Army Study icon Image

By: Army Study

On: July 3, 2026

Follow

03 July 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

03 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


03 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में भारत के विदेश सचिव के रूप में किस अधिकारी का कार्यकाल जुलाई 2027 तक बढ़ाया गया है?

A. हर्षवर्धन श्रृंगला
B. विनय मोहन क्वात्रा
C. विक्रम मिसरी
D. तरणजीत सिंह संधू

उत्तर: C) विक्रम मिसरी

व्याख्या:

  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने IFS अधिकारी विक्रम मिसरी को विदेश सचिव के रूप में 14 जुलाई 2027 तक एक साल का विस्तार दिया है।

प्रश्न 02. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने किसे नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है?

A. एम. राजेश्वर राव
B. रवि शंकर
C. स्वामीनाथन जे.
D. राजेश्वर सिंह

उत्तर: B) रवि शंकर

व्याख्या:

  • RBI ने रवि शंकर को 1 जुलाई 2026 से कार्यकारी निदेशक (Executive Director) नियुक्त किया है।
  • इससे पहले वे सांख्यिकी एवं सूचना प्रबंधन विभाग (Department of Statistics and Information Management) में सलाहकार-प्रभारी थे।

प्रश्न 03. भारत सरकार द्वारा सोमनाथ घोष को किस देश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?

A. सिंगापुर
B. श्रीलंका
C. मलेशिया
D. इंडोनेशिया

उत्तर: C) मलेशिया

व्याख्या:

  • IFS अधिकारी सोमनाथ घोष को मलेशिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
  • इससे पहले वे शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूत (Consul General) के रूप में कार्यरत थे।

प्रश्न 04. 29वां National e-Governance Conference 2026 किस शहर में आयोजित हुआ?

A. नई दिल्ली
B. भोपाल
C. अहमदाबाद
D. जयपुर

उत्तर: D) जयपुर

व्याख्या:

  • 29वां National Conference on e-Governance 1-2 जुलाई 2026 को जयपुर के Rajasthan International Centre में आयोजित हुआ।
  • इस सम्मेलन की थीम “Viksit Bharat 2047: AI-Enabled, Data-Driven, and Secure Digital Governance” रखी गई।

प्रश्न 05. US Open Badminton 2026 में किदांबी श्रीकांत ने पुरुष एकल में कौन सा पदक जीता?

A. स्वर्ण पदक
B. रजत पदक
C. कांस्य पदक
D. कोई पदक नहीं

उत्तर: B) रजत पदक

व्याख्या:

  • किदांबी श्रीकांत US Open Super 300 Badminton 2026 के पुरुष एकल फाइनल में उपविजेता रहे। उन्हें रजत पदक मिला
  • फाइनल में चीनी ताइपे के सु ली यांग ने श्रीकांत को हराकर खिताब जीता और श्रीकांत को दूसरे स्थान पर रहे।

प्रश्न 06. भारत की UPI डिजिटल भुगतान प्रणाली को अपनाने वाला 10वां देश कौन सा है?

A. फ्रांस
B. सिंगापुर
C. संयुक्त अरब अमीरात
D. ग्रीस

उत्तर: D) ग्रीस

व्याख्या:

  • ग्रीस में डिजिटल भुगतान के लिए भारत की UPI सेवा शुरू की गई है। ग्रीस ऐसा करने वाला 10वां देश है।

प्रश्न 07. World Rowing Cup III 2026 में भारत के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक किस जोड़ी ने जीता?

A. अर्जुन लाल और अरविंद सिंह
B. लक्ष्य और उज्ज्वल कुमार सिंह
C. दत्तु भोकनाल और सवर्ण सिंह
D. सतीश जोशी और सविंदर सिंह

उत्तर: B) लक्ष्य और उज्ज्वल कुमार सिंह

व्याख्या:

  • स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न में आयोजित World Rowing Cup III 2026 में लक्ष्य और उज्ज्वल कुमार सिंह ने लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
  • यह विश्व रोइंग कप में भारत का पहला स्वर्ण पदक है।

प्रश्न 08. समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है?

A. शिक्षा मंत्रालय
B. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
C. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
D. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

उत्तर: B) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

व्याख्या:

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (Samagra Shishu Bal Swasthya Karyakram) लॉन्च किया है।
  • यह कार्यक्रम जन्म से 36 महीने तक के बच्चों के लिए है। यह घर और समुदाय आधारित स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत करने पर केंद्रित है।

प्रश्न 09. भारत में GAGAN प्रणाली से सैटेलाइट-गाइडेड जेट लैंडिंग करने वाली एयरलाइन कौन बनी?

A. इंडिगो
B. एयर इंडिया
C. स्पाइसजेट
D. अकासा एयर

उत्तर: A) इंडिगो

व्याख्या:

  • IndiGo ने भारत की स्वदेशी GAGAN प्रणाली का उपयोग कर सैटेलाइट-गाइडेड लैंडिंग की।
  • GAGAN को AAI और ISRO ने विकसित किया है और यह विमानन नेविगेशन को अधिक सुरक्षित और सटीक बनाने में मदद करता है।

प्रश्न 10. वर्ष 2026 की Sustainable Development Report के अनुसार SDG Index में भारत की रैंक क्या रही?

A. 88वीं
B. 91वीं
C. 94वीं
D. 98वीं

उत्तर: C) 94वीं

व्याख्या:

  • SDG Index 2026 में भारत को 94वीं रैंक मिली, जो सतत विकास लक्ष्यों पर देश की प्रगति को दर्शाती है।
  • यह सूचकांक गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ ऊर्जा और लैंगिक समानता जैसे 17 SDGs की प्रगति का आकलन करता है।

प्रश्न 11. हाल ही में भारतीय सेना के नए उप-थल सेनाध्यक्ष के रूप में किसने कार्यभार संभाला है?

A. उपेंद्र द्विवेदी
B. संदीप जैन
C. मनोज पांडे
D. अरविंद कुमार

उत्तर: B) संदीप जैन

व्याख्या:

  • लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने भारतीय सेना के उप-थल सेनाध्यक्ष (Vice Chief of Army Staff) के रूप में कार्यभार संभाला है।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

02 July 2026 Current Affairs Quiz
01 July 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment