✦ Army Study Current Affairs :-
15 January 2026 Current Affairs में हालिया राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और खेल जगत की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ज़रूरी हैं।
Army GD, SSC, Airforce, Navy और अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए Army Study ने आपकी तैयारी को आसान बनाने के लिए Current Affairs MCQ तैयार किए हैं, जो आने वाली परीक्षाओं में मददगार साबित होंगे।
✦ 15 January 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-
प्रश्न 01. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने में दूसरे स्थान पर कौनसे खिलाड़ी पहुँचे?
A. जो रूट
B. रोहित शर्मा
C. स्टीव स्मिथ
D. विराट कोहली
उत्तर: D) विराट कोहली
व्याख्या:
- विराट कोहली ने कुमार संगकारा को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
- सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन का रिकॉर्ड अब भी सचिन तेंदुलकर के नाम है।
प्रश्न 02. बिहार में ‘डोरस्टेप प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन’ सुविधा किस आयु वर्ग के लिए शुरू की गई है?
A. 80+ वर्ष
B. 60+ वर्ष
C. 75+ वर्ष
D. 70+ वर्ष
उत्तर: A) 80+ वर्ष
व्याख्या:
- बिहार में 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गो के लिए ‘डोरस्टेप प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन’(Doorstep property registration) सुविधा शुरू की गई है।
- 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक घर बैठे रजिस्ट्री करा सकते हैं।
- यह सुविधा सुशासन और नागरिक सहूलियत बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू हुई है।
प्रश्न 03. हाल ही में भारत की पहली सौर ऊर्जा चालित मोबाइल ATM वैन किस बैंक ने शुरू की है?
A. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
B. दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक
C. त्रिपुरा ग्रामीण बैंक
D. बड़ौदा यूपी बैंक
उत्तर: C) त्रिपुरा ग्रामीण बैंक
व्याख्या:
- सौर ऊर्जा से चलने वाली यह वैन दूरदराज़ क्षेत्रों में बैंकिंग पहुँच बढ़ाती है।
- यह पहल हरित बैंकिंग और ऊर्जा बचत को बढ़ावा देती है।
प्रश्न 04. मकर संक्रांति पर दिल्ली में कितने नए ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ शुरू किए गए है?
A. 51
B. 81
C. 101
D. 111
उत्तर: B) 81
व्याख्या:
- इन केंद्रों से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएगी। ये केंद्र ‘मिनी हॉस्पिटल’ के रूप में कार्य करेंगे।
- यह पहल शहरी स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करती है।
प्रश्न 05. NITSER परिषद की 13वीं बैठक की अध्यक्षता किसने की?
A. प्रधानमंत्री
B. राष्ट्रपति
C. शिक्षा मंत्री
D. यूजीसी अध्यक्ष
उत्तर: C) शिक्षा मंत्री
व्याख्या:
- इस बैठक में तकनीकी शिक्षा, शोध और नवाचार पर चर्चा की गई।
- NIT और संबद्ध संस्थानों की गुणवत्ता सुधार प्रमुख एजेंडा रहा।
प्रश्न 06. ‘विकलांगता शिक्षा में उत्कृष्टता केंद्र’ का दर्जा किस विश्वविद्यालय को मिला?
A. दिल्ली विश्वविद्यालय
B. जामिया मिलिया इस्लामिया
C. JNU
D. BHU
उत्तर: B) जामिया मिलिया इस्लामिया
व्याख्या:
- UGC ने जामिया में ‘विकलांगता अध्ययन विभाग’ स्थापित करने की मंजूरी दी है, जिससे शोध और प्रशिक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
- RCI द्वारा यह मान्यता विशेष शिक्षा को सशक्त करेगी। इससे प्रशिक्षण और शोध गतिविधियाँ बढ़ेंगी।
प्रश्न 07. “Babur: The Quest for Hindusthan” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
A. विक्रम संपत
B. जे साई दीपक
C. रोमिला थापर
D. आभास मालदाहियार
उत्तर: D) आभास मालदाहियार
व्याख्या:
- ‘बाबर: हिन्दुस्तान की तलाश’ पुस्तक आभास मालदाहियार ने लिखी है।
- यह पुस्तक ऐतिहासिक विमर्श के कारण चर्चा में रही।
प्रश्न 08. हाल ही में श्रम मंत्रालय ने Quick Commerce कंपनियों को किस दावे से बचने को कहा?
A. 10 मिनट डिलीवरी
B. 24×7 सेवा
C. फ्री डिलीवरी
D. नो मिनिमम ऑर्डर
उत्तर: C) 10 मिनट डिलीवरी
व्याख्या:
- अत्यधिक समय दबाव से डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा पर जोखिम होता है।
- Quick Commerce कंपनियों के भ्रामक विज्ञापनों पर नियंत्रण इसका प्रमुख उद्देश्य है।
प्रश्न 09. 28वां CSPOC सम्मेलन कहाँ आयोजित हुआ?
A. लंदन
B. नई दिल्ली
C. ओटावा
D. कैनबरा
उत्तर: B) नई दिल्ली
व्याख्या:
- 28वां CSPOC सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
- सम्मेलन का मुख्य फोकस संसदीय सहयोग और लोकतांत्रिक मूल्यों पर रहा।
प्रश्न 10. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DFS ने कौन-सा बैंकिंग पैकेज शुरू किया है?
A. कर्मचारी लाभ खाता
B. केंद्रीय वेतन सुविधा
C. समग्र वेतन खाता पैकेज
D. पीएम वेतन सुरक्षा
उत्तर: C) समग्र वेतन खाता पैकेज
व्याख्या:
- वित्तीय सेवा विभाग (Department of Financial Services) ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए समग्र वेतन खाता पैकेज शुरू किया है।
- पैकेज में उच्च दुर्घटना और जीवन बीमा कवर शामिल है।
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के माध्यम से यह सुविधा दी जा रही है।
पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-
➞ 14 January 2026 Current Affairs Quiz
➞ 13 January 2026 Current Affairs Quiz
ये Daily Current Affairs MCQ प्रश्न विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे भाइयों के लिए तैयार किए गए हैं। निरंतर अभ्यास से करंट अफेयर्स की समझ मजबूत होती है जो परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन और सफलता पाने के लिए आवश्यक है।
यदि आपका भी सपना Army GD, SSC GD, Airforce Agniveer या Navy MR/SSR में चयन पाने का है, तो Army Study Live Courses और Test Series के माध्यम से अपनी तैयारी को सही दिशा दें। बेहतर मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाएँ।


Bahut hi achha hai