Army Study icon Image

By: Army Study

On: March 7, 2026

Follow

07 March 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

07 March 2026 Current Affairs में हाल की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को शामिल किया गया है। ये करंट अफेयर्स प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं।

Army GD, SSC, Airforce, Navy तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study द्वारा ये Current Affairs MCQs तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी अधिक सरल, सटीक और प्रभावी हो सके तथा आप आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


07 March 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. बाफ्टा (BAFTA) अवॉर्ड्स 2026 में किस फिल्म को ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ का अवार्ड प्रदान किया गया है?

A. बूंग
B. हेमेनेट
C. वन बैटल आफ्टर अनदर
D. सेंटीमेंटल वैल्यूज़

उत्तर: C) वन बैटल आफ्टर अनदर

व्याख्या:

  • लंदन में हुए BAFTA अवॉर्ड्स में निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला।

प्रश्न 02. “The Sage Who Reimagined Hinduism: The Life, Lessons & Legacy of Sree Narayana Guru” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

A. आलोक सिंह
B. डॉ. शशि थरूर
C. आदित्य भटनागर
D. नम्रता देशमुख

उत्तर: B) डॉ. शशि थरूर

व्याख्या:

  • The Sage Who Reimagined Hinduism: The Life, Lessons & Legacy of Sree Narayana Guru’ पुस्तक डॉ. शशि थरूर द्वारा लिखी गई है।
  • यह पुस्तक समाज सुधारक श्री नारायण गुरु के जीवन, विचारों और भारतीय समाज में उनके योगदान को विस्तार से दर्शाती है।

प्रश्न 03. ‘लिबर विन चैंपियंस कप 2026’ का खिताब हाल ही में किस खिलाड़ी ने जीता है?

A. कमल चावला
B. गीत सेठी
C. आदित्य राय
D. पंकज आडवाणी

उत्तर: D) पंकज आडवाणी

व्याख्या:

  • भारत के दिग्गज बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने ‘लिबर विन चैंपियंस कप 2026’ का खिताब जीता।
  • फाइनल मुकाबले में उन्होंने कमल चावला को हराकर यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

प्रश्न 04. सोनपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण को हाल ही में आधिकारिक मंजूरी की गई है, यह किस राज्य में है?

A. बिहार
B. झारखण्ड
C. ओडिशा
D. त्रिपुरा

उत्तर: A) बिहार

व्याख्या:

  • बिहार सरकार ने सारण जिले के सोनपुर क्षेत्र में ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण को मंजूरी दी है।
  • इस परियोजना का उद्देश्य उत्तर बिहार की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करना और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 05. ‘विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026’ का खिताब हाल ही में किसने जीता है?

A. बांग्लादेश
B. पाकिस्तान
C. भारत
D. नेपाल

उत्तर: C) भारत

व्याख्या:

  • भारतीय महिला टीम ने ‘विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026’ का खिताब जीता।
  • फाइनल मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर लगातार दूसरी बार यह प्रतियोगिता अपने नाम की।

प्रश्न 06. बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 में ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ का पुरस्कार किसे दिया गया?

A. शॉन पेन
B. रॉबर्ट आरामायो
C. लियोनार्डो डिकैप्रियो
D. टिमोथी चालमेट

उत्तर: B) रॉबर्ट आरामायो

व्याख्या:

  • ब्रिटिश अभिनेता रॉबर्ट आरामायो को फिल्म ‘I Swear’ में उनके अभिनय के लिए BAFTA 2026 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
  • उन्होंने इसी समारोह में ‘राइजिंग स्टार अवॉर्ड’ भी जीता और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

प्रश्न 07. इजराइल संसद के सर्वोच्च सम्मान ‘Speaker of the Knesset Medal’ से किसे सम्मानित किया गया?

A. डोनाल्ड ट्रम्प
B. बेंजामिन नेतन्याहू
C. नरेंद्र मोदी
D. अमीर ओहाना

उत्तर: C) नरेंद्र मोदी

व्याख्या:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत-इजराइल संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
  • यह पदक इजराइल की संसद ‘नेसेट’ के अध्यक्ष द्वारा दिया जाता है और इसे विशेष सम्मान माना जाता है।

प्रश्न 08. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पाने वाले दुनिया के पहले राजनेता कौन बने है?

A. जॉर्जिया मेलोनी
B. डोनाल्ड ट्रम्प
C. नरेंद्र मोदी
D. बराक ओबामा

उत्तर: C) नरेंद्र मोदी

व्याख्या:

  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स पाने वाले पहले राजनेता बने।
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी लोकप्रियता वैश्विक स्तर पर उन्हें सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल करती है।

प्रश्न 09. भारत की पहली ‘नेट-जीरो पंचायत’ हाल ही में कौनसी बनी है?

A. गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)
B. बेला ग्राम (महाराष्ट्र)
C. महौफ (राजस्थान)
D. अहिल्यानगर (महाराष्ट्र)

उत्तर: B) बेला ग्राम (महाराष्ट्र)

व्याख्या:

  • महाराष्ट्र के भंडारा जिले का ‘बेला ग्राम’ भारत की पहली नेट-जीरो पंचायत के रूप में चर्चा में रहा।
  • इस पंचायत ने सौर ऊर्जा, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त अभियान के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन संतुलन का लक्ष्य हासिल किया।

प्रश्न 10. ‘राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026’ का आयोजन हाल ही में कहाँ किया गया?

A. शेगांव (महाराष्ट्र)
B. वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
C. गांधीनगर (गुजरात)
D. भोपाल (मध्य प्रदेश)

उत्तर: A) शेगांव (महाराष्ट्र)

व्याख्या:

  • राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 का आयोजन महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में किया गया।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य आयुष आधारित पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

प्रश्न 11. महिलाओं के लिए ‘ई-बाइक दीदी योजना’ शुरू करने की घोषणा किस केंद्रशासित प्रदेश ने की है?

A. लद्दाख
B. सिक्किम
C. जम्मू-कश्मीर
D. दिल्ली

उत्तर: D) दिल्ली

व्याख्या:

  • दिल्ली सरकार ने पर्यटन स्थलों पर महिला यात्रियों की सुरक्षित लास्ट-माइल कनेक्टिविटी के लिए ‘ई-बाइक दीदी योजना’ की घोषणा की है।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को ई-बाइक चलाने का प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रश्न 12. स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक के नए MD और CEO के रूप में हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?

A. अर्जुन सिंह
B. सुमित मिश्रा
C. सतीश कुमार कालरा
D. राजन बजाज

उत्तर: D) राजन बजाज

व्याख्या:

  • फिनटेक कंपनी स्लाइस के संस्थापक राजन बजाज को RBI की मंजूरी के बाद स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक का MD और CEO नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 13. भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ का आयोजन हाल ही में कहाँ हुआ?

A. गुजरात
B. पंजाब
C. हिमाचल प्रदेश
D. आंध्र प्रदेश

उत्तर: C) हिमाचल प्रदेश

व्याख्या:

  • वज्र प्रहार’ भारत और अमेरिका के विशेष बलों के बीच आयोजित एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है।
  • 2026 संस्करण हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य आतंकवाद विरोधी अभियानों में सहयोग बढ़ाना है।

प्रश्न 14. जोस मारिया बाल्काजर हाल ही में किस देश के अंतरिम राष्ट्रपति बने?

A. नॉर्वे
B. स्वीडन
C. पेरू
D. सूडान

उत्तर: C) पेरू

व्याख्या:

  • जोस मारिया बाल्काजर को राजनीतिक संकट के बाद पेरू का अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त किया गया।
  • उनका कार्य देश में राजनीतिक स्थिरता बनाए रखना और आगामी चुनावों तक प्रशासन चलाना है।

प्रश्न 15. लखनऊ में ‘IBM AI GovTech Innovation Center’ का उद्घाटन हाल ही में किसने किया?

A. नरेंद्र मोदी
B. योगी आदित्यनाथ
C. आनंदीबेन पटेल
D. ब्रजेश पाठक

उत्तर: B) योगी आदित्यनाथ

व्याख्या:

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में IBM AI GovTech Innovation Center का उद्घाटन किया।
  • यह केंद्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीकों के माध्यम से सरकारी सेवाओं की दक्षता बढ़ाने में मदद करेगा।

प्रश्न 16. झारखंड सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्त वर्ष 2026-27 के बजट का नाम क्या रखा गया है?

A. अबुआ आवास बजट
B. जन आकांक्षा बजट
C. अबुआ डिशोम बजट
D. झारखंड विकास बजट

उत्तर: C) अबुआ डिशोम बजट

व्याख्या:

  • झारखंड सरकार ने 2026-27 के बजट को ‘अबुआ डिशोम बजट’ नाम दिया है, जिसका अर्थ है ‘अपना देश’।
  • इस बजट में कृषि, शिक्षा और जनजातीय विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

प्रश्न 17. संयुक्त राष्ट्र द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए ‘ग्लोबल चैंपियन’ किसे चुना गया?

A. शिखर धवन
B. एम.एस. धोनी
C. सचिन तेंदुलकर
D. राहुल द्रविड़

उत्तर: C) सचिन तेंदुलकर

व्याख्या:

  • संयुक्त राष्ट्र ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सचिन तेंदुलकर को ‘ग्लोबल चैंपियन’ नामित किया।
  • इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जनजागरूकता बढ़ाना है।

प्रश्न 18. हाल ही में आर. एन. रवि को किस राज्य का राज्यपाल बने हैं?

A. पश्चिम बंगाल
B. महाराष्ट्र
C. नागालैंड
D. हिमाचल प्रदेश

उत्तर: A) पश्चिम बंगाल

व्याख्या:

  • आर. एन. रवि को राज्यपालों के हालिया फेरबदल के बाद पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • वे पूर्व IPS अधिकारी रहे हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।

प्रश्न 19. हाल ही में सैय्यद अता हसनैन को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया?

A. बिहार
B. तेलंगाना
C. केरल
D. तमिलनाडु

उत्तर: A) बिहार

व्याख्या:

  • सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैय्यद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • वे भारतीय सेना में चिनार कोर के कमांडर रह चुके हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ हैं।

प्रश्न 20. हाल ही में विनय कुमार सक्सेना व तरनजीत संधू किस केन्द्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपाल बने?

A. लद्दाख
B. नई दिल्ली
C. पुदुचेरी
D. A व B दोनों

उत्तर: B) A व B दोनों

व्याख्या:

  • भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू को नई दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।
  • वे अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके हैं और लंबे समय तक भारतीय विदेश सेवा में कार्य कर चुके हैं।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

06 March 2026 Current Affairs Quiz
05 March 2026 Current Affairs Quiz


Daily Current Affairs प्रश्न खास तौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। नियमित अभ्यास से करंट अफेयर्स पर आपकीपकड़ मजबूत होती है जिससे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है।

अगर आपका लक्ष्य Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में सफलता प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। सटीक मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने चयन की ओर आगे बढ़ें।

1 thought on “07 March 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams”

Leave a Comment