सेना अध्ययन आइकन छवि

लेखक: आर्मी स्टडी

On: March 26, 2026

अनुसरण करना

26 मार्च 2026 हिंदी में करेंट अफेयर्स – MCQ | सेना, एसएससी, रक्षा परीक्षाएँ

✦ Army Study Current Affairs:-

26 March 2026 Current Affairs में हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। ये करंट अफेयर्स प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं।

Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आप आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


26 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. ICC द्वारा जनवरी 2026 माह के लिए किसे ICC पुरुष ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया है?

A. बाबर आजम
B. शुभमन गिल
C. डेरिल मिचेल
D. सूर्यकुमार यादव

उत्तर: C) डेरिल मिचेल

व्याख्या:

  • न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल को जनवरी 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए ICC पुरुष ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया।
  • ICC Player of the Month हर महीने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाता है।

प्रश्न 02. हाल ही में AI चिप्स बनाने के लिए Terafab प्रोजेक्ट किसने लॉन्च किया है?

A. जेन्सेन हुआंग
B. एलन मस्क
C. बिल गेट्स
D. जेफ बेजोस

उत्तर: B) एलन मस्क

व्याख्या:

  • एलन मस्क ने ऑस्टिन, टेक्सास में AI चिप्स निर्माण के लिए Terafab प्रोजेक्ट शुरू किया।

प्रश्न 03. हाल ही में ‘फेनी उटागु शिमानिंदे’ महिला T-20 में शतक लगाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी हैं, इनका संबंध किस देश से है?

A. रवांडा
B. केन्या
C. सोमानिया
D. दक्षिण कोरिया

उत्तर: A) रवांडा

व्याख्या:

  • फेनी उटागु शिमानिंदे ने 17 साल की उम्र में T-20 शतक बनाकर रिकॉर्ड बनाया।
  • फेनी उटागु शिमानिंदे, रवांडा (अफ्रीका) की खिलाड़ी है।

प्रश्न 04. हाल ही में किसने सबसे तेज सात ज्वालामुखी चोटियों पर चढ़ाई कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया?

A. मालवथ पूर्णा
B. भूपतिराजू वर्मा
C. अभिषेक वैष्णव
D. अरुणिमा सिन्हा

उत्तर: B) भूपतिराजू वर्मा

व्याख्या:

  • भूपतिराजू वर्मा ने सात ज्वालामुखी चोटियों (Seven Volcanic Summits) पर सबसे तेज चढ़ाई का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

प्रश्न 05. भारत के तीसरे सबसे बड़े एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन का स्थान किसने हासिल किया है?

A. नीदरलैंड
B. चीन
C. UAE
D. USA

उत्तर: B) चीन

व्याख्या:

  • चीन भारत का तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन बना है।
  • एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन में USA पहले और UAE दूसरे स्थान पर हैं।

प्रश्न 06. कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स 2027 में कौन सा खेल पहली बार शामिल होगा ?

A. सेलिंग
B. वाटर पोलो
C. खो-खो
D. a व b दोनों

उत्तर: D) a व b दोनों

व्याख्या:

  • कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स 2027 में सेलिंग और वाटर पोलो को पहली बार शामिल किया गया है।

प्रश्न 07. हाल ही में चर्चा में रही किताब ‘करूणा : द पावर ऑफ कम्पैशन’ के लेखक कौन हैं?

A. कैलाश सत्यार्थी
B. मनोज मुकुंद
C. मोहर बसू
D. प्रेम प्रकाश

उत्तर: A) कैलाश सत्यार्थी

व्याख्या:

  • यह पुस्तक मानवीय करुणा और सहानुभूति पर आधारित है।
  • कैलाश सत्यार्थी को 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 08. किस प्रयोगशाला के लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर में XI – CC – PLUS बेरियन की खोज हुई है?

A. CERN
B. AUBC
C. NASA
D. JAXA

उत्तर: A) CERN

व्याख्या:

  • CERN विश्व की सबसे बड़ी कण भौतिकी प्रयोगशाला है। यहाँ LHC (Large Hadron Collider) में नए कणों की खोज की गई।

प्रश्न 09. हाल ही में PRARAMBH 2026 IT जागरूकता अभियान किसने लॉन्च किया ?

A. वित्त मंत्रालय
B. गृह मंत्रालय
C. रक्षा मंत्रालय
D. सहकारिता मंत्रालय

उत्तर: A) वित्त मंत्रालय

व्याख्या:

  • यह अभियान डिजिटल लेनदेन और कर जागरूकता के लिए शुरू किया गया है।
  • इसका उद्देश्य वित्तीय साक्षरता बढ़ाना है।

प्रश्न 10. केन्द्र सरकार ने Nd – Fe – B रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के निर्माण के लिए कहाँ पायलट प्लांट स्थापित किया है ?

A. ARCI, हैदराबाद
B. DRDO
C. IISc, बेंगलुरू
D. IIT, मद्रास

उत्तर: A) ARCI, हैदराबाद

व्याख्या:

  • Nd-Fe-B मैग्नेट EV और रक्षा क्षेत्र में उपयोगी हैं।
  • यह परियोजना आत्मनिर्भर भारत मिशन से जुड़ी है।

प्रश्न 11. कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स 2027 किसकी मेजबानी में होंगे ?

A. त्रिनिदाद व टोबेगो
B. भारत
C. बांग्लादेश
D. माल्टा व गोजो द्वीप

उत्तर: D) माल्टा व गोजो द्वीप

व्याख्या:

  • 2027 Commonwealth Youth Games का आयोजन माल्टा और गोजो में होगा।
  •  Commonwealth Games 2027, 29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2027 तक चलेंगे।

प्रश्न 12. हाल ही में भ्रष्टाचार विरोधी ग्लोबल ऑपरेशनल नेटवर्क की 12वीं स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कहाँ हुई है ?

A. USA
B. इजराइल
C. भारत
D. कतर

उत्तर: C) भारत

व्याख्या:

  • GlobE Network भ्रष्टाचार के खिलाफ वैश्विक सहयोग बढ़ाता है।
  • इसकी 12वीं बैठक भारत में आयोजित हुई।

प्रश्न 13. केन्द्र सरकार ने किसके सहयोग से नेशनल AI स्किलिंग इनिशिएटिव लॉन्च किया है ?

A. Google
B. YouTube
C. Microsoft
D. a व b दोनों

उत्तर: D) a व b दोनों

व्याख्या:

  • यह पहल AI स्किल डेवलपमेंट के लिए Google और YouTube के सहयोग से शुरू की गई है।

प्रश्न 14. दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए स्मोग रेटिंग कोटोर्कैंटेलिक कोडिंग के लिए किसके साथ साझेदारी की है ?

A. IIT मद्रास
B. IIT कानपुर
C. IIT लखनऊ
D. IIT खड़गपुर

उत्तर: A) IIT मद्रास

व्याख्या:

  • दिल्ली सरकार IIT मद्रास के साथ मिलकर प्रदूषण नियंत्रण के लिए तकनीक विकसित कर रही है।
  • यह प्रदूषण कम करने वाली फोटोकैटलिटिक तकनीक है।

प्रश्न 15. ‘अभैद्य’ ऐप हाल ही में किस राज्य की पुलिस ने लॉन्च किया ?

A. पंजाब
B. गुजरात
C. उत्तर प्रदेश
D. हरियाणा

उत्तर: D) हरियाणा

व्याख्या:

  • साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने ‘अभैद्य’ ऐप लॉन्च किया है।

प्रश्न 16. RIIT का पहला पब्लिक दृश्य BSE पर किसने लिस्टेड किया है ?

A. ONGC
B. BRO
C. IRDAI
D. NHAI

उत्तर: D) NHAI

व्याख्या:

  • NHAI ने अपना InvIT BSE पर सूचीबद्ध किया। यह इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश बढ़ाने की पहल है।

प्रश्न 17. हाल ही में विश्व टी.बी. दिवस 2026 कब मनाया गया है ?

A. 25 मार्च
B. 24 मार्च
C. 23 मार्च
D. 22 मार्च

उत्तर: B) 24 मार्च

व्याख्या:

  • हर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

प्रश्न 18. भारतीय नौसेना हाल ही में किस देश में आयोजित ‘अभ्यास काकाडू 2026’ में शामिल हुई ?

A. इंडोनेशिया
B. ब्राजील
C. ऑस्ट्रेलिया
D. अमेरिका

उत्तर: C) ऑस्ट्रेलिया

व्याख्या:

  • अभ्यास काकाडू एक बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है।
  • यह ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में आयोजित होता है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

25 March 2026 Current Affairs Quiz
24 March 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न ख़ास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army, SSC, Airforce Agniveer या Navy में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

टिप्पणी छोड़ें