवेदन की अनुमति थी।


ग्वालियर में परीक्षा केंद्र

ग्वालियर में परीक्षा मुख्य रूप से इन केंद्रों पर आयोजित की गई:

  1. भारतीय विद्या मंदिर, दर्पण कॉलोनी, यमुना नगर, थाटीपुर
  2. भारतीय विद्या मंदिर शिक्षा समिति कॉलेज, चितौरा रोड

फिजिकल टेस्ट अक्टूबर में होने की संभावना

ऑनलाइन परीक्षा समाप्त होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजर रिजल्ट और फिजिकल टेस्ट पर है। जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा का परिणाम आने के बाद फिजिकल टेस्ट अक्टूबर 2026 में कराया जा सकता है।

फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को दौड़, पुल-अप्स, शारीरिक मापदंड और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। इसलिए उम्मीदवारों को अभी से अपनी फिजिकल तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।


इस बार पदों की संख्या बढ़ने की संभावना

इस बार ग्वालियर भर्ती कार्यालय के अंतर्गत लगभग 1,800 पदों पर अग्निवीर भर्ती होने की संभावना बताई जा रही है। पिछले वर्ष यानी 2024 में लगभग 832 पदों पर भर्ती हुई थी। पदों की संख्या बढ़ने के कारण इस बार आवेदन भी काफी अधिक हुए हैं।

वर्ष 2024 में लगभग 24,000 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 48,088 तक पहुँच गई है।


Leave a Comment