29 July 2026 Current Affairs In Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams » Army Study
Army Study icon Image

By: Army Study

On: July 30, 2026

Follow

29 July 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

29 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


29 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. 9 उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने वाला ‘Gravity-1’ रॉकेट किस देश ने लॉन्च किया?

A. अमेरिका
B. जापान
C. भारत
D. चीन

उत्तर: D) चीन

व्याख्या:

  • चीन की निजी अंतरिक्ष कंपनी Orienspace ने जुलाई 2026 में Gravity-1 रॉकेट से 9 उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया।
  • समुद्री प्लेटफॉर्म से प्रक्षेपित ग्रेविटी-1 दुनिया के सबसे शक्तिशाली ठोस ईंधन वाले वाणिज्यिक रॉकेटों में से एक है।

प्रश्न 02. ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 में आतंकवाद से सर्वाधिक प्रभावित देश कौन सा रहा?

A. पाकिस्तान
B. अफगानिस्तान
C. बुर्किना फासो
D. नाइजर

उत्तर: A) पाकिस्तान

व्याख्या:

  • इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा जारी ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 में पाकिस्तान पहले स्थान पर रहा।
  • इस इंडेक्स में भारत 13वें स्थान पर रहा और उसका प्रभाव स्कोर 6.428 दर्ज किया गया।

प्रश्न 03. इंटरनेशनल Type-1 डायबिटीज समिट 2026 की मेजबानी भारत का कौन-सा शहर करेगा?

A. जयपुर
B. जोधपुर
C. लखनऊ
D. अहमदाबाद

उत्तर: B) जोधपुर

व्याख्या:

  • इंटरनेशनल Type-1 डायबिटीज समिट 2026 का आयोजन राजस्थान के जोधपुर में होगा।
  • सम्मेलन में टाइप-1 डायबिटीज के उपचार, इंसुलिन की उपलब्धता और नई चिकित्सा तकनीकों पर चर्चा की जाएगी।

प्रश्न 04. हाल ही में IRCTC का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?

A. संजय कुमार जैन
B. रजनीश नारायण
C. राहुल हिमालियन
D. रणजीत कुमार

उत्तर: C) राहुल हिमालियन

व्याख्या:

  • राहुल हिमालियन को जुलाई 2026 में IRCTC का नया अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

प्रश्न 05. इंफोसिस ने अपना नया CEO किसे नियुक्त किया है?

A. सलिल पारेख
B. आशिस कुमार दाश
C. एन. आर. नारायण मूर्ति
D. राजेश गोपीनाथन

उत्तर: B) आशिस कुमार दाश

व्याख्या:

  • इंफोसिस बोर्ड ने आशिस कुमार दाश को कंपनी का CEO नियुक्त किया है।
  • वह आवश्यक अनुमोदनों के बाद 1 अप्रैल 2027 से पांच वर्ष के लिए CEO एवं प्रबंध निदेशक का पद संभालेंगे।

प्रश्न 06. ‘पेरुन्थलाइवर कामराजर योजना’ किस राज्य से संबंधित है?

A. तमिलनाडु
B. कर्नाटक
C. पश्चिम बंगाल
D. ओडिशा

उत्तर: A) तमिलनाडु

व्याख्या:

  • तमिलनाडु सरकार ने विद्यार्थियों की मौजूदा नाश्ता योजना का नाम बदलकर पेरुन्थलाइवर कामराजर ब्रेकफास्ट स्कीम रखा है।
  • यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज की शैक्षिक विरासत का सम्मान करते हुए विद्यार्थियों को निःशुल्क नाश्ता उपलब्ध कराती है।

प्रश्न 07. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री किसे नियुक्त किया गया है?

A. राघव चड्ढा
B. प्रल्हाद जोशी
C. नीतीश कुमार
D. धर्मेंद्र प्रधान

उत्तर: B) प्रल्हाद जोशी

व्याख्या:

  • धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने के बाद प्रल्हाद जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • प्रल्हाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से पांच बार लोकसभा सदस्य चुने जा चुके हैं और पहले से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल थे।

प्रश्न 08. हाल ही में नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा अपनाए गए ‘रोम घोषणा-पत्र’ का संबंध किन विषयों से है?

A. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
B. परमाणु हथियार
C. जलवायु परिवर्तन
D. A और B दोनों

उत्तर: D) A और B दोनों

व्याख्या:

  • रोम घोषणा-पत्र को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और परमाणु युद्ध से उत्पन्न संयुक्त खतरों पर आयोजित वैश्विक सभा के बाद अपनाया गया।
  • इसमें AI के जिम्मेदार विकास एवं शासन, परमाणु निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील की गई।

प्रश्न 09. DRDO ने जुलाई 2026 में किस लंबी दूरी की सतह-से-हवा में मार करने वाली मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया?

A. आकाश
B. नाग
C. कुशा
D. प्रहार

उत्तर: C) कुशा

व्याख्या:

  • DRDO ने 23 जुलाई 2026 को ओडिशा तट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से कुशा LR-SAM का पहला परीक्षण किया।
  • स्वदेशी कुशा मिसाइल प्रणाली लड़ाकू विमान, ड्रोन और विभिन्न मिसाइलों सहित कई प्रकार के हवाई खतरों को नष्ट करने के लिए विकसित की गई है।

प्रश्न 10. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) के अंतरिम अध्यक्ष का कार्यभार किसने संभाला है?

A. आर. प्रज्ञानानंद
B. डी. गुकेश
C. विदित गुजराती
D. विश्वनाथन आनंद

उत्तर: D) विश्वनाथन आनंद

व्याख्या:

  • मौजूदा FIDE अध्यक्ष अर्काडी द्वोरकोविच द्वारा अपनी जिम्मेदारियां अस्थायी रूप से निलंबित करने के बाद विश्वनाथन आनंद को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है।
  • विश्वनाथन आनंद 2022 से FIDE के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे।

प्रश्न 11. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्कोप्जे सिटी म्यूजियम में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया, वह किस देश में है?

A. उत्तरी मेसिडोनिया
B. सर्बिया
C. अल्बानिया
D. ग्रीस

उत्तर: A) उत्तरी मेसिडोनिया

व्याख्या:

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तरी मेसिडोनिया की राष्ट्रपति ने 22 जुलाई 2026 को संयुक्त रूप से गांधी प्रतिमा का अनावरण किया।
  • स्कोप्जे सिटी म्यूजियम में स्थापित यह प्रतिमा भारत और उत्तरी मेसिडोनिया की मित्रता, शांति एवं सहिष्णुता का प्रतीक है।

प्रश्न 12. हाल ही में भारत सरकार की रिपोर्ट के अनुसार कपास की खेती के क्षेत्रफल के आधार पर भारत ने वैश्विक स्तर पर कौन-सा स्थान हासिल किया है?

A. पहला
B. दूसरा
C. तीसरा
D. चौथा

उत्तर: A) पहला

व्याख्या:

  • भारत लगभग 114.84 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में कपास की खेती के साथ विश्व में पहले स्थान पर है।
  • भारत का कपास क्षेत्र दुनिया के कुल कपास कृषि क्षेत्र का लगभग 38 प्रतिशत है।

प्रश्न 13. हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने किस संस्थान के सहयोग से ‘UNNATI AI 2.0’ लॉन्च शुरू किया?

A. IIT दिल्ली
B. IIT बॉम्बे
C. IIT मद्रास
D. IIT खड़गपुर

उत्तर: A) IIT दिल्ली

व्याख्या:

  • माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, IIT दिल्ली के साथ UNNATI AI 2.0 लॉन्च किया।
  • इसका उद्देश्य छोटे शहरों तक AI संसाधनों की पहुंच बढ़ाना, स्टार्टअप को गति देना और AI नवाचार को प्रोत्साहित करना है।

प्रश्न 14. हाल ही में भारत में राष्ट्रीय आयकर दिवस 2026 कब मनाया गया?

A. 21 जुलाई
B. 22 जुलाई
C. 23 जुलाई
D. 24 जुलाई

उत्तर: D) 24 जुलाई

व्याख्या:

  • भारत में हर साल 24 जुलाई को राष्ट्रीय आयकर दिवस मनाया जाता है।
  • यह 1860 में सर जेम्स विल्सन द्वारा भारत में आयकर लागू किए जाने की ऐतिहासिक घटना की याद में मनाया जाता है।

प्रश्न 15. हाल ही में फिर से सक्रिय हुआ मेयोन ज्वालामुखी किस देश में स्थित है?

A. इंडोनेशिया
B. फिलीपींस
C. जापान
D. पेरू

उत्तर: B) फिलीपींस

व्याख्या:

  • मेयोन फिलीपींस के लूजोन द्वीप पर स्थित देश के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।
  • इस ज्वालामुखी से लावा प्रवाह, चट्टानों के गिरने और सल्फर डाइऑक्साइड उत्सर्जन के कारण आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट लेवल-3 लागू किया गया।

प्रश्न 16. सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज पानी के भीतर प्रदर्शित करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कहां बनाया गया?

A. लक्षद्वीप
B. पश्चिम बंगाल
C. अंडमान एवं निकोबार
D. केरल

उत्तर: C) अंडमान एवं निकोबार

व्याख्या:

  • यह उपलब्धि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के स्वराज द्वीप स्थित राधानगर बीच के समुद्री क्षेत्र में हासिल की गई।
  • लगभग 60 मीटर लंबा और 40 मीटर चौड़ा, यानी 2,400 वर्गमीटर का भारतीय तिरंगा पानी के भीतर प्रदर्शित किया गया।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

28 July 2026 Current Affairs Quiz
27 July 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment