✦ Army Study Current Affairs:-
17 June 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।
17 June 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. जून 2026 में $234 मिलियन की फंडिंग के बाद भारत का नया AI Unicorn कौन बना?
A. कृत्रिम AI
B. सर्वम AI
C. ओला AI
D. कोरोवर AI
उत्तर: B) सर्वम AI
व्याख्या:
- बेंगलुरु स्थित सर्वम AI (Sarvam AI) ने जून 2026 में $234 मिलियन की फंडिंग ले कर भारत का नया AI Unicorn बन गया है।
- यह Startup भारतीय भाषाओं के AI मॉडल, Sovereign AI और क्षेत्र-विशेष AI solutions विकसित करने पर काम करता है।
प्रश्न 02. भारत की पहली 8-लेन सुरंग किस टाइगर रिजर्व के नीचे बनाई गई है?
A. रणथंभौर बाघ अभयारण्य
B. सरिस्का बाघ अभयारण्य
C. मुकुंदरा हिल्स बाघ अभयारण्य
D. रामगढ़ विषधारी बाघ अभयारण्य
उत्तर: C) मुकुंदरा हिल्स बाघ अभयारण्य
व्याख्या:
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की 8-लेन सुरंग राजस्थान के कोटा के पास मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के नीचे बनाई गई है।
- इसका उद्देश्य वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखते हुए तेज और सुरक्षित यातायात उपलब्ध कराना है।
प्रश्न 03. अमेरिका के किस शहर में भारतीय वाणिज्य दूतावास में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया?
A. न्यूयॉर्क
B. वाशिंगटन डी.सी.
C. शिकागो
D. सैन फ्रांसिस्को
उत्तर: C) शिकागो
व्याख्या:
- अमेरिका के शिकागो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।
- यह प्रतिमा उनके 1893 के शिकागो विश्व धर्म संसद भाषण और भारतीय आध्यात्मिक संदेश की याद में बनाई गई।
प्रश्न 04. IIT मद्रास द्वारा बनाए गए मानव ब्रेनस्टेम के 3D एटलस का नाम क्या है?
A. ANCHOR
B. NEUROMAP
C. BRAINSCAN
D. BRAINNET
उत्तर: A) ANCHOR
व्याख्या:
- IIT मद्रास ने मानव मस्तिष्क के ब्रेनस्टेम का बेहद विस्तृत cell-resolution 3D atlas तैयार किया है, जिसका नाम ANCHOR रखा गया है।
- यह एटलस न्यूरोलॉजिकल बीमारियों, ब्रेन रिसर्च और मेडिकल स्टडी में भविष्य के लिए बहुत उपयोगी होगा।
प्रश्न 05. ओडिशा का प्रसिद्ध ‘राजा पर्व’ मुख्य रूप से किससे जुड़ा है?
A. हार्वेस्ट फेस्टिवल
B. जनजातीय नव वर्ष
C. नदी पूजा
D. नारीत्व और प्रजनन क्षमता
उत्तर: D) नारीत्व और प्रजनन क्षमता
व्याख्या:
- राजा पर्व ओडिशा का पारंपरिक त्योहार है, जो नारीत्व, धरती माता और प्रजनन क्षमता के सम्मान में मनाया जाता है।
- इस दौरान माना जाता है कि धरती माता विश्राम करती हैं, इसलिए कृषि कार्य रोक दिए जाते हैं और महिलाएं पारंपरिक तरीके से उत्सव मनाती हैं।
प्रश्न 06. हाल ही में RBI और SBI के केंद्रीय बोर्ड में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नामित किया गया है?
A. एम. नागराजू
B. संजय लोहिया
C. टी. रबी शंकर
D. अजय सेठ
उत्तर: B) संजय लोहिया
व्याख्या:
- केंद्र सरकार ने संजय लोहिया को RBI और SBI के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में नामित किया है।
- वह वित्तीय सेवा विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी हैं।
प्रश्न 07. दुनिया की पहली ‘कार्यशील परमाणु घड़ी‘ किस तत्व पर आधारित है?
A. यूरेनियम
B. प्लूटोनियम
C. थोरियम-229
D. मैग्नीशियम
उत्तर: C) थोरियम-229
व्याख्या:
- वैज्ञानिकों ने Thorium-229 के परमाणु नाभिक पर आधारित ‘कार्यशील परमाणु घड़ी‘ (working nuclear clock) विकसित करने में सफलता हासिल की है।
- यह तकनीक भविष्य में अत्यधिक सटीक समय माप, नेविगेशन, उपग्रह तकनीक और डार्क मैटर रिसर्च में मददगार साबित होगी।
प्रश्न 08. GI Tag प्राप्त करने वाला ‘बावन बूटी साड़ी एवं फैब्रिक’ किस राज्य से संबंधित है?
A. बिहार
B. ओडिशा
C. झारखंड
D. असम
उत्तर: A) बिहार
व्याख्या:
- बावन बूटी साड़ी एवं फैब्रिक बिहार के नालंदा जिले की प्रसिद्ध पारंपरिक हथकरघा कला है।
- यह कला अपनी 52 खास डिजाइनों और बौद्ध प्रतीकों के लिए जानी जाती है, जिससे इसे GI Tag के बाद नई पहचान मिली है।
प्रश्न 09. भारत के 31वें सेना प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
A. उपेन्द्र द्विवेदी
B. मनोज पांडे
C. एम. वी. सुचिन्द्र कुमार
D. धीरज सेठ
उत्तर: D) धीरज सेठ
व्याख्या:
- लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारत का अगला सेना प्रमुख (Chief of Army Staff) नियुक्त किया गया है।
- वह 30 जून 2026 से कार्यभार संभालेंगे और जनरल उपेन्द्र द्विवेदी का स्थान लेंगे।
प्रश्न 10. डाक विभाग ने ड्रोन आधारित डाक और पार्सल सेवा किस राज्य में शुरू की है?
A. गुजरात
B. महाराष्ट्र
C. हिमाचल प्रदेश
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर: C) हिमाचल प्रदेश
व्याख्या:
- डाक विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मंडी हेड पोस्ट ऑफिस से रेहरधर ब्रांच पोस्ट ऑफिस के बीच ड्रोन आधारित डाक सेवा शुरू की है।
- इस सेवा से पहाड़ी क्षेत्रों में डाक पहुंचाने का समय लगभग दो घंटे से घटकर करीब सात मिनट हो जायेगा।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 16 June 2026 Current Affairs Quiz
➞ 15 June 2026 Current Affairs Quiz
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।
यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

