27 July 2026 Current Affairs In Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams » Army Study
Army Study icon Image

By: Army Study

On: July 27, 2026

Follow

27 July 2026 Current Affairs in Hindi – MCQ | Army, SSC, Defence Exams

✦ Army Study Current Affairs:-

27 July 2026 Current Affairs MCQ हाल की महत्वपूर्ण खबरों पर आधारित हैं। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी हैं। Army GD, SSC, Air Force, Navy तथा अन्य परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ये Current Affairs MCQ तैयार किए गए हैं, ताकि आपकी तैयारी आसान, सही और बेहतर हो सके और आप आने वाली परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिल सकें।


27 July 2026 Current Affairs MCQ in Hindi:-


प्रश्न 01. हाल ही में बांग्लादेश ने में ‘टाइगर लाइटनिंग 2026’ संयुक्त सैन्य अभ्यास किस देश के साथ शुरू किया?

A) संयुक्त राज्य अमेरिका
B) चीन
C) रूस
D) पाकिस्तान

उत्तर: A) संयुक्त राज्य अमेरिका

व्याख्या:

  • टाइगर लाइटनिंग बांग्लादेश और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच आयोजित होने वाला वार्षिक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है।
  • 2026 का यह अभ्यास जलालाबाद छावनी, सिलहट में आयोजित किया गया।

प्रश्न 02. हल ही में भारत WTO के ‘मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते’ को स्वीकार करने वाला कौन सा सदस्य बना है?

A) 122वाँ
B) 123वाँ
C) 124वाँ
D) 125वाँ

उत्तर: B) 123वाँ

व्याख्या:

  • भारत WTO मत्स्य पालन सब्सिडी समझौते को स्वीकार करने वाला 123वाँ सदस्य देश बना।
  • इस समझौते का उद्देश्य अवैध और अनियमित मछली पकड़ने पर दी जाने वाली हानिकारक सब्सिडी को नियंत्रित करना है।

प्रश्न 03. हाल ही में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाने वाला पहला यूरोपीय देश कौन सा है?

A) जर्मनी
B) यूनाइटेड किंगडम
C) फ्रांस
D) इटली

उत्तर: C) फ्रांस

व्याख्या:

  • फ्रांस ने 15 साल से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर रोक लगाने के लिए कानून पारित किया गया है।

प्रश्न 04. भारत का पहला AI-पावर्ड पक्षी संरक्षण पार्क किस राज्य में विकसित किया जाएगा?

A) राजस्थान
B) महाराष्ट्र
C) केरल
D) आंध्र प्रदेश

उत्तर: B) महाराष्ट्र

व्याख्या:

  • भारत का पहला AI-सक्षम पक्षी संरक्षण पार्क महाराष्ट्र के भांडुप, मुंबई में विकसित किया जाएगा।
  • इस पार्क में पक्षियों की पहचान, निगरानी और संरक्षण के लिए AI का उपयोग किया जाएगा।

प्रश्न 05. हाल ही में 2026 के चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता?

A) अलीरेजा फिरोजा
B) अर्जुन एरिगैसी
C) डी. गुकेश
D) नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव

उत्तर: A) अलीरेजा फिरोजा

व्याख्या:

  • फ्रांस के ग्रैंडमास्टर अलीरेजा फिरोजा ने चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 का खिताब जीता।
  • भारत के अर्जुन एरिगैसी उपविजेता रहे और अंतिम दौर में उनका मुकाबला फिरोजा से ड्रॉ रहा।

प्रश्न 06. 14वें दक्षिण एशियाई खेलों का आयोजन 2027 में किस देश में किया जाएगा?

A) भारत
B) श्रीलंका
C) नेपाल
D) पाकिस्तान

उत्तर: D) पाकिस्तान

व्याख्या:

  • 14वें दक्षिण एशियाई खेलों का आयोजन 2027 में पाकिस्तान में किया जाएगा।
  • इन खेलों की प्रतियोगिताएँ मुख्य रूप से इस्लामाबाद, लाहौर और फैसलाबाद में आयोजित होंगी।

प्रश्न 07. विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आधिकारिक शुभंकर क्या रखा गया है?

A) पिको
B) मयूर
C) ओली
D) वीरा

उत्तर: A) पिको

व्याख्या:

  • पिको को BWF विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आधिकारिक शुभंकर बनाया गया है।
  • यह प्रतियोगिता नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

प्रश्न 08. ICC द्वारा जून 2026 माह के मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के रूप में किसे चुना गया है?

A) जसप्रीत बुमराह
B) नाथन स्मिथ
C) ट्रैविस हेड
D) हैरी ब्रुक

उत्तर: B) नाथन स्मिथ

व्याख्या:

  • न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नाथन स्मिथ को जून 2026 का ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।
  • महिला वर्ग में इंग्लैंड की डैनी व्याट-हॉज ने ICC विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार जीता।

प्रश्न 09. हाल ही में ब्रिटेन के पहले AI मंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

A) कनिष्क नारायण
B) जोनाथन रेनॉल्ड्स
C) डेविड लैमी
D) जोश सिमंस

उत्तर: A) कनिष्क नारायण

व्याख्या:

  • भारतीय मूल के सांसद कनिष्क नारायण को ब्रिटेन का पहला AI मंत्री नियुक्त किया गया है।
  • उनकी नियुक्ति का उद्देश्य ब्रिटेन में AI नीति, नवाचार और ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करना है।

प्रश्न 10. जोखिम एवं विश्वास आधारित बिजनेस अप्रूवल सिस्टम अपनाने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?

A) बिहार
B) उत्तर प्रदेश
C) छत्तीसगढ़
D) मिजोरम

उत्तर: C) छत्तीसगढ़

व्याख्या:

  • छत्तीसगढ़ जोखिम एवं विश्वास आधारित बिजनेस अप्रूवल सिस्टम शुरू करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
  • नई व्यवस्था में कम जोखिम वाले व्यवसायों को स्व-प्रमाणीकरण और डीम्ड अप्रूवल जैसी सुविधाएँ दी जाएँगी।

प्रश्न 11. ग्रामीण युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला ‘ग्रामोदय’ कार्यक्रम किस संस्था से संबंधित है?

A) नाबार्ड
B) नीति आयोग
C) भारतीय रिजर्व बैंक
D) ग्रामीण विकास मंत्रालय

उत्तर: A) नाबार्ड

व्याख्या:

  • ग्रामोदय कार्यक्रम नाबार्ड द्वारा ग्रामीण युवाओं में कौशल और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है।
  • इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार और स्थानीय रोजगार सृजन के लिए सक्षम बनाना है।

प्रश्न 12. हाल ही में किसने ‘मिसेज इंडिया 2026’ का खिताब जीता?

A) श्वेता शारदा
B) आकांक्षा चौधरी
C) हरनाज संधू
D) सिनी शेट्टी

उत्तर: B) आकांक्षा चौधरी

व्याख्या:

  • राजस्थान के अजमेर की आकांक्षा चौधरी ने मिसेज इंडिया 2026 का खिताब जीता है।

प्रश्न 13. हाल ही में भारत की पहली ट्रांसजेंडर महिला क्रिकेट अंपायर कौन बनी है?

A) लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी
B) रितिका श्री
C) ताशी जांगमो
D) जोयिता मंडल

उत्तर: B) रितिका श्री

व्याख्या:

  • तमिलनाडु के सेलम की रितिका श्री भारत की पहली ट्रांसजेंडर महिला क्रिकेट अंपायर बनीं।
  • उनका लक्ष्य भविष्य में BCCI के आधिकारिक अंपायरिंग पैनल में स्थान बनाना है।

प्रश्न 14. GI टैग प्राप्त लक्काडोंग हल्दी के विकास के लिए ‘मिशन गोल्डन स्पाइस’ किस राज्य ने शुरू किया?

A) असम
B) मेघालय
C) सिक्किम
D) नागालैंड

उत्तर: B) मेघालय

व्याख्या:

  • मेघालय सरकार ने लक्काडोंग हल्दी के उत्पादन और विपणन को बढ़ाने के लिए मिशन गोल्डन स्पाइस शुरू किया।
  • इस मिशन का कुल बजट ₹175.45 करोड़ है और यह प्रसंस्करण, ब्रांडिंग तथा निर्यात को बढ़ावा देगा।

प्रश्न 15. बिग बैश लीग 2026 का खिताब किस टीम ने जीता?

A) पर्थ स्कॉर्चर्स
B) सिडनी सिक्सर्स
C) मेलबर्न स्टार्स
D) ब्रिसबेन हीट

उत्तर: A) पर्थ स्कॉर्चर्स

व्याख्या:

  • पर्थ स्कॉर्चर्स ने फाइनल में सिडनी सिक्सर्स को हराकर बिग बैश लीग 2025-26 का खिताब जीता।
  • यह पर्थ स्कॉर्चर्स का रिकॉर्ड छठा बिग बैश लीग खिताब था।

प्रश्न 16. ‘RSS @ 100: A Century of Service, Unity & Sacrifice’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

A) श्याम जाजू और अनुपम त्रिवेदी
B) राम माधव और विक्रम संपत
C) मोहन भागवत और राम माधव
D) अनुपम त्रिवेदी और राहुल कसवां

उत्तर: A) श्याम जाजू और अनुपम त्रिवेदी

व्याख्या:

  • ‘RSS @ 100: A Century of Service, Unity & Sacrifice’ पुस्तक श्याम जाजू और अनुपम त्रिवेदी के द्वारा लिखी गई है।
  • इस पुस्तक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की सेवा, संगठन और सामाजिक योगदान का वर्णन किया गया है।

प्रश्न 17. ‘All-Time Favourite Friendship Stories’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?

A) सुदर्शन रामन
B) रस्किन बॉन्ड
C) चेतन भगत
D) अरुंधति रॉय

उत्तर: B) रस्किन बॉन्ड

व्याख्या:

  • All-Time Favourite Friendship Stories प्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉन्ड की पुस्तक है।
  • इसमें बच्चों और किशोरों के लिए मित्रता पर आधारित 25 से अधिक लोकप्रिय कहानियाँ शामिल हैं।

प्रश्न 18. भारतीय मूल के तुषार कुमार किस देश में सबसे युवा भारतीय मूल के मेयर बने?

A) अमेरिका
B) कनाडा
C) ब्रिटेन
D) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: C) ब्रिटेन

व्याख्या:

  • 23 साल के तुषार कुमार ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) में सबसे युवा भारतीय मूल के मेयर बने हैं।
  • उन्होंने एल्स्ट्री एंड बोरहैमवुड टाउन काउंसिल के मेयर का पद संभाला।

पिछले Current Affairs MCQ देखने के लिए यहाँ Click करें:-

25 July 2026 Current Affairs Quiz
24 July 2026 Current Affairs Quiz


प्रतियोगी परीक्षाओं में सफ़लता पाने के लिए Current Affairs की अच्छी तैयारी बहुत महत्वपूर्ण होती है। रोज़ाना Current Affairs के प्रश्नों का अभ्यास करने से आपकी जानकारी बढ़ती है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है। इसलिए Daily Current Affairs की नियमित Practice ज़रूरी है।

यदि आपका लक्ष्य Army, SSC, Air Force Agniveer या Navy में चयन प्राप्त करना है, तो Army Study Live Courses और All India Test Series के साथ अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं। बेहतर मार्गदर्शन और रोज़ाना अभ्यास के लिए Army Study App डाउनलोड करें और अपने चयन के लक्ष्य की ओर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


Leave a Comment