Army Study icon Image

By: Army Study

On: July 8, 2026

Follow

09 July 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

09 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


09 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने डिबेंचर ट्रस्टीशिप फ्रेमवर्क की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह बनाया है?

A. अनंत बरुआ
B. विक्रम मिश्री
C. रजनीश कुमार
D. तहीनकांत पांडे

उत्तर: A) अनंत बरुआ

व्याख्या:

  • SEBI ने डिबेंचर ट्रस्टीशिप फ्रेमवर्क की समीक्षा के लिए अनंत बरुआ की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समूह बनाया है।
  • इस समूह का उद्देश्य डिबेंचर ट्रस्टियों से जुड़े नियमों को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और निवेशकों के हित में बनाना है।

प्रश्न 02. ‘ईट राइट कैंपस’ का प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र हासिल करने वाला देश का पहला हवाई अड्डा कौन सा बना है?

A. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली
B. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई
C. नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता
D. चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ

उत्तर: D) चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ

व्याख्या:

  • चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ FSSAI द्वारा प्रमाणित भारत का पहला ईट राइट कैंपस एयरपोर्ट बना है।
  • यह प्रमाणन खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और यात्रियों के लिए सुरक्षित भोजन मानकों के आधार पर दिया गया है।

प्रश्न 03. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड (NRSB) के नए अध्यक्ष के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

A. हरपाल सिंह
B. नितिन गडकरी
C. नितिन रमेश गोकर्ण
D. अमित शाह

उत्तर: C) नितिन रमेश गोकर्ण

व्याख्या:

  • पूर्व IAS अधिकारी नितिन रमेश गोकर्ण को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • यह बोर्ड देश में सड़क सुरक्षा मानकों, दुर्घटना रोकथाम और मोटर वाहन सुरक्षा से जुड़े नीतिगत सुधारों पर कार्य करता है।

प्रश्न 04. हाल ही में किस राज्य की पारंपरिक लकड़ी से निर्मित ‘डिग्गी नाव’ को GI Tag प्रदान किया गया है?

A. पश्चिम बंगाल
B. असम
C. केरल
D. ओडिशा

उत्तर: A) पश्चिम बंगाल

व्याख्या:

  • पश्चिम बंगाल की पारंपरिक बालागढ़ लकड़ी नाव निर्माण कला को GI Tag से जोड़ा गया है।
  • GI Tag से स्थानीय कारीगरों की पहचान, पारंपरिक कौशल और क्षेत्रीय उत्पाद की कानूनी सुरक्षा को बढ़ावा मिलता है।

प्रश्न 05. ‘वलिएट शील्ड’ और ‘रोजूलट ड्रैगन’ सैन्य अभ्यास हाल ही में किस देश के नेतृत्व में आयोजित किए गए हैं?

A. रूस
B. संयुक्त राज्य अमेरिका
C. चीन
D. ब्राजील

उत्तर: B) संयुक्त राज्य अमेरिका

व्याख्या:

  • ‘वलिएट शील्ड 2026 (Valiant Shield) का नेतृत्व U.S. Indo-Pacific Command द्वारा किया गया है।
  • वलिएंट शील्ड और रेज़ोल्यूट ड्रैगन जैसे सैन्य अभ्यास सहयोगी देशों की सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करते हैं।

प्रश्न 06. हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित भारत-जापान द्विपक्षीय वार्षिक शिखर सम्मेलन 2026 का यह कौन सा संस्करण था?

A. 14वां
B. 15वां
C. 16वां
D. 17वां

उत्तर: C) 16वां

व्याख्या:

  • 16वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन 2026 में नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
  • इस सम्मेलन में आर्थिक सुरक्षा, AI, ऊर्जा, रक्षा और तकनीकी सहयोग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई है।

प्रश्न 07. भारत सरकार ने विज्ञान आधारित रिकवरी योजना के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर कितने टाइगर रिजर्व की पहचान की है?

A. 15
B. 20
C. 25
D. 30

उत्तर: C) 25

व्याख्या:

  • केंद्र सरकार ने 25 टाइगर रिजर्व को प्राथमिकता के आधार पर रिकवरी और वैज्ञानिक संरक्षण के लिए चिह्नित किया है।
  • इस योजना में आवास पुनर्स्थापन, शिकार प्रजातियों की पुनर्प्राप्ति और विज्ञान-आधारित बाघ संरक्षण उपायों पर जोर दिया गया है।

प्रश्न 08. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा ‘नमो स्वच्छता अभियान’ और ‘अमृतपान अभियान’ की शुरुआत की गई है?

A. महाराष्ट्र
B. राजस्थान
C. हरियाणा
D. गुजरात

उत्तर: D) गुजरात

व्याख्या:

  • गुजरात सरकार ने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण को बेहतर करने के लिए नमो स्वच्छता अभियान शुरू किया।
  • इसी के साथ अमृतपान अभियान भी शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, रखरखाव और जनस्वास्थ्य सुधार को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 09. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) कौन बने हैं?

A. अनुपम मिश्रा
B. प्रशांत सीताराम
C. विक्रम मिश्री
D. रजनीश कुमार

उत्तर: A) अनुपम मिश्रा

व्याख्या:

  • अनुपम मिश्रा को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।
  • उन्होंने 1 जुलाई 2026 से HCL में नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली है।

प्रश्न 10. किस राज्य सरकार ने जुलाई 2026 में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में आधिकारिक प्रक्रिया शुरू की है?

A. गोवा
B. उत्तराखंड
C. पश्चिम बंगाल
D. गुजरात

उत्तर: C) पश्चिम बंगाल

व्याख्या:

  • पश्चिम बंगाल सरकार ने UCC बिल 2026 की समीक्षा के लिए समिति बनाने की प्रक्रिया शुरू की है।
  • राज्य में UCC बिल का मसौदा तैयार करने और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए पैनल गठित किया गया है।

प्रश्न 11. हाल ही में 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन कहाँ किया गया?

A. टोक्यो
B. ओसाका
C. नई दिल्ली
D. क्योटो

उत्तर: C) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • वर्ष 2026 का 16वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • इस सम्मेलन में भारत-जापान के बीच रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।

प्रश्न 12. पुरुषों के शॉट पुट (F57 इवेंट) में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने पैरालंपियन होकाटो होतोजे का संबंध भारत के किस राज्य से है?

A. असम
B. मिजोरम
C. नागालैंड
D. मणिपुर

उत्तर: C) नागालैंड

व्याख्या:

  • होकाटो होतोजे सेमा नागालैंड के पैरालंपियन हैं और पुरुषों के शॉट पुट F57 वर्ग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने हैं।
  • उन्होंने World Para Athletics Ranking में शीर्ष स्थान हासिल कर भारत और नागालैंड का नाम रोशन किया है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

08 July 2026 Current Affairs Quiz
07 July 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment