02 September 2025 Current Affairs » Army Study
Army Study icon Image

By: Army Study

On: October 2, 2025

Follow

02 September 2025 Current Affairs

Current Affairs by Army Study:-

02 सितम्बर 2025 Current Affairs हाल की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर आधारित है, जिनमें राजनीति, खेल, आर्थिक, सामाजिक और वैज्ञानिक क्षेत्रों की प्रमुख गतिविधियाँ शामिल हैं। इसमें IMF के कार्यकारी निदेशक के रूप में उर्जित पटेल की नियुक्ति, कनाडा में भारत के उच्चायुक्त के रूप में दिनेश के. पटनायक की नियुक्ति और मिजोरम विधानसभा द्वारा भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय शामिल हैं। साथ ही, नीरज चोपड़ा का डायमंड लीग में दूसरा स्थान, भारत और भूटान के बीच कृषि सहयोग समझौता हुआ, तथा फिल्मफेयर पुरस्कार 2025 का आयोजन गुजरात में होगा।

इसके अतिरिक्त, दिल्ली में भारत की पहली रोबोटिक लेजर मोतियाबिंद सर्जरी, आंध्र प्रदेश में ‘भारत ब्रेन’ स्वास्थ्य पहल, तथा शिकागो विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का सबसे प्रदूषित केंद्रशासित प्रदेश होना प्रमुख बिंदु हैं। आर्थिक दृष्टि से, भारत की GDP 2026 की पहली तिमाही में 7.8% की वृद्धि और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जापान में शुभ दरुमा गुड़िया की भेंट दी गई।


प्रश्न 01. हाल ही में IMF का कार्यकारी निदेशक (ED) किसे नियुक्त किया गया है?

(a) उर्जित पटेल
(b) अजय सिंह
(c) अनीश दयाल सिंह
(d) वी.पी. राजीव रंजन

उत्तर: (a) उर्जित पटेल

व्याख्या:

  • उर्जित पटेल को IMF का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया।
  • IMF = International Monetary Fund (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष)।
  • स्थापना: 1945
  • मुख्यालय: वॉशिंगटन डी.सी., अमेरिका।

प्रश्न 02. हाल ही में कनाडा में भारत के उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?

(a) गौरव बनर्जी
(b) दिनेश के. पटनायक
(c) उर्जित पटेल
(d) एन.के. सिंह

उत्तर: (b) दिनेश के. पटनायक

व्याख्या:

  • दिनेश के. पटनायक को कनाडा में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।
  • कनाडा के प्रधानमंत्री: मार्क कार्नी।
  • 2025 जी-7 शिखर सम्मेलन कनानास्किस (अल्बर्टा) में होगा।

प्रश्न 03. “परमाणु परीक्षण निषेध अंतर्राष्ट्रीय दिवस” कब मनाया गया?

(a) 27 अगस्त
(b) 28 अगस्त
(c) 29 अगस्त
(d) 26 अगस्त

उत्तर: (c) 29 अगस्त

व्याख्या:

  • यह दिवस हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है।
  • उद्देश्य: परमाणु परीक्षणों पर रोक लगाने के महत्व को रेखांकित करना।
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित।

प्रश्न 04. हाल ही में नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल में 85.01 मी. भाला फेंक कर कौन सा स्थान प्राप्त किया?

(a) प्रथम
(b) द्वितीय
(c) तृतीय
(d) चतुर्थ

उत्तर: (b) द्वितीय

व्याख्या:

  • नीरज चोपड़ा ने 85.01 मीटर का थ्रो किया।
  • उन्हें द्वितीय स्थान मिला।
  • पहला स्थान जर्मनी के जूलियन वेबर (91.5 मीटर)।

प्रश्न 05. हाल ही में भारत और किस देश ने कृषि सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं?

(a) नेपाल
(b) श्रीलंका
(c) भूटान
(d) म्यांमार

उत्तर: (c) भूटान

व्याख्या:

  • भारत और भूटान के बीच कृषि सहयोग हेतु समझौता हुआ।
  • भूटान के प्रधानमंत्री: लोटेय शेरिंग।
  • भूटान का प्रमुख राजवंश: वांगचुक।

प्रश्न 06. हाल ही में भारत–सऊदी अरब संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की 7वीं बैठक कहाँ आयोजित की गई?

(a) रियाद
(b) दुबई
(c) नई दिल्ली
(d) हैदराबाद

उत्तर: (c) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • बैठक का आयोजन नई दिल्ली में हुआ।
  • भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा सहयोग पर चर्चा।
  • सऊदी अरब 2034 फीफा वर्ल्ड कप की मेज़बानी करेगा।

प्रश्न 07. हाल ही में कहाँ पर कॉलेज छात्रों के लिए “यू-स्पेशल” बसें शुरू की गई हैं?

(a) हैदराबाद
(b) पुणे
(c) मुंबई
(d) नई दिल्ली

उत्तर: (d) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • नई दिल्ली में “यू-स्पेशल” बस सेवा शुरू हुई।
  • उद्देश्य: कॉलेज छात्रों को सुरक्षित और तेज़ यात्रा सुविधा देना।
  • पहल: दिल्ली सरकार।

प्रश्न 08. हाल ही में किस राज्य की विधानसभा ने भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित किया है?

(a) असम
(b) मिजोरम
(c) पश्चिम बंगाल
(d) राजस्थान

उत्तर: (b) मिजोरम

व्याख्या:

  • मिजोरम विधानसभा ने भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित किया।
  • “लुंगफुन रोपुई” को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया गया।
  • मिजोरम 100% साक्षरता प्राप्त करने वाले राज्यों में शामिल है।

प्रश्न 09. हाल ही में फिल्मफेयर पुरस्कार 2025 (70वां संस्करण) कहाँ आयोजित किए जाने की घोषणा हुई है?

(a) महाराष्ट्र
(b) गोवा
(c) गुजरात
(d) तेलंगाना

उत्तर: (c) गुजरात

व्याख्या:

  • 70वां फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह गुजरात में आयोजित होगा।
  • 2025 में ओपल सुजान दुबई अवार्ड्स का आयोजन थाईलैंड में होगा।
  • 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 मुंबई में आयोजित होगी।

प्रश्न 10. हाल ही में ………. स्थित आर्मी हॉस्पिटल ने भारत की पहली रोबोटिक लेजर मोतियाबिंद सर्जरी की है?

(a) मुंबई
(b) नागपुर
(c) कोलकाता
(d) दिल्ली

उत्तर: (d) दिल्ली

व्याख्या:

  • दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल ने यह उपलब्धि हासिल की।
  • भारत की पहली रोबोटिक लेजर मोतियाबिंद सर्जरी।
  • यह चिकित्सा क्षेत्र की एक बड़ी उपलब्धि है।

प्रश्न 11. हाल ही में एथलीटों के लिए भारत का पहला “मोंजो ट्रैक” कहाँ शुरू किया गया है?

(a) मुंबई
(b) हैदराबाद
(c) नई दिल्ली
(d) कोलकाता

उत्तर: (c) नई दिल्ली

व्याख्या:

  • भारत का पहला “मोंजो ट्रैक” नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुआ।
  • यह रबर से बना होता है जो खिलाड़ियों को चोट लगने से बचाता है।
  • यह पहल एथलीटों के सुरक्षित अभ्यास हेतु की गई।

प्रश्न 12. हाल ही में किस राज्य ने “मुख्यमंत्री महिला रोजगार” योजना शुरू की?

(a) बिहार
(b) राजस्थान
(c) गुजरात
(d) महाराष्ट्र

उत्तर: (a) बिहार

व्याख्या:

  • बिहार सरकार ने “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना” शुरू की।
  • योजना के तहत महिलाओं को 2 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।
  • उद्देश्य: महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना।

प्रश्न 13. हाल ही में आसियान-भारत युवा शिखर सम्मेलन का पाँचवाँ संस्करण कहाँ हुआ?

(a) गोवा
(b) तमिलनाडु
(c) सिक्किम
(d) केरल

उत्तर: (a) गोवा

व्याख्या:

  • पाँचवाँ आसियान-भारत युवा शिखर सम्मेलन गोवा में हुआ।
  • आसियान की स्थापना 1967 में हुई।
  • मुख्यालय: जकार्ता (इंडोनेशिया)।
  • सदस्य देश: 11 (नवीनतम सदस्य – पूर्वी तिमोर, 2023)।

प्रश्न 14. हाल ही में जारी “नारी–2025” रिपोर्ट के अनुसार भारत का कौन सा शहर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित है?

(a) मुंबई
(b) कोलकाता
(c) कोहिमा
(d) दिल्ली

उत्तर: (a) मुंबई

व्याख्या:

  • “नारी–2025” रिपोर्ट के अनुसार मुंबई महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर है।
  • दूसरा सुरक्षित शहर: कोहिमा।
  • सबसे असुरक्षित शहर: कोलकाता।
  • दूसरा असुरक्षित शहर: दिल्ली।

प्रश्न 15. हाल ही में सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के नए एम.डी. कौन बने?

(a) आकाश त्रिपाठी
(b) सुनील कदम
(c) संजय जायसवाल
(d) पराग जैन

उत्तर: (a) आकाश त्रिपाठी

व्याख्या:

  • आकाश त्रिपाठी को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया।
  • यह भारत में नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) को बढ़ावा देने वाली प्रमुख संस्था है।
  • इसके तहत बड़े स्तर पर सौर ऊर्जा परियोजनाएँ लागू की जाती हैं।

प्रश्न 16. हाल ही में अनुसूचित जाति-जनजाति संसदीय समिति के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन कहाँ हुआ?

(a) भुवनेश्वर
(b) नई दिल्ली
(c) कोलकाता
(d) आइजोल

उत्तर: (a) भुवनेश्वर

व्याख्या:

  • राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन भुवनेश्वर (ओडिशा) में हुआ।
  • 1976 के बाद पहली बार यह सम्मेलन दिल्ली से बाहर आयोजित हुआ।
  • इसमें अनुसूचित जाति-जनजाति के उत्थान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रश्न 17. कहाँ पर स्वास्थ्य सेवा पहल “भारत ब्रेन” शुरू हुई?

(a) केरल
(b) मिजोरम
(c) महाराष्ट्र
(d) आंध्र प्रदेश

उत्तर: (d) आंध्र प्रदेश

व्याख्या:

  • “भारत ब्रेन” स्वास्थ्य सेवा पहल आंध्र प्रदेश में शुरू हुई।
  • राज्यपाल: अब्दुल नज़ीर।
  • मुख्यमंत्री: चंद्रबाबू नायडू।
  • यहाँ भारत का पहला AI Campus – अमरावती में खोला गया।

प्रश्न 18. हाल ही में शिकागो विश्वविद्यालय की वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक के अनुसार भारत का सबसे प्रदूषित राज्य या केंद्रशासित प्रदेश कौन है?

(a) बिहार
(b) राजस्थान
(c) चंडीगढ़
(d) दिल्ली

उत्तर: (d) दिल्ली

व्याख्या:

  • शिकागो विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली भारत का सबसे प्रदूषित केंद्रशासित प्रदेश है।
  • राज्यों में सबसे प्रदूषित: बिहार।
  • सबसे प्रदूषित देश: बांग्लादेश।

प्रश्न 19. हाल ही में भारत की वास्तविक जी.डी.पी. क्वार्टर-1 (फाइनेंस ईयर 2026) में कितने प्रतिशत बढ़ी है?

(a) 6.5%
(b) 7.8%
(c) 6.7%
(d) 9.1%

उत्तर: (b) 7.8%

व्याख्या:

  • वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1) में भारत की वास्तविक जीडीपी 7.8% बढ़ी।
  • यह वृद्धि दर एशिया में सबसे तेज़ है।
  • भारत विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

प्रश्न 20. नरेंद्र मोदी को कहाँ पर “शुभ दरुमा गुड़िया” भेंट दी गई?

(a) चीन
(b) श्रीलंका
(c) जापान
(d) मॉरीशस

उत्तर: (c) जापान

व्याख्या:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जापान में “शुभ दरुमा गुड़िया” भेंट की गई।
  • यह जापान की परंपरागत गुड़िया है, जिसे सौभाग्य और सफलता का प्रतीक माना जाता है।
  • जापान के प्रधानमंत्री: शिगेरू इशिबा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में Current Affairs का विशेष महत्व होता है। अगर आप नियमित रूप से Daily Current Affairs पढ़ते हैं, तो यह Army, SSC, Banking, Railway, UPSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में आपके स्कोर को बेहतर बनाने का अचूक साधन है। इसी कड़ी में आपके लिए 02 सितंबर 2025 की महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित 20 प्रश्न-उत्तर और उनकी संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत है। ये प्रश्न आपके Current Affairs की तैयारी को मजबूत करेंगे और पूरे साल की Current Affairs 2025 को समझने में भी मददगार साबित होंगे।

उम्मीद है कि ये Current Affairs प्रश्न आपके आगामी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी साबित होंगे।
Daily Current Affairs और Exam-Oriented Content के लिए जुड़े रहिए Army Study के साथ और बढाइए अपनी तैयारी से सफलता की और कदम।

Leave a Comment