✦ Army Study Current Affairs:-
25 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
25 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. केंद्र सरकार की ULLAS साक्षरता पहल के तहत भारत का छठा पूर्ण साक्षर राज्य कौन बना?
A. हिमाचल प्रदेश
B. उत्तराखंड
C. सिक्किम
D. गोवा
उत्तर: B) उत्तराखंड
व्याख्या:
- उत्तराखंड ने ULLAS कार्यक्रम के तहत पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा हासिल किया और देश का छठा ऐसा राज्य बना।
- यह उपलब्धि बुनियादी साक्षरता, जीवन कौशल और शिक्षा से जुड़ाव बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी गई।
प्रश्न 02. प्रसिद्ध वैज्ञानिक फ्रांस्वा एंगलर्ट को वर्ष 2013 में किस क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला था?
A. रसायन विज्ञान
B. भौतिकी
C. चिकित्सा
D. अर्थशास्त्र
उत्तर: B) भौतिकी
व्याख्या:
- फ्रांस्वा एंगलर्ट बेल्जियम के प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी थे।
- उन्हें पीटर हिग्स के साथ वर्ष 2013 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।
प्रश्न 03. भारत का पहला 3D-प्रिंटेड आर्टिफिशियल रीफ मॉड्यूल किस राज्य के समुद्री तट पर लगाया जाएगा?
A. केरल
B. गोवा
C. तमिलनाडु
D. आंध्र प्रदेश
उत्तर: C) तमिलनाडु
व्याख्या:
- भारत का पहला 3D-प्रिंटेड कृत्रिम रीफ मॉड्यूल तमिलनाडु के रामनाथपुरम तट के पास लगाया जाएगा।
- इसका उद्देश्य समुद्री जैव विविधता को बढ़ाना और मछलियों के प्राकृतिक आवास को मजबूत करना है।
प्रश्न 04. जून 2026 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कितने व्यक्तित्वों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया?
A. 65
B. 60
C. 55
D. 70
उत्तर: A) 65
व्याख्या:
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में 65 व्यक्तित्वों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए।
- ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, विज्ञान, चिकित्सा, उद्योग और अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए दिए गए।
प्रश्न 05. हाल ही में GI टैग प्राप्त करने वाला ‘बलम खीरा’ किस राज्य से संबंधित है?
A. राजस्थान
B. उत्तर प्रदेश
C. गुजरात
D. मध्य प्रदेश
उत्तर: D) मध्य प्रदेश
व्याख्या:
- ‘बलम खीरा’ मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र से जुड़ा पारंपरिक कृषि उत्पाद है।
- GI टैग मिलने से इस उत्पाद की पहचान, प्रामाणिकता और बाजार मूल्य को बढ़ावा मिलेगा।
प्रश्न 06. हाल ही में FIFA World Cup इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी कौन बने?
A. लियोनेल मेसी
B. मिरोस्लाव क्लोज़े
C. पेले
D. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
उत्तर: A) लियोनेल मेसी
व्याख्या:
- लियोनेल मेसी ने FIFA World Cup इतिहास में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
- उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़े के लंबे समय से कायम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
प्रश्न 07. चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को भारत की कौन-सी नवरत्न CPSE कंपनी का दर्जा मिला?
A. 25वीं
B. 26वीं
C. 27वीं
D. 28वीं
उत्तर: D) 28वीं
व्याख्या:
- चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को भारत की 28वीं नवरत्न CPSE कंपनी का दर्जा दिया गया।
- नवरत्न दर्जा मिलने से कंपनी को निवेश और परिचालन निर्णयों में अधिक स्वायत्तता मिलती है।
प्रश्न 08. किस राज्य सरकार ने Class-III सरकारी नौकरियों की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण की घोषणा की?
A. राजस्थान
B. हरियाणा
C. गुजरात
D. पंजाब
उत्तर: C) गुजरात
व्याख्या:
- गुजरात सरकार ने Class-III पदों की सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण की घोषणा की।
- यह फैसला पूर्व अग्निवीरों को रोजगार और नागरिक जीवन में बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से लिया गया।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 24 June 2026 Current Affairs Quiz
➞ 23 June 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

